8/03/2021

गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है या नही कैसे जानें? धोखेबाज गर्लफ्रेंड को कैसे पहचानें?

By:   Last Updated: in: ,

गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है या नही कैसे जानें? धोखेबाज गर्लफ्रेंड को कैसे पहचाने?

kaise pata kare girlfriend dhokha de rahi hai;नमस्कार दोस्तों! आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे लव लाइफ से जुड़े इस आर्टिकल में जहां हम आपके लिए एक मददगार और बेहद जरूरी टॉपिक लेकर आए हैं। रिलेशनशिप वालों के लिए यह आर्टिकल बेहद मददगार साबित होने वाला है, खास कर के उन लड़कों के लिए जिनकी गर्लफ्रेंड है। शायद आपको नहीं पता है कि लड़कियों के कई लक्षण ऐसे होते हैं जो यह साबित कर देते हैं कि वह रिलेशनशिप में केवल कुछ जरूरतों को पूरा करने या किसी और कारण से है। यदि आप ऐसे रिश्ते में बंधे रहते हैं और एक लंबे समय के बाद आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा दे देती है, तो आने वाले समय में आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में धोखा खाने के बाद लोगों को दूसरी बार प्यार में भरोसा नहीं होता। यहां तक कि लोग गलत कदम उठा लेते हैं जो उनके लिए सही नहीं होता है और उन्हें बर्बाद करके रख देती है। 

गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है या नही कैसे जानें? धोखेबाज गर्लफ्रेंड को कैसे पहचानें?

इसके लिए यह जरूरी है आप पहले से ही सतर्क हो जाएं ताकि आपको कोई धोखा ना दे सके या धोखा देने के पहले ही उस रिश्ते से दूरी बना लें। इसके अंतर्गत हमने आपको धोखेबाज गर्लफ्रेंड से बचने की कई बेहतरीन टिप्स बताए हैं, इस लेख मे हम जानेंगे धोखेबाज गर्लफ्रें को कैसे पहचानें? धोखेबाज गर्लफ्रेंड की निशानी? कैसे पता करे गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है या नही? जो आपके लिए वाकई में काफी फायदेमंद होगी। धोखा देने वाली गर्लफ्रेंड के अंदर कई ऐसे लक्षण देखे जाते हैं जिसके जरिए आप आसानी से पहचान सकते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड धोखेबाज है या नहीं। उनके लक्षण कुछ इस तरह से होते हैं--

1. जरूरतों को पूरा करने के लिए रह रही हो 

आप अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत प्यार करते हैं लेकिन वह आपसे प्यार में बात बात पर पैसे की मांग करती है या अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कहती है, तो यह आपके रिलेशनशिप के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है क्योंकि कहीं न कहीं कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो लड़कों को अपने प्यार में फंसा कर रखती है और उनसे अपनी जरूरतों को पूरी करवाती है। वह आपको कभी महंगे महंगे कपड़े खरीदने कहती है, तो कभी मोबाइल फोन खरीदवाने के लिए फोर्स करती है। यदि बार-बार आपके साथ ऐसा होता है तो आप सतर्क हो जाएं।

2. शॉपिंग करवाने की जिद कर रही हो 

हम सारी लड़कियों की बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो पैसों के महत्व को समझती है लेकिन कुछ लड़कियां दूसरे के पैसों को कुछ नहीं समझती और वह इसके लिए अपने बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल करती हैं। यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपको शॉपिंग करवाने या फिल्म दिखाने जैसे काम के लिए बार-बार कहती हैं तो इसका मतलब यह है कि वह पैसों के महत्व को बिल्कुल भी नहीं समझती। रिलेशनशिप में ऐसा होता है कि लोग बाहर घूमने जाते हैं या शॉपिंग करने और फिल्म देखने जैसी बातें जुड़ी होती है लेकिन यह भी एक सीमित दायरे में अच्छी लगती है और जब दायरे बहुत अधिक बढ़ने लगे तो यह सही नहीं होता है। ऐसी लड़कियां बाद में भी आपके साथ ऐसा ही करेंगी तो यह जरूरी है कि इस बात पर ध्यान रखें और उन्हें समझाएं। इसके बावजूद यदि वह नहीं समझती है तो उनके साथ दूरी बना लें।

3. अपने फोन या लैपटॉप का पासवर्ड नहीं बता रही हो 

कई लड़कियां अपने चीजों को काफी पर्सनल रखना चाहती हैं और यह उनकी फितरत में होता है लेकिन यदि वह अपने पार्टनर से सारी बातें छुपाने लगे तो यह वाकई में गलत होता है। यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपको अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताती है या उसे छुपा कर रखती है तो हो सकता है वह आपसे कुछ छुपाना चाहती हो, इसलिए वह ऐसा कर रही है। इसके साथ यह भी हो सकता है कि वह आपके साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में हो और फोन की चैटिंग नहीं दिखाना चाहती हो। तो ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए ताकि बाद में आपको वह धोखा नहीं दे सके।

4. कोई भी बात आपसे शेयर नहीं करती हो  

इस बात में सच्चाई है कि लड़कियां जिनसे प्यार करती हैं, वह उनके ऊपर काफी समर्पित रहती है लेकिन जो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देना चाहती हैं उनमें यह लक्षण देखे जाते हैं कि वह अपनी कोई भी बात अपने बॉयफ्रेंड से शेयर नहीं करती है। ऐसी लड़कियां अक्सर धोखा देती हैं।

5. पहले की तुलना में काफी बदला व्यवहार कर रही हो  

दोस्तों ! रिलेशनशिप में अक्सर होता है कि एक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद यदि कोई दूसरे रिलेशनशिप में रहते हैं तो पहले के साथ उनके रिश्ते में काफी बदलाव आने लगते हैं और उनके व्यवहार में भी काफी परिवर्तन होते दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में यदि आपकी गर्लफ्रेंड का बदलाव पहले की तुलना में काफी बदल गया हो यह वह आप को इग्नोर कर रही हो तो हो सकता है कि वह आपको एक समय धोखा देगी क्योंकि किसी और के साथ रिलेशनशिप में जाने के बाद वह आपको धोखा दे सकती है।

6. अपने रंग रूप और फिटनेस को बरकरार रखने पर काफी ज्यादा ध्यान दे रही हो 

लड़कियां अक्सर चाहती है कि वह जिसे पसंद करती है उसके पसंद को अपनाए और खुद को उसी के अनुसार ढाल ले। आप अपनी गर्लफ्रेंड को जिस तरह से पसंद करते हैं यदि वह ऐसा नहीं रहने लगी है या अपने रंग रूप और फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगी है तो हो सकता है वह किसी और रिलेशनशिप में जाने की तैयारी कर रही हो या उसे कोई और पसंद आ गया हो। ऐसे में यदि आप उसका कारण पूछे और वह आपका सही सही जवाब ना दे तो हो सकता है कि वह आपको धोखा देगी।

7. बार-बार आपको छोड़ देने की धमकी दे रही हो 

लड़कियों में यह अक्सर देखा जाता है कि उसका यदि किसी से मन भर जाता है या वह किसी और रिलेशनशिप में जाने का सोचने लगती है तो वह अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करने लगेगी और साथ ही साथ उसे बात बात पर छोड़ देने की धमकी देती रहेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह मन ही मन यह चाहती है उसका बॉयफ्रेंड भी उससे परेशान होकर उसे छोड़ दे, ताकि वह किसी और रिलेशनशिप में आ सके।

8. आपके परिवार वालों से दूरियां बनाने की कोशिश कर रही हो  

यदि आपने अपने परिवार वालों को अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बता दिया है और वह सभी जानते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड है तो ऐसे में जब आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा देने के बारे में सोचेगी तो वह सबसे पहले आपके परिवार वालों से दूरियां बनाने लगेगी क्योंकि वह कभी नहीं चाहेगी कि जब वह आपको धोखा देकर चली जाए तो आपके परिवार वालों के साथ उनका कोई संबंध रहे। यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपके परिवार वालों में कोई रुचि नहीं दिखाने लगी हो या उनसे दुरियां बनाने लगी हो तो आपको इस बात पर विचार करना चाहिए।

9. पहले से काफी ज्यादा व्यस्त हो गई हो 

यदि आपकी गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप के दिनों में या उसके शुरुआती दौर में आपको काफी ज्यादा मैसेज कर रही हो लेकिन अब उसने मैसेज करना लगभग बंद कर दिया हो, ऐसे में आप कई बार उनके कॉल का इंतजार भी करते हैं लेकिन कॉल नहीं आता और आपके कॉल करने के बावजूद यदि वह बार-बार कट कर देती है या उसका जवाब नहीं देती है तो इसका मतलब यह है कि वह काफी बिजी रहने लगी है। हो सकता है कि वह अपने पढ़ाई या घर के किसी और काम से बिजी हो लेकिन यदि वह आपको जरा भी भाव नहीं देने लग रही है तो हो सकता है वह किसी और रिलेशनशिप में हो या किसी और लड़के से अधिक बातें कर रही हो, तो ऐसे में यह जरूरी है कि आप सतर्क हो जाएं।

10. सोशल मीडिया पर आपकी गर्लफ्रेंड के फ्रेंड लिस्ट में पुरुष दोस्तों की संख्या बढ़ रही हो 

लड़कियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं, जिसके बाद काफी लड़के उन्हें फॉलो भी करते हैं या उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज देते हैं लेकिन जो लड़कियां रिलेशनशिप में होती हैं और अपने पार्टनर को बहुत प्यार करती है, वह सोच समझ कर ही दूसरे लड़कों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करती है लेकिन यदि सोशल मीडिया पर आपकी गर्लफ्रेंड के पुरुष दोस्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हो तो इसका मतलब यह है कि वह आपके अलावा दूसरे लड़कों में भी इंटरेस्ट रख रही हो। ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है।

11. आपकी तुलना किसी और लड़के से बार-बार करती हो  

कई लड़कियां ऐसी होती है जो अपने पार्टनर को सच्चे दिल से प्यार करती हैं और उन्हें चेहरे से नहीं बल्कि उनके सच्चे मन के कारण उन्हें पसंद करती है तो यदि आपकी गर्लफ्रेंड ऐसे ही आपको पसंद करती थी लेकिन आज बार बार किसी और लड़के से आपकी तुलना करती हो चाहे आपके पर्सनालिटी को लेकर हो या आपके व्यवहार को लेकर, तो हो सकता है वह किसी और लड़के से आकर्षित हो गई है और आपको नापसंद करने लगी है।

12. फोन लगाने पर हर बार नंबर बिजी आता हो 

दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां अपने पढ़ाई या अपने कुछ जरूरी काम से फोन में बिजी रहती हो लेकिन यदि बार-बार कॉल लगाने पर बिजी बता रहा हो और आपके पूछने पर वह हर बार कोई न कोई अलग अलग बहाना बना देती हो तो आप समझ सकते हैं कि वह किसी और से बात कर रही है और यह बात आपसे छिपा रही हो।

13. आपसे दूरी बनाने की कोशिश करना  

कोई भी लड़की यदि पहले से किसी रिलेशनशिप में रहती है और उसका मन भर जाता है तो वह दूसरे रिलेशनशिप की तैयारी यदि करने लगे तो उसके बिहेवियर में जैसा कि पहले हमने बताया काफी बदलाव हो जाता है। ऐसे में यदि वह आपसे दूरी बनाने लगे या दूरी बनाने की कोशिश करने लगे तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।

14. अपने सोशल मीडिया चैट्स को पढ़ने से मना कर रही हो  

यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे हैं और वह आपको अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स के साथ किए गए चैट्स को पढ़ने से मना कर रही है तो हो सकता है उसमें कुछ ऐसी बातें हो जो आप दोनों की रिलेशनशिप को तोड़ सकती है। इसलिए आपको ध्यान देने की जरूरत है।

तो दोस्तों देखा आपने कि किस तरह से आप बड़ी आसानी से यह जान सकते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा देगी या नहीं। यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के धोखे से बचना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। यदि कोई गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देना चाहती है तो उनके लक्षण पहले से ही दिखाई देने लगते हैं क्योंकि उनके बर्ताव में काफी बदलाव आने लगते हैं, तो उन लक्षणों के जरिए आप आसानी से पहचान सकते हैं कि गर्लफ्रेंड आपको धोखा देने वाली है।

हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी क्योंकि यह पोस्ट खासकर ले रिलेशनशिप वालों के लिए है। यह पोस्ट पढ़कर आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताना बिल्कुल भी नहीं भूले और साथ ही हमें कमेंट में यह भी बताएं कि आने वाले आर्टिकल में आपको कैसे टॉपिक या टिप्स चाहिए जो आपके रिलेशनशिप को और अधिक मजबूत बना सके। यदि आपको लगता है कि आपके दोस्तों में किसी को ऐसे आर्टिकल की जरूरत है तो उन्हें यह जरूर से जरूर शेयर करें ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।