8/20/2023

संस्कृतिकरण और पश्चिमीकरण में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

संस्कृतिकरण तथा पश्चिमीकरण में अंतर 

श्रीनिवास के अनुसार, संस्कृतिकरण के प्रसार ने पश्चिमीकरण की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की है। उनका मानना है कि भारतीय समाज में परिवर्तन की कोई भी व्याख्या संस्कृतिकरण एवं पश्चिमीकरण के बिना पूर्ण नहीं हो सकती है। फिर भी दोनों प्रक्रियाओं में कुछ मौलिक अंतर है। पश्चिमीकरण एवं संस्कृतिकरण में निम्नलिखित अंतर हैं--

1. पश्चिमीकरण संस्कृतिकरण की बजाय एक आधुनिक प्रक्रिया है एवं इसकी शुरूआत भारत में अंग्रेजी शासन के 150 वर्षों में हुई तथा कुछ क्षेत्रों में अभी तक चल रही है। जबकि संस्कृतिकरण एक अति प्राचीन प्रक्रिया है क्योंकि यह भारतीय इतिहास में लगातार चलती रही है तथा आज भी चल रही हैं। 

2. पश्चिमीकरण में किसी जाति, जनजाति अथवा किसी समूह द्वारा पाश्चात्य संस्कृति के तत्वों को आत्मसात किया जाता है। जबकि संस्कृतिकरण की प्रक्रिया सामाजिक संस्तरण में नीचे के स्तर से ऊपर के स्तर में जाने की एक प्रक्रिया हैं। 

3. पश्चिमीकरण पाश्चात्य देशों की नकल करना है जो नैतिक रूप से तटस्थ हैं। जबकि संस्कृतिकरण मे यह जरूरी नहीं कि पश्चिमीकरण हो ही। 

4. पश्चिमीकरण समरैखिक गतिशीलता से संबंधित हैं। जबकि संस्कृतिकरण रैखिक गतिशीलता से संबंधित है। 

5. पश्चिमीकरण संस्कृतिकरण की प्रक्रिया को ज्यादा तीव्र बनाता हैं। जबकि संस्कृतिकरण पश्चिमीकरण को प्रोत्साहन नहीं देता। 

6. पश्चिमीकरण की प्रक्रिया तार्किक है क्योंकि इसमें अन्धाधुंध तत्वों का अनुकरण नही किया जाता। जबकि संस्कृतिकरण परंपरावादी है। इसमें प्राचीन परंपराओं का अनुकरण किया जाता है। 

7. पश्चिमीकरण का आर्दश प्रतिमान सभी क्षेत्रों के लिए लगभग एक समान एवं निश्चित होता है। जबकि संस्कृतिकरण का कोई सर्वव्यापी एवं निश्चित आदर्श प्रतिमान नहीं हैं। 

8. पश्चिमीकरण की प्रक्रिया के परिणामों एवं इसे प्रभावित करने वाले तत्वों का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। जबकि संस्कृतिकरण के परिणामों एवं इसे प्रभावित करने वाले तत्वों का पूर्वनुमान लगाया जा सकता हैं। 

9. पश्चिमीकरण एक बाहरी प्रक्रिया है। जबकि संस्कृतिकरण भारतीय समाज तथा संस्कृति की एक आंतरिक प्रक्रिया हैं।

संबंधित पोस्ट शायद यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।