8/07/2021

प्यार कैसे करते हैं?

By:   Last Updated: in: ,

प्यार कैसे करते हैं?

pyar kaise karte hain;नमस्कार दोस्तों ! आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस आर्टिकल में जहां हम आज आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद ही जरूरी और इंटरेस्टिंग टॉपिक। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि "प्यार कैसे करते हैं? कई बार दिमाग में कुछ ऐसी उलझनें आने लगती है, जो कभी-कभी तो इलॉजिकल लगती है लेकिन जरा सोचें तो वही लॉजिकल बातें भी हमें सीखने की जरूरत पड़ती है। अब बात करें इस सवाल की कि प्यार कैसे करते हैं तो यह जरा सोचने वाली बात है क्योंकि यदि आप किसी से बहुत प्यार करते हैं लेकिन आपको यह नहीं पता होता है कि आखिर प्यार कैसे किया जाए? यदि आप प्यार करने के तरीके के बारे में पूरी जानकारी नहीं जानते, तो यह लेख आपके लिए अच्छी प्रेरणा साबित होने वाला है क्योंकि आजकल के समय में जैसे हम जानते हैं कि प्यार एक भावना के रूप में व्यक्त होता है या किसी को दिखाई नहीं देता यह केवल हम अपने ऊपर किए गए किसी और के माध्यम से पता पड़ता है।

प्यार की परिभाषा क्या है?

प्यार किसी परिभाषा का मोहताज नहीं है और जिस प्यार को परिभाषा की जरूरत पड़े वह प्यार नहीं होता है। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे महसूस करने पर खुशी मिलती है। प्यार ऐसी चीज है जो एक इंसान के दिल से शुरू होता है और दूसरे इंसान के दिल को छू जाता है। प्यार को करने या किसी को जताने के लिए अनुभव या कोई भाषा की जरूरत नहीं होती है। प्यार तो हर रूप और भाषा में प्यार ही होता है। दुनिया में यह ऐसी चीज है जिसकी कोई भाषा नहीं होती फिर भी यह हर इंसान को एक दूसरे से जोड़ कर रखती है। प्यार भगवान का ऐसा वरदान है जो इंसान के जिंदगी में खुशियां की मांग भर देता है।

हमारे जिंदगी में कोई ऐसा आए जिसके आने से ऐसा महसूस हो कि जो कभी ना महसूस हुआ हो, तो वह आपका पहला और सच्चा प्यार हो सकता है। किसी को देखने से दिल धड़कने लगा, वो अगर ना हो तो दिल थम जाना, हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान को ढूंढना ही तो प्यार की निशानी है। अगर आपके साथ यह हो रहा है तो यह आपका प्यार ही है जो आपको किसी के लिए बेचैन कर रहा है जिसे आप महसूस कर पा रहे हैं इसे ही प्यार कहते हैं।

प्यार कैसे करते हैं?
प्यार कैसे करते हैं?
प्यार एक फीलिंग होती है जो कि हमें अच्छी लगती है तभी हम किसी अन्य व्यक्ति के नजदीक जाते हैं और उनसे प्यार हो जाता है तो आज हम आपको प्यार के संबंध में कुछ बेहतरीन जानकारी देने वाले है, जिसके माध्यम से आप प्यार के विषय में बहुत कुछ जान सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि प्यार कैसे करते हैं? इसके लिए आपको कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा, जो कुछ इस तरह से है - प्यार कैसे किया जाता है,  क्या आप लोग जानते हैं, कि प्यार कैसे किया जाता है? क्या आपने कभी किसी से प्यार किया है? क्या आपको इस बारे में पता है कि प्यार में क्या-क्या होता है? प्यार करने के लिए हमें कितनी तकलीफो का सामना करना पड़ता है‌ और साथ ही कई प्यारी यादें भी बनती है। प्यार एक ऐसी फिलिंग्स है जिसके जरिए आप पूरी दुनिया जीत सकते हैं। प्यार एक ऐसी फीलिंग होती है जिसको केवल महसूस किया जा सकता है, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि प्यार कैसे करते हैं?

प्यार कोई चीज या कोई इंसान नहीं होता प्यार एक feeling है, जो कि हम किसी खास के लिए ही महसूस करते हैं। वह इंसान चाहे दुनिया के लिए खास ना हो पर हमारे लिए वह इंसान सबसे खास होता है। प्यार कैसे होता है यह कोई नहीं जानता प्यार तय करने से नहीं होता। प्यार कभी भी किसी को भी, किसी से भी हो सकता है। प्यार किया नहीं जाता वह अपने आप हो जाता है। प्यार कभी भी रंग रूप जाति का भेदभाव नहीं देखता प्यार किसी से भी हो सकता है। यदि आपको नहीं पता है कि प्यार कैसे करते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं प्यार जुड़ी सभी बातें--

1. गुस्सा होने पर जरूर मनाए 

यदि आप नहीं जानते हैं कि प्यार कैसे करते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। हम आपको इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार कर सकते हैं। सबसे पहला तो यह है कि यदि आपका पार्टनर आपसे किसी कारण गुस्सा है और इसमें आपकी गलती है और आपको उस गलती का एहसास हो जाता है, तो आपको अपने पार्टनर को मनाना चाहिए ताकि वह मान जाए और आप के रिश्तो में कड़वाहट ना आए। इस तरह से आपके पार्टनर को भी यह महसूस होगा कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं और उनके नाराज होने पर उन्हें मनाते हैं।

2. हमेशा मदद करें 

यदि आप किसी को बेहद पसंद करते हैं और नहीं जानते हैं कि प्यार करने के क्या-क्या टिप्स होते हैं तो हम आपको बता दें कि जिसे आप पसंद करते हैं, कभी भी उन्हें मुसीबत में पड़े रहने नहीं देना चाहिए बल्कि उनकी हमेशा मदद करनी चाहिए। यहां तक कि जहां तक जरूरत पड़े आपको उनका पूरा सपोर्ट करना चाहिए इस तरह से आप उन्हें प्यार कर सकते हैं। इसे आप दोनों का प्यार और भी बना रहेगा और मजबूत होगा।

3. अपने साथी को टाइम दें 

अपने प्यार के रिश्ते को गहरा बनाने के लिए अपने साथी के साथ टाइम बिताना चाहिए। जब आप दोनों साथ हो तो एक दूसरे को पूरा टाइम दें। अपने साथी को अच्छा महसूस कराएं। इससे आपके रिश्ते में खुशहाली आएगी, और आप हमेशा अपने साथी को यह एहसास दिलाते रहे कि आप उसकी कितनी फिक्र करते हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

4. प्रेमी की हर बात सुने 

अपनी महबूब महबूबा की हर बात सुनना भी लोगों के सामने आजकल प्यार करने का तरीका है। जब आप किसी निश्चित समय के लिए किसी के साथ होते हैं, तो ध्यान इधर-उधर रखने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन ठीक से उनकी बात ना सुनना वास्तव में आप से प्यार करने वालों के लिए बहुत दुखदायी हो सकता है। चाहे आपको लगता है कि विषय दिलचस्प नहीं है या आपको ऐसा लगता है कि आपने यह सब पहले से ही सुना हुआ है फिर भी उनकी बातें सुनने का प्रयास करें। यह वह व्यक्ति है जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है, तो आपको इसकी परवाह होनी चाहिए कि वे क्या कहना चाहते हैं, और आपको उनकी हर बात सुननी चाहिए। लेकिन कई बार समय काफी अलग हो जाता है, यदि आपका पार्टनर कुछ गलत कहता है तो ऐसे में आपका काम है कि उन्हें समझाना। यदि आप उनकी गलत बातों को भी सुनते हैं तो यह सही नहीं है। प्यार में अपने पार्टनर की बात मानना सही होता है लेकिन गलत बातों को भी अपना लेना कई बार आपको मुसीबतों में डाल सकता है।

5. रोमांटिक जगह पर घूमने जाएं 

कई बार लोगों को दुनियादारी के समझ से दूर ऐसे जगह की जरूरत होती है जहां दोनों पार्टनर्स एक दूसरे को समझ सकें। ऐसे समय में आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसे जगह जा सकते हैं जहां प्राकृतिक खूबसूरती और प्यार भरा माहौल हो। यदि आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाते हैं तो उन्हें यह एहसास होगा कि आप उनसे प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताने के लिए ऐसे जगह पर आए हैं। इस तरह से आप प्यार कर सकते हैं।

6. अपने पार्टनर को पूरी आजादी दे 

एक सच्चे रिश्ते में सबसे खास बात यह होती है कि आप अपने पार्टनर को हर चीज के लिए पूरी आजादी दे। उनकी इच्छाओं के अनुसार उन्हें काम करने दे और बात बात पर रोक-टोक ना करें जिससे कि आपका रिश्ता खराब न हो। अगर आप उन्हें उनकी इच्छा अनुसार काम नहीं करने देंगें तो वो जो भी करेंगे वो सारी बातें आपसे छुपायेंगे। इसका कारण यह है कि यदि वह आपको बताएंगे तो आप उन्हें रोक सकते हैं इस बात की उन्हें शंका लगी रहती है। इससे धीरे धीरे आप के रिश्ते कमजोर पड़ जायेंगे, और वह आपसे दूर होने लगेंगे। ऐसा नहीं है कि आप उन्हें कुछ भी मना नहीं कर सकते, अगर आपको कोई बात सही नहीं लगती तो उसके लिए उन्हें समझा सकते हैं कि यह उनके लिए सही नहीं है लेकिन जबरदस्ती मना करेंगे तो आपके साथी वो काम जरुर करेंगे और आपसे शेयर भी नहीं करेंगे, जिससे कि आप दोनों के बीच में दूरियां आ जाएगी, इसलिए अपने पार्टनर को आजादी दे। उन्हें एहसास दिलाएं कि आपको उन पर पूरा भरोसा है। आपका साथी आपसे कोई बात नहीं छुपाएंगे और आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाएगा।

7. प्यार में ईर्ष्या ना लाएं 

जब आप किसी के लिए अच्छी बातें सुनते हैं तो आपको उसके प्रति ईर्ष्या हो जाती है लेकिन यहीं न जाने कब उनमें से बहुत बार प्यार करने वाले मिल जाते हैं और यह प्यार में बदल जाता है। यह ईष्या की भावना अधिकतर हमें तब महसूस होती है जब अपने जीवन की स्थिति से हम खुश नहीं रहते हैं। लेकिन सच्चे प्यार में हमें एक दूसरे से ईष्या नहीं करनी चाहिए बल्कि एक दूसरे के खुशी पर खुश होना चाहिए। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपको उसकी खुशी का ध्यान रखना चाहिए और अपने ईष्या को उससे नहीं मिलाना चाहिए। इसलिए प्यार करने के लिए जरूरी है कि आप उनके सुख और दुख में साथ खड़े रहे और कभी भी अपने प्यार में ईर्ष्या की भावना ना लाएं।

8. अपने आप से प्रेम करें 

किसी दूसरे से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करना चाहिए क्योंकि खुद से प्यार जो करता है उसी से सभी प्यार करते हैं। खुद से प्यार करने का अर्थ है खुद के गुणों को निकालना। खुद को अच्छा बनाना, खुद को ऐसा बनाना जिससे लोग आप पर भरोसा करें। खुद के गुणों को निकालने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी ही तारीफ के पुल बांध दें बल्कि इसका मतलब यह है कि आप अपने आप को समझ सकें, अपने टैलेंट को पहचान सकें और खुद से प्यार करें। जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तब तक दूसरे लोग आपसे प्यार नहीं करेंगे। आप अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें जो व्यक्ति हमेशा खुश रहते हैं लोग भी उन्हीं के पास रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मैं आपसे प्यार करना और दूसरों से प्यार करने में बहुत फर्क होता है जब तक आप खुद की अहमियत नहीं समझते हैं, तब तक लोग आपकी अहमियत नहीं समझेंगे।

9. खुद से ज्यादा अपने पार्टनर पर भरोसा करें  

आज का समय ऐसा है कि किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है लेकिन आप जिसे अपने लिए अपना जीवन साथी चुनते हैं उस पर आपका भरोसा होना जरूरी है। जब आपको लगने लगे कि वो आपके साथ कभी कुछ गलत नही होने देगे तो आपको खुद से भी ज्यादा भरोसा उस इंसान पर करना चाहिए। भरोसा एक सच्चे प्यार की निशानी होती है इसीलिए आपको आपके पार्टनर पर पूरा भरोसा करना चाहिए, समझिये यही प्यार है।

10. दिल खोल कर अपनी बात कहे 

यकीनन प्यार का सबसे अच्छा तरीका प्यार भरे शब्दों के माध्यम से होता है। कई बार अपने दिल की बात भी कह देनी चाहिए नहीं तो कभी-कभी बहुत देर लग जाती है। समय-समय पर अपने साथी से अपने प्यार का इजहार करना जरूरी होता है, इसमें आप चाहे तो I Love You शब्द का प्रयोग कर सकते हैं या फिर आपको उनकी जो भी बातें या व्यवहार अच्छा लगता है उसकी प्रशंसा कर सकते हैं। शब्दों को बयां करने से ही प्यार की फीलिंग और आपकी भावनाएं सामने वाले को समझ आती है। इसलिए अपने विचार या बातों को अपने साथी के सामने व्यक्त करना जरूरी है।

दोस्तों ! हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी क्योंकि इसमें हमने प्यार कैसे करते हैं, इस के बारे में बताया है जो आपके लिए बेहद मददगार रही होगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि प्यार कैसे करते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें और साथ ही साथ आपके नजर में यदि किसी दोस्त को इस आर्टिकल के दिए गए टिप्स की जरूरत हो तो उन्हें जरूर शेयर करें। इसके साथ ही हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी और यदि आप किसी और टॉपिक पर आर्टिकल या लव लाइफ टिप्स चाहते हैं तो हमें उसे भी कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।