ब्रिटिश लार्ड सभा
ब्रिटिश लार्ड सभा की सदस्यता वंशानुगत होती हैं। इसलिए ब्रिटिश लार्ड सभा को लोकतंत्रात्मक प्रणाली की कुलानी तन्त्रीय संस्था कहा जाता हैं। यह ब्रिटिश व्यवस्थापिका का उच्च सदन हैं।
लार्ड सभा की रचना (संगठन) {lord sabha ki rachna}
ब्रिटिश लार्ड सभा मे वर्तमान मे 1084 सदस्य हैं। इसके सदस्यों की संख्या निश्चित नही होती।
समय-समय पर लार्ड सभा के सदस्यों की संख्या घटती-बढ़ती रहती हैं। इसके सदस्यों को 7 श्रेणियों मे विभाजित किया जा सकता हैं।
1. राजवंश के राजकुमार
वर्तमान मे 4 राजवंशीय राजकुमार लाॅर्डसभा के सदस्य हैं। राजवंश के होने के कारण इन्हें लाॅर्डसभा मे सदस्यता दी जाती हैं।
2. परम्परागत पीयर
पीयर का पद वंश परम्परा के अनुसार चलता हैं। लाॅर्ड सभा के कुल सदस्यों मे लगभग 90% सदस्य इसी श्रेणी मे आते हैं। पीयर 5 प्रकार के होते हैं 1. बैरन 2. वाइकाऊण्ड 3. अर्ले 4. मार्क्विस 5. ड्यूक।
>3. स्काटलैंड के प्रतिनिधि पीयर
ये पीयर स्कार्टलैंण्ड का प्रतिनिधित्व करते है। 1707 के यूनियन एक्ट द्वारा यह व्यवस्था की गयी थी स्काटलैंड के सभी वंशानुगत पीयर अपने बीच से 16 पीयर प्रत्येक संसद के चुना करेंगे। 1963 मे परित पीयरेज अधिनियम द्वारा स्काटलैंड के सभी पायरों को लार्ड सभा की बैठकों मे सम्मिलित होने का अधिकार दे दिया गया। इस अधिनियम मे नवीन पीयरों की व्यवस्था नही की गई हैं।
4. आजीवन पीयर
सन् 1958 के आजीवन पीयरेज अधिनियम के अनुसार सार्वजनिक जीवन के अत्यंत विशिष्ट व अनुभवी व्यक्तियों को लार्ड सभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की जाती है। इस अधिनियम द्वारा महिलाओं को भी लार्ड मे बैठने का अधिकार दिया गया हैं।
5. कानूनी लार्ड
इन्हें राजा द्वारा जीवन पर्यन्त के लिए नियुक्त किया जाता है। इनकी संख्या 9 हैं।
6. आध्यात्मिक लाॅर्ड
ये चर्च के प्रतिनिधि होते हैं इनकी संख्या 26 हैं। ये लार्ड सभा की बैठकों मे प्रायः कम ही भाग लेते हैं।
7. आयरलैंड के प्रतिनिधि पीयर
सन् 1801 मे पारित यूनियन अधिनियम द्वारा इंग्लैंड व आयरलैंड का एकीकरण किया गया। जिसमें यह प्रावधान था कि आयरलैंड के पीयर अपने मे से 28 पीयर का निर्वाचन लाॅर्ड सभा करेंगे। सन् 1931 मे आयरिशी फ्री स्टेट के अस्तित्व मे आने के पश्चात नवीय पीयरों का मनोनयन समाप्त हो गया।
लार्ड सभा की रचना को समझने के बाद आपको मालूम हो गया होगा कि ब्रिटिश लार्ड सभा क्या है? लार्ड सभा किसे कहते है? और इसका गठंन किस तरह किया जाता है।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; ब्रिटिश मंत्रिमंडल संगठन, कार्य व शक्तियाँ
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; ब्रिटिश संसद, शक्तियाँ, रचना और संप्रभुता
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; राजा और राजमुकुट में अंतर
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; ब्रिटिश प्रधानमंत्री की शक्तियां व कार्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; ब्रिटिश संविधान की विशेषताएं
यह भी पढ़ें; स्विस संघीय परिषद की विशेषताएं
यह भी पढ़ें; स्विस संघीय परिषद की शक्तियाँ व कार्ययह भी पढ़ें; स्विट्जरलैंड की संघीय व्यवस्था
यह भी पढ़ें; ब्रिटिश दलीय व्यवस्था की विशेषताएं
यह भी पढ़ें; अमेरिकी दलीय प्रणाली की विशेषताएं
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentअपने विचार comment कर बताएं हम आपके comment का इंतजार कर रहें हैं।