7/15/2021

प्यार की फीलिंग कैसी होती है? प्यार का एहसास कैसा होता है

By:   Last Updated: in: ,

प्यार की फीलिंग कैसी होती है? प्यार का एहसास कैसा होता है

Pyar ki feeling kaisi hoti hai;नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग पर। आज का हमारा यह ब्लॉक एक ऐसे शानदार टॉपिक पर आधारित है, जिसके बारे में हर एक व्यक्ति जानना चाहता है। आप यह जानकर फूले नहीं समाऐंगें क्योंकि यह विषय है प्यार का एहसास कैसा होता है? प्यार की फीलिंग कैसी होती है? के बारे में। इस तरह के बेहतरीन ब्लॉग पढ़ने में तो बड़े इंट्रस्टिंग लगते हैं साथ में बड़ा ही सुकून और प्यारा अनुभव करवाते हैं। हमारी लाइफ में हम कई सारे रिश्ते नाते जोड़ते हैं या यूं कहे कि वह जुड़ते चले जाते हैं, जिसमें हमें कई बार भाई बहन बनने की खुशी होती है तो कभी मासी, बुआ और चाचा या मामा बनने की। लेकिन यदि हम प्यार की बात करें तो यह एक ऐसी फीलिंग होती है जो हमें पहली बार महसूस होता है और वह भी काफी गहराई से।

प्यार की फीलिंग कैसी होती है? प्यार का एहसास कैसा होता है
प्यार की फीलिंग कैसी होती हैं?
हम कई किताबों में अक्सर प्यार के बारे में पढ़ा करते हैं या फिल्मों में प्यार के कई किस्से काफी बेहतरीन तरीके से दिखाए जाते हैं। प्यार एक खूबसूरत सा एहसास है। यह व्यक्ति को कब होता है वह स्वयं ही नहीं जान पाता। आज हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि प्यार का एहसास कैसा होता है? या प्यार की फीलिंग कैसी होती है? आप सभी अंत तक हमारे इस ब्लॉग को जरूर पढ़िए। हम आपको कुछ छोटी-छोटी बातों के माध्यम से बताऐंगे की प्यार की फीलिंग कैसी होती है?

1. ख्यालों में डूब जाना

ऐसा अक्सर देखा गया है कि जब व्यक्ति किसी के प्यार में पड़ जाता है, तो वह अक्सर उस इंसान के सपने देखने लगता है और उसके ख्यालों में डूब जाता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को बार-बार वही इंसान अपने सामने नजर आता है, जिसके प्यार में वह पड़ जाता है। कई बार ऐसा होता है कि राह चलते हमें ऐसे व्यक्ति दिख जाते हैं जिसका हमारे प्यार से कोई लेना देना नहीं होता लेकिन उनके चेहरे में भी हम अपने लवर का चेहरा ही देखते हैं और जब कोई हमें उस भ्रम से हटाता है तो हम खुद के सिर को ठोक कर कहते हैं कि मुझे क्या हो गया है? जी हां दोस्तों यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप यह कह सकते हैं कि यही प्यार की फीलिंग है।

2. मूवी या सीरियल में अपने प्यार को देखना

जैसा कि हमने आपको बताया जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वह अपने प्यार को हर वक्त अपने पास देखता है। यहां तक कि जब व्यक्ति टीवी में कोई मूवी या सीरियल देखता है तो उसे अपना लवर टीवी पर नजर आ ही जाता है, चाहे वह हीरो हीरोइन के डांस और रोमांस के समय हो या उनके बीच छोटे-छोटे नोक झोंक और हंसी मजाक का समय हो।

3. हर पल खुश रहना

जब व्यक्ति किसी के प्यार में पड़ जाता है तो वह उसके ख्याल में डूबे रहने के कारण हर पल उसे एक अजीब तरह की खुश महसूस होती है। कई बार उसकी खुशी की वजह यह भी होती है कि वह अपने और अपने लवर के साथ बिताए हुए पलों को याद करता है, तो मुस्कुरा देता है या कभी अपने फ्यूचर की बात को सोचकर उसके चेहरे पर मुस्कान फूट पड़ती है। व्यक्ति की यह खुशी साफ व्यक्त करती है कि वह किसी के प्यार में पड़ चुका है और यही कारण है कि वह इतना खुश नजर आता है।

4. बुरा पल भी अच्छा बन जाना

प्यार व्यक्ति को हर परिस्थिति से लड़ने की शक्ति देता है। यदि कोई व्यक्ति किसी के प्यार में पड़ जाता है तो वह प्यार उसकी ताकत बनकर उसे हर मुश्किल परिस्थिति से लड़ने में मदद करता है। हम यह कह सकते हैं कि प्यार के कारण बुरा पल भी टल जाता है और हमें उस दौरान खुश रहने के लिए तैयार करता है।

5. मन बार-बार अपने प्यार को देखने का करना

जब व्यक्ति प्यार में पड़ता है तो वह अपने प्यार को किसी ना किसी बहाने से बार-बार देखना चाहता है। प्यार में एक पल की भी दूरियां बर्दाश्त नहीं होती। जब व्यक्ति अपने प्यार से मिलता है तो वह सिर्फ उसी को देखना चाहता है। यदि दोनों लोग एक दूसरे के आस पास ही रहते हैं तो ऐसे में जिन्हें प्यार हुआ है वह बार-बार उस जगह जाने के लिए बहाने ढूंढने लगते हैं और अपने लवर से मिलने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं।

6. बात करने का बहाना ढूंढना

प्यार में पागल व्यक्ति अपने प्यार से हर वक्त बात करना चाहता है। उसे और करीब से जानने के लिए उसकी सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनना चाहता है। इसलिए प्यार में पड़ने वाला व्यक्ति अपने प्रेमी या प्रेमिका से हर वक्त बात करने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढता है।

7. अपनी अलग दुनिया में खुश रहना

इंसान जब प्यार के सातवें आसमान पर रहता है तब उसे अपने आगे-पीछे, अच्छा- बुरा कुछ भी नजर नहीं आता है। वह बस अपनी ही अलग दुनिया में खुश रहता है। प्यार की अलग दुनिया में सिर्फ लवर्स रहते हैं और उनके बुने हुए सपने होते हैं।

8. हमेशा साथ निभाना

प्यार एक विश्वास की तरह होता है और इसी विश्वास पर हर रिश्ता टिका होता है। जब व्यक्ति किसी के प्यार में पड़ जाता है, तो उसके हर फैसले पर उसका साथ निभाता है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो लेकिन कभी भी उसका साथ नहीं छोड़ता है। चाहे कितनी भी बुरी परिस्थिति हो लेकिन जब दो प्रेमी साथ में बैठकर परिस्थितियों का हल निकालते हैं तो उसमें सफल जरूर होते हैं।

9. जलन महसूस होना

जब इंसान किसी के प्यार में पड़ जाता है तो वह उस व्यक्ति को हमेशा अपने साथ ही रखना चाहता है। ऐसी परिस्थिति में यदि व्यक्ति अपने प्रेमी या प्रेमिका को किसी अन्य व्यक्ति के साथ हंसता-मुस्कुराता देखता है, तो वह मन ही मन जलन महसूस करने लगता है। अब ऐसे में जलना जायज है क्योंकि प्यार जिससे होता है वह अपने अलावा किसी और को अपने प्रेमी के पास नहीं देख सकता है। यही तो होता है प्यार का एहसास, जो व्यक्ति को हर पल होता रहता है।

10. रक्षा करना

जब व्यक्ति प्यार में पड़ता है तो वह अपने साथी का ख्याल रखता है उसकी हर पल रक्षा करता है। वह हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वह अपने प्यार के साथ आजीवन रहेगा। प्यार में इंसान अपने साथी को हर खतरों से बचाता है। वह अपने प्रेमी के साथ हमेशा खड़ा होता है।

11. हमेशा तारीफ करना

प्यार में पड़ने वाला व्यक्ति हमेशा अपने साथी का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसकी तारीफ करते रहता है। कई बार यह सच-मुच दिल से निकली हुई बातें होती है क्योंकि प्यार में अक्सर देखने का नजरिया काफी बदल जाता है।

12. मन में डर का पैदा होना

जब व्यक्ति किसी को मन ही मन चाहने लगता है तो वह हमेशा उसके हर पल की खबर रखना चाहता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि व्यक्ति अपने प्यार की खबर किसी कारणवश नहीं जान पाता है। ऐसी परिस्थिति में इंसान बेचैन हो जाता है। उसके मन में एक अजीब सा डर पैदा हो जाता है कि कहीं उसके प्यार को कोई तकलीफ तो नहीं हुई, कहीं वह किसी परेशानी में तो नहीं है। इस तरीके का मन में डर पैदा होना प्यार की एक फीलिंग ही होती है, जो व्यक्ति को यह एहसास दिलाता है कि उसका साथी किसी खतरे में है।

13. हर पसंद का ख्याल रखना

जब व्यक्ति को प्यार होता है तो वह अपने साथी के हर अच्छे एवं पूरे पसंद का ख्याल रखता है, जैसे उसे क्या खाना पसंद है, उसे क्या पहनना पसंद है आदि। खाली समय में उसे क्या कार्य करना अच्छा लगता है, इन सभी चीजों की जानकारी व्यक्ति तभी रखता है जब वह किसी के प्यार में पूरी तरह से पड़ जाता है।

14. हमेशा मैसेज भेजना

आज के समय में सोशल मीडिया हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के हर एक पल को व्यक्त करता है। सोशल मीडिया लवर्स युवक एवं युवतियों दोनों के लिए बहुत ज्यादा मददगार साबित हुआ है। अलग-अलग रोमांटिक स्टेटस, पोस्ट डाल कर और अपने लवर को टैग कर व्यक्ति अपने प्यार को यह एहसास दिलाता है कि वह उसके प्यार में पड़ चुका है। वे बार-बार सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भी भेजते हैं, ताकि हर एक पल की बात दोनों एक दूसरे से जान सकें।

15. रात भर जाग कर कविता लिखना

जब व्यक्ति किसी के प्यार में पागल हो जाता है और वह व्यक्ति यदि कवि या लेखक होता है, तो वह रात रात भर जगकर अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए कविता, शायरी लिखता है, क्योंकि ऐसे समय में प्यार की फीलिंग सौर अधिक बढ़ जाती है। फिर अपने प्रेमी या प्रेमिका को सुनाता है ताकि वह उससे इंप्रेस हो जाए। यह सब होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति को किसी से प्यार हो गया है।

दोस्तों! यह था हमारा ब्लॉग जिसमें हमने प्यार की फीलिंग कैसी होती है? के बारे में पूरी तरह से बेहतरीन जिक्र किया है। हमने अपनी तरफ से आपको पूरी जानकारी देने का प्रयत्न किया है। तो दोस्तों अब तक आप यदि यह नहीं जानते थे कि प्यार का एहसास कैसा होता है? तो अब यह बात आप अच्छी तरह से समझ ही चुके होंगे। 

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आप किसी के प्यार में पड़ चुके हैं तो शायद आपके साथ भी ऐसा ही होता होगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई बार आपने भी ऐसे ही काम किए होंगे जैसा हमने यहां बताया है। हमारे इस टॉपिक के अतिरिक्त आपके मन में यदि अन्य कोई सवाल प्यार और लव लाइफ से जुड़ा हुआ है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर लिखकर बता सकते हैं ताकि हम अपना अगला ब्लॉग उसी विषय पर बना सकें और आपकी समस्या का समाधान कर सकें और साथ ही हमारे ब्लॉग को शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

2 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बेनामी27/11/22, 6:26 pm

    Apne pyar ka ahsas kaise kar eye ki mai usse kit na payar karta hau

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी29/4/23, 9:06 am

    Hme Dekhkar Koi Bar Bar Smile de Rha Hai to Kya Ye Bhi Pyar hai Plz Answer Me

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।