8/15/2023

सामाजिक परिवर्तन और प्रगति में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक प्रगति में अंतर 

सामाजिक प्रगति सामाजिक परिवर्तन का ही एक अंग हैं। सामाजिक परिवर्तन की कई प्रक्रियाएं तथा ढंग हैं, उनमें सामाजिक उद्विकास, प्रगति, विकास और क्रांति आदि प्रमुख हैं। इस संदर्भ में यह प्रश्न किया जाता है क्या हर परिवर्तन प्रगति है? इस प्रश्न का हमारा उत्तर नकारात्मक होगा यानी की हम प्रत्येक परिवर्तन को प्रगति नहीं कह सकते। परिवर्तन तो एक तटस्थ प्रक्रिया है यह अच्छाई तथा बुराई किसी भी दिशा मे हो सकता है, पर जब वह समाज द्वारा निर्धारित मूल्यों की तरफ होता है, तो उसे हम प्रगति कहेंगे अन्यथा नहीं। किसी परिवर्तन को प्रगति कहें अथवा नहीं, इसके लिए हमें परिवर्तन के प्रभावों तथा परिणामों को भी देखना होगा। अगर सामाजिक परिवर्तन निर्धारित लक्ष्यों की तरफ है, समाज के लिए लाभप्रद तथा कल्याणकारी है, मानवीय सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है, तो उसे हम प्रगति कहेंगे, दूसरे अर्थों में, जो परिवर्तन प्रगति की कसौटियाँ या मापदंडों के अनुरूप होता है, उसे ही प्रगति कहा जायेगा, नहीं तो नहीं सामाजिक प्रगति तथा सामाजिक परिवर्तन में निम्नलिखित अंतर हैं--

1. सामाजिक परिवर्तन सामाजिक ढाँचे या सामाजिक संबंधों में होने वाला कोई भी परिवर्तन हैं। यह संगठन के रूप में भी हो सकता है और विघटन के रूप में भी। जबकि प्रगति सामाजिक व्यवस्था को अधिक संगठित करने वाला परिवर्तन हैं। 

2. सामाजिक परिवर्तन एक व्यापक अवधारणा है। जबकि प्रगति परिवर्तन का केवल एक भाग मात्र हैं। 

3. सामाजिक परिवर्तन नियमानुसार होने वाला परिवर्तन है। इसके लिये हमेशा सचेत प्रयासों की आवश्यकता नहीं होती। जबकि प्रगति के लिये व्यक्तियों के जागरूक प्रयासों की आवश्यकता होती हैं।

4. प्रगति की तुलना में परिवर्तन कहीं अधिक स्पष्ट होता है। व्यक्ति के व्यवहारों एवं मनोवृत्तियों में परिवर्तन को सहजता से देखा जाता हैं। जबकि प्रगति में होने वाले परिवर्तनों को सभी व्यक्ति समान रूप से स्वीकार नहीं करते। 

5. प्रगति में होने वाले परिवर्तन का संबंध सामाजिक मूल्यों तथा नैतिक आचरण से होता है। जबकि सामाजिक परिवर्तन में ऐसे तत्वों का होना आवश्यक नही हैं। 

6. प्रगति में होने वाले परिवर्तन "सामाजिक कल्याण" हेतु होते हैं। जबकि परिवर्तन में सामाजिक कल्याण होना आवश्यक नहीं होता।

संबंधित पोस्ट शायद यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।