6/12/2021

लड़की से अपने प्यार का इजहार कैसे करें

By:   Last Updated: in: ,

लड़की से अपने प्यार का इजहार कैसे करें?

Ladki se apne pyar ka izhaar kaise kare;नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के इस नए ब्लॉग पर। आज का हमारा यह ब्लॉग उन सभी लड़कों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है, जो किसी से मन ही मन प्यार करते हैं लेकिन अपने प्यार को कैसे व्यक्त करेंगे, कैसे उस प्यार का इजहार करेंगे? लड़की को अपने दिल बात कैसे बातएं? लड़की से प्यार का इजहार कैसेें करें? इस समस्या में उलझे हुए हैं। इसलिए हमने बहुत सोच विचार के साथ अपने इस नए ब्लॉग का निर्माण किया है।

ताकि आपको यह पता चल सके कि आप अपने प्यार का इजहार कैसे करेंगे। कैसे अपनी गर्लफ्रेंड से या उस लड़की को जाकर अपने दिल की बात कहेंगे, जो आप बहुत दिनों से कहना चाहते थे। लेकिन नहीं कह पा रहे थे तो आज के इस ब्लॉग में आपको यह पता चलेगा कि प्यार का इजहार कैसे करेंगे लड़की के सामने जाकर आप अपने प्यार नामा को कैसे कबूल करेंगे।

लड़की से अपने प्यार का इजहार कैसे करें

हम इस बात से सहमत हैं कि एक महिला से अपने प्यार का इजहार करना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लेकिन यह हमारे उपाय के द्वारा आसान बन सकता हैं।

एक महिला से अपने प्यार का इजहार करना उतना आसान नहीं है जितना आप सोचते हैं। केवल आई लव यू कहना, उसे केवल यह बताना है कि आप उससे प्यार करते हैं। इतनी सी बात से अपने प्यार का इजहार करना इजहार नहीं हो सकता। जब भी आप अपने प्यार को व्यक्त करने की बात सोचते हैं, तो आपको अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह से अलग स्तर पर रखने की जरूरत है और फिर आगे बढ़ने की आवश्यकता होती है। 

आपको इजहार करते वक्त एक ही बारमें लड़की को कुछ अलग, सबसे अलग महसूस कराने की ज़रूरत है। जब आप उसे ऐसा कहते हैं कि -" मीना तुम इस दुनिया की सबसे अच्छी लड़की हो। इतनी अच्छी लड़की मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखी है। मैं सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे बारे में ही दिन और रात सोचता हूं कि भगवान ने तुम्हें इतना अच्छा कैसे बनाया और क्यों बनाया। मैं ताउम्र तुम जैसे व्यक्तित्व के तलाश में इधर-उधर भटकता रहा और अब जाकर मेरी मुलाकात तुम जैसी खूबसूरत हसीना से हुई है। जो इस दुनिया में सबसे अलग है और शायद वह सिर्फ मेरे लिए ही बनी हैं।" 

लड़कियों के ऊपर ऐसी अनोखी बातों का प्रभाव बहुत जल्दी ही पड़ता है हो सकता है जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को अपने प्यार का पता लगने देते हैं तो उस वक्त वह थोड़ी शर्माती हो। लेकिन बाद में वह इस वारदात पर बहुत ही गहराई से सोच विचार करती हैं। हो सकता है कि वह दो-तीन दिन का समय भी ले और फिर चौथे दिन आपको वह अपनी मन की बात हां या ना में बता देती हैं। अपनी दोस्ती को प्यार में कैसे बदलेंगे। कैसे आप एक लड़की के जीवन में हीरो बनेंगे कैसे नए-नए तरीके अपनाकर अपने मन की बातों को कहेंगे हम वही उपाय आज आपको बताने वाले हैं।

लड़की से अपने दिल की बात कैसे कहें 

1. अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें

व्यक्ति में आत्मविश्वास यदि भरा होता है तो वह दुनिया में हर मुश्किल परिस्थिति का सामना हंसकर कर लेता है। लेकिन यदि व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो तो वह किसी भी समस्या का समाधान स्वयं नहीं कर पाता और उसे हमेशा दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है। इसलिए जब भी बात लड़की की हो, अपने प्यार की हो, तो अपने प्यार का इजहार करने से पहले आपको अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखना होगा। यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो आप इजहार करने में दुविधा बहुत करेंगे जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है।

आपका आत्मविश्वास आपकी गर्लफ्रेंड को यह  विश्वास दिलाता है कि आप अपनी बात पर कायम हैं और आप जो कुछ भी कहते हैं वह सच के अलावा कुछ नहीं है। 

आपके अंदर का आत्मविश्वास ना सिर्फ आपको किसी लड़की के समक्ष ऊंचा बनाएगा। बल्कि आपके अंतर्मन के कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ाएगा और लड़कियों को आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति बहुत पसंद आते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जिन में आत्मविश्वास होता है वह कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। चाहे कितना भी बुरा वक्त आ जाए ऐसे व्यक्ति कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ते हैं। इसलिए यदि आप में आत्मविश्वास ही नहीं है तो सबसे पहले अपने अंदर आत्मविश्वास लाए और तब जाकर किसी लड़की से अपने प्यार का इजहार करें अन्यथा आप सफल नहीं होंगे।

2. कुछ विशेष उपहार का सहारा लिजिए

पुरुष अच्छी तरह से जानते हैं कि लड़कियों को गहने, चॉकलेट और फूल प्राप्त करने में आनंद आता है। साथ ही मोबाइल कवर, हैंडबैग, पर्फ्यूम इत्यादि लड़कियों को तोहफ़े में बहुत प्रिय होते हैं। अब बात यह उठती हैं कि  महिलाओं को उपहारों से इतना प्यार होने के कारण क्या है- सीधे शब्दों में कहें, तो गिफ्ट लड़कियों को खुशी प्रदान करते हैं। इस बात की पुष्टि खुद मनोवैज्ञानिक और सामाजिक चिंता विशेषज्ञ टॉड काशदान द्वारा हाल के अध्ययनों में किया गया हैं। 

अगर आप किसी को प्यार करते हैं और अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ फूल और एक छोटा सा उपहार अपने साथ अवशय ले जाएं। सबसे पहले फूल और उपहार लड़की को दें, उसने जो कपड़े पहने हैं उसकी तारीफ़ कीजिए, फिर कहिए की वह सुंदर लग रही हैं। यदि आपके इन सब बातों से यदि वह लड़की ब्लश करती हैं तो आपका रास्ता साफ़ हैं और आप इस मौके का फ़ायदा उठाकर उससे अपनी मन की बात अर्थात प्यार का इजहार कीजिए। 

अगर आप जानते हैं कि लड़की आपको हां कहेंगी तो आप साथ में अंगूठी भी ले जा सकते हैं और घूटने के बल बैठकर लड़की को प्रपोज़ कर अंगूठी भी पहना सकते हैं।

3. सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग कीजिए

दोस्तों यदि आप शर्मीले प्रकार के हैं, लेकिन आप अपने प्यार को लेकर आत्मविश्वासी हैं लेकिन सामने जाकर कहने में डर रहे हैं तो हम आपको एक सलाह देते हैं।

सलाह यह हैं कि आप सोशल मीडिया का सहारा लिजिए जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का और अपनी होनी वाली गर्लफ्रेंड को अपनी मन की सारी बात लिखकर शेयर कर दीजिए। इस तरह आपको उसका सामना भी नहीं करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप उससे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, वह भी जितने चाहें उतने शब्दों में। 

आप चाहे तो मैसेज में कुछ फिल्मी सेन्टेन्स का उपयोग कर सकते हैं और उसे बताएं कि कैसे आपको धीरे-धीरे उससे प्यार हो गया। हर एक बात कहकर प्रपोज कीजिए। 

4. डिनर डेट प्लान कीजिए

आपको ऐसी जगह भी चुननी होगी जहां आप अपने प्यार का इजहार करने में सक्षम हो और मन में कोई असमंजस ना हो। कुछ लोगों को शांत रहना बेहद पसंद होता है तो कुछ को भीड़ में ज्यादा आराम मिलता है। एक शाम की प्लानिंग किजिए जिसमें आप और आपकी गर्लफ्रेंड को डिनर डेट पर लें जाएंगे और खाना खाने के बाद दोनों टहलने चले जाएं या किसी शांत सड़क पर लॉन्ग ड्राइव पर चले जाएं। 

घूमने के दौरान कोई रोमांटिक गाना लगाएं या कोई रोमांटिक बातें कीजिए। यदि लड़की को कोई खास घूमने की जगह पसंद हो तो वहां ले जाइए डिनर कीजिए या खुद उसके प्रिय डिश को बनाकर खिलाइए। देखिएगा लड़की आपसे प्रसन्न हो जाएगी और बस आपको उसे अपने मन की बात कहकर "आई लव यूं" कह देना हैं।

5. समय साथ में बिताएं

लड़की के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। लड़की के साथ ज्यादा समय बिताएंगे तो आपको उसे जानने का मौका और समय बीताने का मौका भी बहुत मिलेगा। इस तरह से वह लड़की भी खुद को अकेला नहीं महसूस करेगी और आपको महसूस करना चाहेगी जब आप उससे दूर जाऐंग। वह आपके लिए दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। प्यार का इजहार तब करें जब आप पक्के हो जाएंगे की वह लड़की जिसको आप प्यार करते हैं वह भी आपसे प्यार करती हैं की नहीं। फिर मन की बातों का इज़हार कीजिए।

6. तुलना की जगह हमेशा लड़की की तारीफ़ कीजिए 

आप जिससे प्यार करते हैं कोशिश कीजिए कि हमेशा उसकी तारीफ कीजिए। यदि उसकी कोई बात आपको अच्छी नहीं लग रही है, तो आप उस बात को प्यार से समझा कर कहिए ना कि उसकी तुलना किसी और से कीजिए। तुलना करने से वह आपसे नाराज हो सकती है। जितना हो सके उसकी तारीफ कीजिए वह जिस क्षेत्र में अच्छी है या वह जीवन में क्या करना चाहती है उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित कीजिए। इस तरह से आप उस लड़की के दिल में अपने लिए जगह बना पाएंगे जिससे आप प्यार करते हैं और जैसे ही सही मौका मिले बस आपको अपने प्यार का इजहार कर देना है।

7. कभी भी कुछ करके जताएं नहीं 

लड़कियों का मन बहुत कोमल होता है। यदि उससे आप प्यार से बात करेंगे तो वह भी आपसे प्यार से बात करेंगी। लेकिन यदि आप अपने बातों में कठोरता लाएंगे या उनके लिए कभी कुछ करके बार-बार उन्हें सुनाएंगे तो इससे वह रूठ जाती हैं। उनके मन पर आपके प्रति एक बुरी छवि बन सकती है। इसलिए यदि आप जिससे प्यार करते हैं उसके लिए कभी कुछ करके उसे कभी भी ना सुनाएं कि आपने उसके लिए यह कार्य किया है। 

आप नि:शब्द भाव से अपने होने वाली गर्लफ्रेंड के लिए अच्छे अच्छे कार्य करते रहें। इससे उसके मन में आपके प्रति एक अच्छा इंपैक्ट पड़ेगा और आपका यही प्रभाव एक दिन उसे आपसे प्यार करने पर मजबूर कर देगा। जब आप मौका देकर उसे प्रपोज करेंगे तो देखेगा वह आपको झट से हां बोल देगी।

8. हीरो बनने की कोशिश कीजिए

आप जिसको चाहते हैं यदि वह किसी बात से अपने मन में किसी दर्द को लेकर घूम रही हैं तो आप उसके उस बात को जानने की कोशिश कीजिए और दोनों साथ में मिलकर उस डर को जड़ से खत्म करने का प्रयास कीजिए। यदि आप अपने गर्लफ्रेंड के डर को उसके ज़हन से बाहर निकाल देंगे तो वह सचमुच में आपको रियल लाइफ हीरो मान लेगी और हीरो मानने के बाद वह भी आपको मन ही मन चाहने लगेगी और तब आप उसे प्रपोज कर देना और अपनी गर्लफ्रेंड बना लेना।

दोस्तों यह थी वह सारी बातें जिसे हमने आपके साथ इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर किया है। अब आप अपने गर्लफ्रेंड को आसानी से अपने दिल की बात कहकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यदि अभी भी आपके मन में कोई शंका है कुछ बात है जो आप हमसे कहना चाहते हैं तो आप अवश्य नीचे कमेंट करके हमें बताइए। ताकि हम अपने अगले पोस्ट पर आपके सवालों का जवाब दे सके।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।