8/15/2023

सामाजिक उद्विकास और सामाजिक परिवर्तन में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

सामाजिक उद्विकास और सामाजिक परिवर्तन में अंतर 

samajik parivartan or samajik udvikas me antar;सामाजिक उद्विकास और सामाजिक परिवर्तन के अर्थ और परिभाषा को हम पिछले लेख में जान चुके हैं। सामाजिक परिवर्तन एक तटस्थ शब्द है जो अच्छाई, बुराई अथवा किसी दिशा या परिवर्तन के गुण व मात्रा, आदि का बोध नहीं कराता है जबकि उद्विकास एक ऐसा परिवर्तन है जिसमें दिशा, क्रम, गुण, आदि निश्चित होते हैं। इस अर्थ में सामाजिक उद्विकास सामाजिक परिवर्तन का एक भाग है और दोनों का ही सम्बन्ध समाज में घटित होने वाले परिवर्तनों से है। सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक उद्विकास में निम्नलिखित अंतर हैं--

1. सामाजिक उद्विकास की दिशा निश्चित होती हैं। जबकि सामाजिक परिवर्तन की कोई दिशा नहीं होती। 

2. सामाजिक उद्विकास में समाज के ढांचे एवं कार्य दोनों में परिवर्तन आता हैं। परन्तु सामाजिक परिवर्तन समाज के ढांचे अथवा कार्य अथवा दोनों में एक साथ आ सकता हैं। 

3. सामाजिक उद्विकास केवल समाज की आन्तरिक शक्तियों से ही संभव होता है। लेकिन सामाजिक परिवर्तन आन्तरिक एवं बाहरी दोनों ही शक्तियों के कारण उत्पन्न होता हैं। 

4. सामाजिक उद्विकास के निश्चित चरण होते है जो एक के बाद दूसरा इस क्रम में आते है। जबकि सामाजिक परिवर्तन में कोई चरण नहीं होते। 

5. सामाजिक उद्विकास की प्रक्रिया धीमी किन्तु निरंतर होती है। जबकि सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया धीमी, तेज, निरंतर अथवा रूक-रूक कर किसी भी रूप में हो सकती हैं।

6. सामाजिक उद्विकास में केवल गुणात्मक परिवर्तन होते हैं। जबकि सामाजिक परिवर्तन में गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों ही प्रकार के परिवर्तन हो सकते हैं। 

7. सामाजिक उद्विकास में चरणों की पुनरावृत्ति नहीं होती। लेकिन सामाजिक परिवर्तन में चरणों की पुनरावृत्ति हो सकती हैं। सामाजिक परिवर्तन एक अवस्था से गुजरने के बाद में पुनः उसी अवस्था में वापस लौट सकता हैं। 

8. सामाजिक उद्विकास में समाज मे श्रम-विभाजन और विशेषीकरण में वृद्धि होती हैं। जबकि सामाजिक परिवर्तन में ऐसा होना आवश्यक नही हैं। 

9. प्रत्येक उद्विकास परिवर्तन हैं। लेकिन प्रत्येक परिवर्तन उद्विकास नहीं होता। इस अर्थ में सामाजिक परिवर्तन की अवधारणा सामाजिक उद्विकास से अधिक व्यापक हैं। दूसरे अर्थों में सामाजिक उद्विकास सामाजिक परिवर्तन का एक भाग हैं।

संबंधित पोस्ट शायद यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।