7/15/2021

लड़की स्माइल क्यों करती हैं? लड़की स्माइल/मुस्कुराएं तो क्या करें

By:   Last Updated: in: ,

ladki smile kyu karti hai? Ladki agar smile de to kya kare;नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस ब्लॉग पर, जहां हम आपके लिए लव लाइफ से जुड़े राज़ लेकर आए हैं जिसका आप सभी को बेहद इंतजार होगा, खासकर हम उन लड़कों की बात कर रहे हैं जो लड़कियों की स्माइल को देखकर समझ ही नहीं पाते कि वह क्या कहना चाहती है या उनके मन में क्या चल रहा है। आज के हमारे इस ब्लॉग पर हम आपको यह बताने वाले हैं कि लड़की अगर आपको देखकर स्माइल करें तो आपको उस वक्त क्या करना चाहिए और साथ ही आपको इस आर्टिकल में हम यह भी बताएंगे कि लड़कियां स्माइल क्यों करती हैं?

दोस्तों! यह बात तो किसी से छिपी नहीं कि हंसना हमारे हेल्थ के लिए अच्छा होता है। कहा जाता है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अब मन में यह प्रश्न उठता है कि हंसते तो सब हैं लेकिन जब कोई लड़की किसी लड़के को देखकर हंसती है, इसका मतलब ही कुछ और होता है।

लड़की अगर स्माइल दे तो क्या करें?लड़की स्माइल क्यों करती है?)
यदि आप नहीं जानते हैं कि लड़की की स्माइल के पीछे क्या कारण है तो अब दिल थाम कर बैठिए क्योंकि हम इस राज से पर्दाफाश करेंगे कि लड़कियों के वह क्या कारण होते हैं, जिसके कारण वह लड़कों को देखकर स्माइल करती है। इसके साथ ही हम बताने वाले हैं कि यदि आपके सामने कोई लड़की स्माइल कर रही है और वह भी आपको देखकर तो ऐसे में आपको ऐसा क्या करना चाहिए जो उस समय में सही हो।

लड़की स्माइल क्यों करती है? (ladki smile kyu karti hai)

लड़कियों के स्माइल करने के कारण कुछ मुख्य कारण इस प्रकार है--

1. लड़की बात करना चाहती हो

बहुत सी लड़कियां अपने व्यवहार से बहुत ज्यादा नाजुक होती है। जब वह मन ही मन किसी को पसंद करने लगती हैं तो वह शुरुआती समय में मुस्कुरा कर अपने मन के भावों को प्रकट करना चाहती है। यह उनका पहला संकेत होता है उनके लिए जिनको वह चाहती है। इसलिए जब आपके सामने कोई लड़की हंसती हुए दिखाई देती है तो आप यह समझ जाना कि आपको उस लड़की ने पसंद कर लिया है। वह हंसकर आपको यह इशारा दे रही है कि आप उससे बात करें।

2. लड़की आपको पसंद करने लगी है

जब लड़कियां किसी लड़के को अपना दिल दे बैठती हैं और दिन-रात उन्हीं के सपने देखती है तो वह उस लड़के को स्माइल से यह संकेत देती है कि वह उसके प्रेम में पड़ चुकी है और वह उससे बात करना चाहती है। इसलिए यदि आपको कोई लड़की बार-बार देख कर स्माइल करती है। तो आप समझना उस लड़की ने आपको लाइक करना शुरू कर दिया है।

3. लड़की आपसे प्यार करने लगी है 

प्यार एक ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को कब हो जाता है यह व्यक्ति को स्वयं ही पता नहीं चलता है। लड़कियां शर्मीली होती है और अपनी इसी शर्मीली मिजाज के कारण वह पहचानी भी जाती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब लड़कियां किसी के प्रेम में पड़ती है और अपनी बात को कहने से हिचकिचाती हैं तो वह मुस्करा कर सामने वालों को यह एहसास दिलाती हैं कि वह उनसे प्यार करती हैं और वह अपने प्यार को आगे रिलेशनशिप में बदल कर एक नया नाम देना चाहती है।

4. लड़की अपने पहनावे से अपना बनाने की कोशिश करती है

लड़कियां भी उस लड़के को इंप्रेस करना जानती है, जिसे वह पसंद करती है। उन्हें पता है कि लड़के कैसे लड़कियों से इंप्रेस होते हैं। पहला लड़कियों के पहनावे से, दूसरा उनके बोलने के तरीके से और तीसरा उनके लुक ओवर से। इसलिए प्यार को जगाने के लिए कुछ लड़कियां अट्रैक्टिव कपड़े पहनती है जिससे लड़के उनसे अट्रैक्ट हो जाए और उनके प्रेम में पड़ जाए। जब ऐसा करने पर भी कोई लड़का उस लड़की की तरफ नहीं देखता है जिससे लड़की प्यार करती है, तो वह जानबूझकर कुछ ऐसा कारनामा करती हैं जिससे लड़का लड़की के प्यार में पड़ जाता है। उसका कारनामे का नाम है फनी एक्टिविटी करना।

5. सोशल मीडिया पर वह आपको फॉलो करेगी

आजकल तो सोशल मीडिया का जमाना है और व्यक्ति एक दूसरे से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता है। यदि लड़की आपको देखकर स्माइल कर रही हैं और आप फिर भी कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं तो लड़की आपको सोशल मीडिया पर ढूंढने का प्रयास करेगी और आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजेगी या आपको फॉलो भी करेगी। उसके इस तरीके से आपको समझना होगा कि लड़की आपके प्यार में पूरी तरीके से पागल हो चुकी है और इस कारण वह आपसे बातचीत करने के लिए आपको सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं।

6. वह आपके मैसेज का इंतजार करेगी

लड़कियां जब किसी के प्यार में पड़ती हैं तो वह उनके हर एक पल का खबर रखना चाहती है, उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती है। इसके लिए वह आपको मैसेज भी भेजेगी और बदले में आपके मैसेज भेजने का भी इंतजार करेगी।

लड़की जब स्माइल दे उस वक्त आपका क्या रिएक्शन होना चाहिए? लड़की आपको देखकर मुस्कुराएं तो क्या करना चाहिए? इसे जानने के लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा तो चलिए जानते हैं क्या है वह काम जो आपको उस समय करने हैं जब लड़की स्माइल दे रही हो। सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि लड़की जब स्माइल दे तो आपको छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए ताकि आप भी लड़की को यह जता सकें कि उसने जो स्माइल दिया है और जो बात कहने की कोशिश कर रही है, उसमें वह सफल हो पाई है। 

लड़की अगर स्माइल दे तो क्या करें? (Ladki agar smile de to kya kare)

लड़की स्माइल दे तो आप कुछ इस तरह से रिएक्शन दे सकते हैं या उनके स्माइल के जवाब में जो बातें कहेंगे वह कुछ इस प्रकार से है --

1. लड़की से जाकर बात करने का प्रयास करें

जब लड़की आपको स्माइल दे रही है और कुछ कहने की कोशिश कर रही है तो आपको भी लड़की से जाकर बात करना चाहिए। आपको उनसे कारण पूछना चाहिए कि वह आपको बार-बार देख कर हंस क्यों रही है। यदि आप भी हिचकिचा रहे हैं तो सीधे सवाल ना पूछ कर दोस्ती से उस प्रश्न पर जाइए जो प्रश्न आपके मन में है कि लड़की ने आपको देखकर स्माइल क्यों किया था।

2. लड़की के सामने जाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाइए

लड़की के स्माइल को देखकर अगर आप बात करने में शर्मा रहे हैं तो बिना शर्माए पहले उनसे दोस्ती कीजिए और धीरे-धीरे लड़की के मन के बात को जानिए। फिर आपको पता चल जाएगा कि लड़की ने आपको देखकर इस्माइल क्यों कर रही है। हो सकता है कि शुरुआत में ही आपको लड़की के स्माइल करने के कारण का पता चल जाए और ऐसा भी हो सकता है कि आपको बहुत समय बाद उसके स्माइल का कारण पता चलेगा। इसलिए लड़की और आपके बीच की दोस्ती को बहुत ही स्ट्रांग बनाकर रखिएगा, ताकि लड़की आपको अपने मन की हर बात शेयर कर सके।

3. लड़की को पटाने का प्रयास कीजिए

यदि लड़की के स्माइल को देखकर आप पूरी तरीके से कॉन्फिडेंट है कि लड़की ने आपको पसंद किया है और आप भी अगर लड़की को पसंद करते हैं तो बिना देर किए लड़की को प्रपोज कर दीजिए। यदि आप फिर भी डर रहे हैं तो धीरे-धीरे पहले उसे जानने की कोशिश कीजिए। जब आपको यह जानकारी मिल जाए कि लड़की आपको पसंद करने लगी है तो आप झट से उसे प्रपोज कर दीजिए।

4. सोशल मीडिया पर आप भी उससे जुड़ने का प्रयास करें 

यदि लड़की आपसे सोशल मीडिया पर जुड़ने का प्रयास कर रही हैं तो आप उसके प्रयासों पर पानी ना फेरें। आप भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ें और उनको और भी बेहतर तरीके से जानने का प्रयास करें। यह आप दोनों के नए संबंध के लिए अच्छा साबित होगा।

5. मन के बात को जानने के लिए मैसेज का सहारा लें 

लड़की के मन के बात को जानने के लिए कोशिश कीजिए कि लड़की से दिन में तीन चार बार मैसेज के माध्यम से जुड़े रहें। इससे लड़की भी खुश रहेगी और आप पर विश्वास करके वह आपको अपने मन की हर बात को शेयर करेगी।

6. उनके मन को जीतने का प्रयास करें

लड़कियों को गिफ्ट बहुत पसंद होते हैं। इसलिए यदि आप लड़की का दिल जीतना चाहते हैं तो उन्हें उनके पसंदीदा गिफ्ट अवश्य दें। इससे वह आपसे और भी प्यार करेंगी और आप भी उन्हें पटा पाएंगे।

7. तारीफ कीजिए 

लड़कियों को तारीफ बहुत पसंद होता है।  इसलिए हमेशा उनकी तारीफ करते रहिए। उनसे कहिए कि तुम आज बहुत सुंदर लग रही हो, तुम्हारा यह आउटफिट बहुत अच्छा है, इस तरह की बातें आप उनसे कर सकते हैं।

तो दोस्तों देखा आपने कि क्या कारण होते हैं जिसकी वजह से लड़कियां लड़कों को देखकर स्माइल करती है। यदि आप इन सभी बातों को पहले से नहीं जानते थे तो यह आर्टिकल तो आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। हम आशा करते हैं कि हमने जो भी बातें बताई है, वह आपको पसंद आयी होगी और आपको अब यह भी समझ आ गया होगा कि लड़कियां आखिर लड़कों को देखकर स्माइल क्यों करती है? इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद अब तक तो आपने इतना समझ ही लिया होगा कि लड़कियां तब ही हंसती हैं जब वह किसी से प्यार कर बैठती हैं। अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए वह लड़के को बार बार देखकर उन्हें स्माइल देती है ताकि सामने वाले को यह पता चल जाए कि लड़की उससे प्यार करती है।

यदि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया है तो अवश्य ही इसे अपनी जिंदगी में अपना कर देखिएगा। यदि आपको इसमें सफलता मिलेगी तो हमें अवश्य कमेंट करके बताइएगा। यदि आपके मन में इस टॉपिक के अतिरिक्त कोई अन्य सवाल है तो उसे कमेंट बॉक्स पर जरूर लिखें, ताकि हम अपने अगले ब्लॉग पर उस टॉपिक पर चर्चा कर सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।