बुद्धि के प्रकार
Buddhi ke prakar;बुद्धि का विभाजन करना एक कठिन कार्य है। बुद्धि तो वह क्षमता है, जिसका उपयोग व्यक्ति विभिन्न परिस्थितियों एवं परिवेश में करता है। इस आधार पर बुद्धि का वर्गीकरण विद्वानों ने निम्न प्रकार किया है--
1. गैरिट का वर्गीकरण
गैरिट ने तीन तरह की बुद्धि का उल्लेख किया है, यथा--
(अ) मूर्त बुद्धि
इस बुद्धि को गामक अथवा यांत्रिक बुद्धि भी कहते हैं। इसका संबंध यत्रों तथा मशीनों से होता है। जिस व्यक्ति में यह बुद्धि होती है, वह यंत्रों तथा मशीनों के कार्य में विशेष रुचि लेता है। अतः इस बुद्धि के व्यक्ति अच्छे कारीगर, मैकेनिक, इंजीनियर, औद्योगिक कार्यकर्ता आदि होते हैं।
यह भी पढ़े; बुद्धि का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं
यह भी पढ़े; बुद्धि को प्रभावित करने वाले कारक
यह भी पढ़े; बुद्धि के सिद्धांत
यह भी पढ़े; बुद्धि की प्रकृति/स्वरूप
(ब) अमूर्त बुद्धि
इस बुद्धि का संबंध पुस्तकीय ज्ञान से होता है। जिस व्यक्ति में यह बुद्धि होती हैं वह ज्ञान अर्जन मे विशेष रूचि लेता हैं। अतः इस बुद्धि के व्यक्ति अच्छे वकील, डॉक्टर, दार्शनिक, चित्रकार, साहित्यकार आदि होते हैं।
(स) सामाजिक बुद्धि
इस बुद्धि का संबंध व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों से होता है। जिस व्यक्ति में यह बुद्धि होती है वह मिलनसार सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाला तथा मानव संबंध के ज्ञान से परिपूर्ण होता है। अतः इस बुद्धि के व्यक्ति अच्छे मंत्री, व्यवसायी, कूटनीतिज्ञ तथा सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं।
2. थॉर्नडाइक का वर्गीकरण
थाॅर्नडाइक ने बुद्धि का वर्गीकरण निम्न तरह किया है--
(अ) अमूर्त बुद्धि
अमूर्त बुद्धि ज्ञानोपार्जन हेतु प्रयोग की जाती है। शब्दों, प्रतीकों, समस्या समाधान आदि के रूप मे अमूर्त बुद्धि का प्रयोग किया जाता हैं।
(ब) सामाजिक बुद्धि
इस बुद्धि के द्वारा व्यक्ति समाज में समायोजन करता है । विभिन्न व्यवसायों में सफलता प्राप्त करता हैं।
(स) यांत्रिक बुद्धि
इस बुद्धि की मदद से व्यक्ति यंत्रों एवं भौतिक वस्तुओं का परिचालन करता है। ऐसे व्यक्ति इंजीनियर, मेकेनिक, तकनीशियन आदि होते हैं।
Buddhi ke sidhant
जवाब देंहटाएं