4/28/2021

लड़की प्रपोजल को रिजेक्ट क्यों करती है? कारण/वजह

By:   Last Updated: in: ,

लड़की प्रपोज को रिजेक्ट क्यों करती है? कारण और वजह

ladki proposal reject kyu karti hai;नमस्कार दोस्तों! प्यार से जुड़े रोचक बातों के साथ हम स्वागत करते हैं आपका इस आर्टिकल में, जहां हम बात करेंगे कि कोई लड़की प्रपोजल को रिजेक्ट क्यों करती है? लड़के द्वारा प्रपोज को रिजेक्ट करने के क्या कारण है? लड़के द्वारा प्रपोजल को लड़की द्वारा रिजेक्ट करने की क्या वजह होती है? यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या वजह रहती है कि लड़कियां रिलेशनशिप में आने से मना कर देती हैं? यदि इन सब के बारे में आप नहीं जानते हैं और जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। लड़कियों के रिजेक्शन को लेकर हमनें यहां 8 ऐसे वजह बताए हैं, जिसकी वजह से लड़कियां प्रपोजल रिजेक्ट कर देती हैं।
लड़की प्रपोजल को रिजेक्ट क्यों करती है? कारण/वजह
आपने अपनी जिंदगी में किसी न किसी लड़की को प्रपोज किया होगा या प्रपोज करने के बारे में सोच रहे होंगे लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां प्रपोजल रिजेक्ट कर देती हैं। क्या आप जानते हैं कि लड़कियों द्वारा प्रपोजल को रिजेक्ट कर देने की वजह क्या हो सकती है? यदि आप किसी लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए भी यह आर्टिकल बेहद जरूरी है कि क्या क्या कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से वह आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर सकती है। तो आइए जानते हैं priya ji से लड़कियां लड़को के प्रपोजल को रिजेक्ट क्यों करती है?

लड़की द्वारा आपके प्रपोजल को रिजेक्ट करने के कारण और वजह

1. घर परिवार का दवाब रहना 
लड़की प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है इसके कई कारणों में सबसे बड़ा कारण है कि लड़कियों पर कई बार उसके माता-पिता या घर परिवार का दबाव रहता है। ऐसी स्थिति में लड़कियां आसानी से प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं कर सकती है। लेकिन यह भी देखा जाता है कि वह प्रपोजल एक्सेप्ट जरूर करती है पर उसे थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
2. पार्टनर को परखने के लिए समय चाहना 
अगर आप किसी लड़की को प्रपोज कर रहे हों और वह आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दे या कुछ समय मांगे तो इस बात का आपको पता होना चाहिए कि उसने आपके प्रपोजल को न एक्सेप्ट किया है और न रिजेक्ट किया है बल्कि आपको वेटिंग लिस्ट में डालकर रखा है। इसका मतलब यह होता है कि वह लड़की आपको As a Life partner परखने का समय लेना चाहती है।
अगर लड़की के दिल में आपके लिए थोड़ा सा भी प्यार या इज्जत होगी तो वह आपको साफ-साफ मना नहीं करेगी। वह आपके प्रपोजल को इनकार नहीं करेगी बल्कि कुछ बहाना बनाने लगेगी । जैसे- अभी नहीं मैं बाद में बोलूंगी, मुझे इसके लिए समय चाहिए, यह सब अभी नहीं....
आप जितनी ज्यादा उसकी केयर करोगे, उसको सपोर्ट करोगे और बुरे वक्त में जितना ज्यादा आप उसका साथ दोगे वह उतना ही आप पर भरोसा करेगी और आपकी करीब आती चली आएगी।
3. लड़की का पहले से ही रिलेशनशिप या रिश्ते में रहना 
अगर आपने किसी लड़की को प्रपोज किया हो और उसने तुरंत ही आपको मना कर दिया तो इसका कारण यह भी हो सकता है कि लड़की पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हो या फिर किसी और लड़के के साथ उसकी सगाई हो चुकी हो। ऐसा होने पर वह आपकी प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी क्योंकि वह पहले से ही किसी रिश्ते में होती है।
लड़कियों को बहुत प्रपोजल मिलते हैं। यदि उसे लड़के में अच्छाइयां दिखती है, तो वह रिलेशनशिप में आ जाती हैं। आपके प्रपोज करने पर यदि लड़की आपको मना कर दे तो इसका सीधा-सीधा मतलब केवल यही है कि वह किसी और के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में है।
4. जल्दबाजी की वजह से प्रपोजल मना कर देना 
कई लड़के ऐसे होते हैं जो किसी लड़की को आज मिले और अगले दिन ही उन्हें प्रपोज करने चले जाते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि हर लड़की को लड़के को समझने के लिए थोड़ा समय चाहिए होता है। इसलिए वह उस लड़के को उसके प्रपोजल पर डायरेक्ट मना कर देती है। लड़कियां ऐसा चाहती हैं कि वह भले ही देर से रिलेशनशिप में आए लेकिन सही लड़के को अपना पार्टनर बनाए। इसलिए वह इन सब चीजों में समय लेना चाहती है।
जब तक आप उस लड़की को इतना comfortable feel नहीं करवा देते कि वह आपका प्रपोजल मंजूर कर  सके तब तक वह आपको हां नहीं करेगी या आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं करेगी। इसलिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। 
अगर आप लड़की से ज्यादा जान पहचान नहीं बनाओगे, लड़की से ज्यादा familiar नहीं होंगे या फिर उसके सामने अपना इंप्रेशन अच्छा नहीं बनाओगे तो लड़की कभी आपको हां नहीं कहेगी, कभी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं करेगी। जितना ज्यादा आप उसको समय दोगे, नजदीकियां उतनी बढ़ती चली जाएंगी।
5. गलतफहमी का शिकार होना 
लड़की द्वारा प्रपोजल को रिजेक्ट करने का सबसे बड़ा कारण गलतफहमी होती है। अक्सर देखा गया है कि लड़के गलतफहमी का शिकार हो जाते है, जब कोई लड़की उनसे अच्छे से बात करने लगती या उन्हें देखकर मुस्कुरा देती है तो उन्हें ऐसा लगने लगता है की वह उनसे प्यार करती है। जबकि उस लड़की के दिल मे ऐसा कुछ होता ही नही है। 
इसके अलावा कुछ लड़के अपने कमीने दोस्तों की बातों मे आकर भी लड़की को प्रपोज कर देते है। जाहिर सी बात है कि लड़की के दिल मे आपके लिए कोई जगह ही नही है उसने आपके बारे मे कभी सोचा ही नही तो वह आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी।
यदि आपके साथ ऐसी स्थिति कभी भी बनती है तो आप सब्र रखें हो सकता है कि कभी ना कभी आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाएगी। आप कोशिश करें कि आपके पास लड़की को प्रपोज करने की कोई ऐसी वजह हो जिससे आपको ऐसा लगे कि आपके प्रपोज करने पर लड़की आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर ले, उसे रिजेक्ट ना करें ।
6. स्वभाव का अलग-अलग होना 
कई बार ऐसा होता है कि जब लड़के लड़कियों को प्रपोज करते हैं तो लड़कियां उन्हें इसलिए रिजेक्ट कर देती है क्योंकि उनकी इच्छा के अनुसार उनके पाटनर के अंदर जो खूबियां चाहिए होती है वह उसे लड़के के अंदर नहीं मिलती है। जैसे - आपके बात करने का तरीका पता न होना, आपकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी न होना, आपकी ड्रेसिंग सेंस अच्छी न होना, आप अपनी खुद की केयर नहीं करते हो या फिर आप बहुत गुस्सा करते हो etc etc..  ऐसे ही अनेक वजह होती हैं, जिसकी वजह से कोई लड़की आप को रिजेक्ट कर देती है या आपके प्रपोजल को ठुकरा देती है।
7. कॉन्फिडेंस की कमी होना 
प्रपोजल के समय देखा जाता है कि कई बार ऐसा होता है यदि आप किसी लड़की को प्रपोज कर रहे होते हैं तो प्रपोजल के दौरान लड़कियां आपमें कॉन्फिडेंस की कमी देखती हैं। इस सिचुएशन में उन्हें इस बात का डर रहता है कि आप उनके साथ इस रिलेशनशिप को चला पाएंगे या नहीं। कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो अपने पार्टनर के साथ केवल रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती बल्कि पूरी जिंदगी साथ निभाने के बारे में सोचती हैं। 
ऐसे में यदि आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होगी तो उन्हें इस बात का भी डर रहेगा कि शादी से जुड़ी बातचीत के दौरान आप अपने परिवार को शादी के लिए मना भी पाएंगे या नहीं। यह भी कारण होते हैं जिससे कोई लड़की  प्रपोजल के दौरान उसे रिजेक्ट कर देती है।
किसी लड़की को प्रपोज करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप सबसे पहले इस बात के लिए कॉन्फिडेंट हो जाए कि आप उस लड़की का साथ देंगे। इसके बाद ही उन्हें प्रपोज करें तभी बात बन सकती है।
8. रिलेशनशिप में आने के बारे में न सोचना
कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचती या उसके लिए तैयार नहीं रहती हैं। यदि कोई लड़की आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती है तो इसका कारण यह भी हो सकता है कि उसने किसी भी लड़के के साथ अब तक रिलेशनशिप में आने के बारे में नहीं सोचा है। ऐसे में यदि आपको कोई लड़की पसंद आ जाती है तो आपको उन्हें समय देने की जरूरत है ताकि वह आपको पहले अच्छी तरह से समझ सके। इसके बाद यदि वह भी आपको पसंद करने लगे तो आपके तरफ उसकी नज़दीकियां बढ़ने लगती है। इसके बाद जब वह रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हो जाती हैं तब आपके प्रपोजल को हां में बदल सकती हैं।
निष्कर्ष 
यदि आप चाहते हैं कि आप जिसे पसंद करते हैं वह आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर ले तो इसके लिए आपको उस लड़की को खुश रखना होगा, उससे अच्छी तरह बात करनी होगी और सबसे जरूरी है उसके केयर करने के साथ-साथ इज्जत करनी होगी।
तो दोस्तों ये थे 8 ऐसे कारण, जिसकी वजह से लड़कियां किसी प्रपोजल को रिजेक्ट करती हैं। यदि आपने किसी लड़की को प्रपोज किया है तो इसके रिजेक्शन के पीछे यहां बताए गए कारण रहते हैं लेकिन यदि आप किसी लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं या इसके बारे में सोच रहे हैं तो यहां बताए गए बातों का ध्यान जरूर रखें।
दोस्तों! हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट लड़की proposal को रिजेक्ट क्यों करती है? कारण और वजह अच्छी तरह से पता चल गई होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट करके हमें यह बताना बिल्कुल न भूलें कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी। इसके साथ ही यदि आप इसआर्टिकल को लेकर किसी भी प्रकार का सुझाव देना चाहते है या आपका कोई सबाल है तो हमें नीचे Comment Box में कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद।
हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।