8/13/2023

सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

प्रश्न; सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। 

अथवा", सांस्कृतिक परिवर्तन और सामाजिक परिवर्तन में संबंध बताइए।

उत्तर--

सामाजिक परिवर्तन तथा सांस्कृतिक परिवर्तन में अंतर 

samajik parivartan or sanskritik parivartan mein antar;कुछ विद्वान का ऐसा मानना हैं कि सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन में कोई भेद नही हैं। डासन और गेटिस ने सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन में कोई अंतर नही किया हैं। उन्होंने लिखा है कि "सांस्कृतिक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन हैं, क्योंकि संपूर्ण संस्कृति अपनी उत्पत्ति, अर्थ और प्रयोग में सामाजिक हैं।" किन्तु सामाजिक परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन से अलग है यानी की इन दोनों में भेद हैं। मेरिल ने ठीक ही लिखा हैं कि," सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन एक ही वस्तु नहीं है।" मैकाइवर ने तो स्पष्ट तौर पर यह कहा है कि सिर्फ उस परिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन कहेंगे, जो सामाजिक संबंधों में होता हैं, क्योंकि मैकाइवर मानते हैं कि समाज सामाजिक संबंधों का जाल हैं। सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन में निम्नलिखित अंतर हैं--

1. सामाजिक परिवर्तन का संबंध सामाजिक ढाँचे या सामाजिक संबंधों में होने वाले परिवर्तन से हैं। सामाजिक परिवर्तन का क्षेत्र सीमित हैं, जबकि संस्कृति शब्द अत्यंत ही व्यापक हैं इसलिए सांस्कृतिक परिवर्तन का क्षेत्र व्यापक होता हैं। सांस्कृतिक परिवर्तन का संबंध भौतिक और अभौतिक दोनों से ही होता हैं। भाषा, साहित्य, कला तथा धर्म में होने वाला परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन कहलाता हैं। 

2. सामाजिक परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन का एक भाग हैं। जबकि सांस्कृतिक परिवर्तन के अंतर्गत संस्कृति के किसी भी अंग का परिवर्तन सम्मिलित किया जाता हैं। 

3. सामाजिक परिवर्तन का अवलोकन नहीं किया जा सकता हैं, हम सामाजिक परिवर्तन को नही देख सकते, हम सिर्फ इसका अनुभव कर सकते हैं। सांस्कृतिक परिवर्तन में संस्कृति के भौतिक तत्वों का परिवर्तन सम्मिलित होता हैं। अतः इस परिवर्तन को देखा जा सकता हैं। 

4. सामाजिक परिवर्तन का जीवन पर विशेष प्रभाव होता हैं। यह जीवन के प्रत्येक पक्ष को प्रभावित करता हैं। जबकि मानव जीवन पर सांस्कृतिक परिवर्तन का प्रभाव सामाजिक परिवर्तन से कम पड़ता हैं। 

5. सामाजिक परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन को प्रभावित करता हैं, जबकि सांस्कृतिक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित नहीं करता हैं। 

6. सामाजिक ढांचे में होने वाले परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन लाते हैं, जबकि सांस्कृतिक प्रसार तथा विज्ञान के आविष्कार सांस्कृतिक परिवर्तन लाते हैं। 

7. सामाजिक परिवर्तन एक प्रक्रिया हैं, जबकि सांस्कृतिक परिवर्तन इस प्रक्रिया की उपज हैं। 

8. सामाजिक परिवर्तन स्वाभाविक हैं, जबकि सांस्कृतिक परिवर्तन नियोजित होता हैं।

सामाजिक परिवर्तन तथा सांस्कृतिक परिवर्तन में संबंध 

पी.बी. हार्टन का कथन है कि सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन यह दोनों एक दूसरे के कारण तथा परिणाम है।

उदाहरण- हमारे समाज में निम्न तथा उच्च जातियों अथवा स्त्रियों और पुरुषों के बीच बढ़ती हुई समानता के विचार साधारणतया सांस्कृतिक परिवर्तन की दशा को स्पष्ट करते हैं। इसके बाद भी ऐसे सभी परिवर्तन हमारे सामाजिक सम्बन्धों, सामाजिक संस्थाओं तथा सामाजिक संरचना में भी परिवर्तन उत्पन्न करते हैं। इसी प्रकार जब व्यक्तियों की प्रस्थितियों, भूमिकाओं तथा सामाजिक संस्थाओं में परिवर्तन होता है तब संस्कृति से सम्बन्धित हमारी मनोवृत्तियों और विश्वास भी बदलने लगते हैं।

मैरिल का विचार है कि अधिकांश सांस्कृतिक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तनों का परिणाम होते हैं लेकिन संस्कृति में होने वाले परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के लिये- जनसंचार के विभिन्न साधन जैसे प्रेस, टेलीविजन, रेडियो तथा सिनेमा आदि प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित होने के कारण संस्कृति के अंग है। आज ग्रामीण जीवन में होने वाले सामाजिक परिवर्तन एक बड़ी सीमा तक जनसंचार के साधनों द्वारा प्रभावित होते हैं।

संबंधित पोस्ट शायद यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।