9/24/2021

अधिगम/सीखने को प्रभावित करने वाली दशायें

By:   Last Updated: in: ,

अधिगम या सीखने को प्रभावित करने वाली दशायें 

मानव के सीखने के विभिन्न कारकों में उसको प्रभावित करने वाली दशाओं का विवेचन भी अनिवार्य है। सीखने को प्रमुखतया निम्नलिखित तीन दशायें प्रभावित करती हैं-- 

(अ) मनोवैज्ञानिक दशायें

मानव का मस्तिष्क अति विकसित है, जिसके फलस्वरूप वह विविध विषयों के सम्बन्ध में तर्क करता है और उसका वास्तविक कारण जानने का प्रयत्न करता है। उसका स्वयं का एक मनोवैज्ञानिक संसार होता है। सीखने को प्रभावित करने वाली मनोवैज्ञानिक दशाओं में से निम्नलिखित महत्वपूर्ण हैं-- 

1. सुगमता

मानव उन वस्तुओं को अधिक शीघ्र सीख लेता है, जिसमें उसे सलरता तथा सुगमता का अनुभव होता है। 

2. विभिन्नता

यह एक मनोवैज्ञानिक शक्ति होती है, जिसके आधार पर व्यक्ति किन्हीं वस्तुओं की परस्पर तुलना कर सकता है। 

3. अन्तर्वाधा

अन्तर्बाधा सीखने की प्रक्रिया में अड़चन उपस्थित करती है।

4. एकीकरण

इस मनोवैज्ञानिक दशा में सीखी हुई समस्त वस्तुओं का समन्वयात्मक प्रभाव पड़ता है। 

5. सामान्यीकरण

अनेक प्रतिक्रियाओं को मिलाकर उनका सामान्यीकरण कर लिया जाता है। 

7. प्रत्याशा

क्रिया के सम्पन्न होने से पूर्व ही प्रतिक्रिया से प्रकट हो जाने वाली मनोवैज्ञानिक दशा को प्रत्याशा कहते हैं। 

(ब) शारीरिक दशायें

सीखने की प्रक्रिया पर अनेक शारीरिक दशाओं का भी प्रभाव पड़ता है। इनमें कुछ महत्वपूर्ण दशायें निम्नलिखित हैं--

 1. थकान 

थका हुआ व्यक्ति कार्य में रुचि लेना बन्द कर देता है। इससे सीखने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। 

2. औषधियाँ तथा नशीली वस्तुयें 

विभिन्न प्रकार की औषधियाँ शारीरिक दशाओं को प्रभावित करती है। औषधियाँ सीखने के लिये उत्तेजना तथा अनुत्तेजना भी प्रदान करती हैं। 

3. मदिरा

यह मानसिक अवस्था को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है।

4. बीमारी 

बीमारी के कारण व्यक्ति सीखने में असमर्थ होता है। समय और दिन-धूप की तेजी का समय या गर्मी का दिन सीखने में निश्चित रूप से बाधा डालेगा।

 5. वातावरणीय दशायें

अधिक शीत, अधिक गर्मी आदि ऐसी दशायें हैं जिनमें क्रियाओं को सीखना सरल नहीं होता है। 

6. लिंग भेद  

लिंग भेद के कारण स्त्रियाँ उन कार्यों को कदापि नहीं सीख पाती हैं, जिन्हें पुरुष करते हैं तथा इस प्रकार पुरुष उन कार्यों को सीखने में कुशल नहीं हो सकता हैं, जिन्हें स्त्रियाँ करती है । 7. आयु भेद 

एक छोटा बालक तैरना उतना जल्दी नहीं सीख पाता है जितनी जल्दी कि एक युवक।

(स) सामाजिक दाशायें 

सीखने से संबंधित प्रमुख सामाजिक दशायें निम्नलिखित हैं-- 

1. अनुकरण।

2. सुझाव।

3. सहानुभूति। 

4. प्रतिस्पर्धा तथा सहयोग। 

5. दर्शक तथा कार्यकर्त्ता।

6. प्रशंसा तथा निन्दा।

संबंधित पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।