4/29/2021

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दे

By:   Last Updated: in: ,

बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दे?

boyfriend ko birthday gift me kya de;नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए article में जहा हम बात करेगें की लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को उनके birthday जन्म दिवस पर क्या gift दे सकती है। क्योंकि लड़कियों को लड़को की पसंद ही नहीं मालूम होती इसलिए वह ऐसा gift अपने बॉयफ्रेंड को दे देती है जो उन्हे तो पसंद होता है पर उनके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आता। क्योंकी लड़के और लड़कियों की पसंद अलग-अलग होती है। इसलिए आज इस article में हम आपको ऐसे कुछ चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने बॉयफ्रेंड को gift के रूप में उनके जन्म दिवस पर दे सकते हैं। आज के इस article में हम आपको जिन चीज़ों के बारे में बताएंगे आप उनमे से किसी एक चीज़ को चुन लीजिए जो आपके बजट में फिट हो जाये और आपके बॉयफ्रेंड को भी पसंद आ जाये। और बेझिक अपने बॉयफ्रेंड को gift के रूप में दे दीजिए उनको जरूर पसंद आएगा। तो चलिए बिना आपका समय व्यर्थ किये हमारा आज का article शुरू करते हैं।

बॉयफ्रेंड के लिए बढ़िया birthday गिफ्ट - best gift for in hindi boyfriend

1. Smart Watch (घडी)

Smart Watch एक बहुत ही बढ़िया है चीज़ है जिसे आप अपने बॉयफ्रेंड को उसके जन्म दिवस पर गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। क्योंकी लड़को के पास smart phone होते हुए भी अपने हाथ में घड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है। आप एक अच्छी सी अपने बजट के हिसाब से एक स्मार्ट वाच खरीद कर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट के रूप में देंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। जब भी वह समय जानने के लिए घड़ी को देखेगा वह तब-तब आपको याद करेगा। अगर आप स्मार्ट वाच नहीं देना चाहते तो आप एक साधारण सी घडी भी गिफ्ट के रुप में दे सकती है। वह भी आपके बॉयफ्रेंड को बहुत पसंद आएगी।

2. Pocket Wallet

आप चाहे तो अपने बॉयफ्रेंड को एक जेब में रखने वाला पर्स भी गिफ्ट कर सकती है। जिसमे वह अपने पैसे, अपनी id, अपना ATM कार्ड, अपना क्रेडिट कार्ड और अपना डेबिट कार्ड रख सके। वह Pocket Wallet भी उसे जरूर पसंद आयेगा। हो सके तो आप उस पर्स में अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की फोटो जरूर रख दे जो उसे हर पल आपके और उसके प्यारे का Relationship की याद दिलाती रहे। वह जब भी पैसे लेने के लिए अपना पर्स निकालेगा तो आपको याद करेगा। Pocket Wallet भी एक बहूत बढ़िया गिफ्ट है। यह भी उसको जरूर पसंद आएगा।

3. Phone Cover

अगर आप बहुत अमीर हो तो आप अपने बॉयफ्रेंड को एक smart phone भी gift के रूप में दे सकती है, अगर आप एक आम परिवार से है तो आप phone ना सही phone का cover भी गिफ्ट के रूप में दे सकती है। Phone का cover भी उसको बहुत पसंद आयेगा। आप चाहे तो उस phone के cover के ऊपर आप अपने बॉयफ्रेंड और अपनी, दिनों की फोटो को भी छपवा सकती है। जिससे उस cover का मोल बढ़ जायेगा और आपके बॉयफ्रेंड को पसंद भी बहुत आयेगा। अगर आपका प्यार सच्चा है तो खराब से खराब चीज़ भी उसको बहुत पसंद आएगी।

4. Sunglasses (Square Sunglasses)

लड़को को Sunglasses भी बहुत अच्छे लगते हैं अगर आप चाहे तो आप अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट के रुप में एक बढ़िया से Sunglasses भी gift कर सकती है। जो उसको बहुत पसंद आने वाले हैं और वह आसानी से आपके बजट में भी फिट हो सकते हैं। एक तो बढ़िया चीज़ और ऊपर से पैसे बहुत कम, आज के जमाने में Square Sunglasses का ट्रेंड चल रहा है। आप अपने बॉयफ्रेंड को Square Sunglasses देंगे तो उसको बहुत पसंद आएंगे।

आप चाहे तो अपनी पसंद के Sunglasses भी उसे gift के रुप में दे सकती हैं।

5. Photo Frame

Photo Frame भी एक बहुत ही बढ़िया gift है जो आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकते हैं। अगर आप दोनों के relationship के बारे में आपके घर वालो को पता है तो आप उस Photo Frame में अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की फोटो को लगा कर उसे gift के रुप में दे सकती है। अगर आप दोनों के Relationship के बारे में आपके घर वालो को नहीं मालूम तो आप उस Photo Frame में अपने बॉयफ्रेंड की फैमिली फोटो को भी लगा कर दे सकती है या फिर उसके दोस्तों और उसकी फोटो को भी उस Photo Frame में लगा कर दे सकती है। वह जब भी उस photo frame को देखेगा आपको याद करेगा।

6. Earphone या Headphone

Earphone और Headphone जो हर एक लड़के को पसंद आता है। अगर आप इसे gift के रुप में अपने बॉयफ्रेंड को देंगे तो उसे भी बहुत पसंद आयेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप अपने बॉयफ्रेंड को एक साधारण से पर अच्छी कंपनी के earphones भी gift कर सकती है है अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप एक अच्छे से headphone भी अपने बॉयफ्रेंड को gift के रूप में दे सकती है। अगर आप अमीर घर से है तो आप चाहे तो अपने बॉयफ्रेंड को अच्छे से airpodes भी gift के रूप में दे सकती है उसे जरूर पसंद आएंगे और वह बहुत खुश हो जायेगा।

7. Books

Books भी बहुत ही बढ़िया गिफ्ट है जो आप अपने बॉयफ्रेंड को उसके जन्म दिवस पर दे सकते हैं। जिसको पढ़ने का शोंक है उसे अगर आप कोई बढ़िया सी book गिफ्ट के रूप में देते हैं तो उसको जरूर पसंद आएगी। आप उसे कोई अच्छी सी कहानियों की किताब दे सकती है, या फिर उसे कोई नावल दे सकती है। जिस चीज़ में उसका intrest है अगर आप उसे वोह चीज़ देंगी तो उसे बहुत पसंद आएगी। अगर आपके बॉयफ्रेंड को लिखने का शोंक है तो आप उसे एक बढ़िया सी डेयरी भी गिफ्ट के रूप में दे सकती है। जिसमे वह अपने रोजाना जीवन की कुछ खास बातो को लिख सकता है। यह भी उसको बहुत पसंद आएगी।

तो दोस्तों यह थे कुछ बढ़िया से गिफ्ट जो आप अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट के रूप में देंगी तो उसे बहुत पसंद आएंगे। आप इनमें से कुछ भी उसकी पसंद का अपने बजट के हिसाब से दे सकती है। उसको जरूर पसंद आयेगा और अंत में मै आपसे बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर आप उसे कुछ भी अपने दिल से देती है और अगर उसका प्यार सच्चा है तो वो आपके गिफ्ट की कदर जरूर करेगा और हमेशा उसे संभाल के जरूर रखेगा। अगर आप को हमारा आज का article पसंद आया तो आप हमें नीचे दिए comment box में comment करके जरूर बताएं। और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करे, धन्यवाद।

क्या आप को पता हैं? हमारा एक  youtube channel 

भी हैं जिस पर हम हर दिन लव लाइफ से जुड़ी एक से बढ़कर एक रोचक और शानदार विडियों अपलोड करते हैं। इसलिए अभी आपको जो youtube बटन दिख रहा हैं, जिस पर love life लिखा हैं, उस पर क्लिक कर हमारे YouTube channel को सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी न भूले।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

पढिए लव स्टोरी इन हिंदी 

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।