8/08/2021

लड़की के दिल की बात कैसे जानें?

By:   Last Updated: in: ,

ladki ke dil ki baat kaise jane;नमस्ते दोस्तों ! आपका स्वागत है हमारे आर्टिकल में जहां हम आपके लिए एक बहुत ही जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। हम सभी की जिंदगी में एक ऐसा समय जरूर आता है जब हमें कोई पसंद आता है, जो हमारा न होते हुए भी हमारे लिए special हो जाता है। वैसे तो लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है पर यह नामुमकिन भीं नहीं है। इस लेख मे हम आपको बताएंगे लड़की के दिल की बात को कैसे समझे? कैसे जाने लड़की के दिल की बात को? जब लड़के किसी लड़कीं को ज्यादा पसंद करने लगते हैं तब लड़कों के मन में लड़की से बात करने की इच्छा होती है। वह उसके दिल की बात जानने की कोशिश करता है, ताकि वह लड़कीं के पसन्द नापसन्द, उसकी इच्छा आदि के बारे में जान सके। ऐसे में लड़की के दिल की बात जानना काफी आवश्यक हो जाता है क्योंकि अगर आप एक बार लड़की के दिल की बात जान ले तो आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड या लाइफ पाटनर आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कई बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं जिससे आप लड़कियों के दिल की बातें जान सकते हैं और इसे अप्लाई करके आप उन्हें अपना बना सकते हैं।

लड़की के दिल की बात कैसे जानें? (ladki ki dil ki baat kaise samjhe)

1. अनजान लड़कीं को Eye Contact से समझें
अगर कोई लड़की आपको जानती नहीं है तो उसकी बात जानने के लिए सबसे अच्छा तरीका है “eye contact". आपको जो लड़की पसंद है आप उसे eye contact करिए अगर लड़की भी आपकी तरफ देखती है या eye contact करती है तो इसका मतलब यह है कि वह आप में interest ले रही है। लड़की अगर आपसे eye contact का जवाब अगर मुस्कुराहट के साथ दे तो समझिए आपकी लाइन एकदम clear है। अगर लड़की आपको देखकर, शरमा कर, आंख झुका लें तो वो भी एक positive response है। 
2. जिसे आप जानते हैं उससे खुलकर बात करें
अगर आप किसी ऐसी लड़की के मन की बात जानना चाहते हैं जो आपसे पहले से परिचय है या आपकी दोस्त है या आप उसे पसंद करते हैं और अगर आप उसके बारे में यह जानना चाहते हैं कि वह आपके बारे में वह क्या सोचती है, वह आपको पसंद करती है या नहीं करती है तो उसके लिए आपको उससे खुलकर बात करनी पड़ेगी। अगर आपको उस लड़की से प्यार है तो आपको उसको बेफिक्र होकर बताना पड़ेगा कि आपको उससे प्यार है। तभी आप को उसके मन की बात पता चल पाएगी जिससे आपका टाइम भी कम वेस्ट होगा क्योंकि कभी-कभी हम सामने वाले को खोने के डर से उससे बात ही नहीं करते हैं और हम मौका गवा देते हैं तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि जिसे आप जानते हैं उससे बिना डरे बात करिए। हां यह भी हो सकता है कि जब आप उससे बात करें तो वह सीधे तरीके से आपको जवाब ना दे तो इसका मतलब ना नहीं समझे। हो सकता है कि वह आपको अभी जानने और समझने के लिए कुछ वक्त चाहिए।
3. हमेशा समय और विश्वास रखें 
क्योंकि रिलेशनशिप बहुत ही कच्ची डोर होती है जिसके लिए विश्वास का होना बहुत जरूरी है जिसे समय देने से निखरता है। एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए समय देना और एक दूसरे को अच्छे से जानना बहुत जरूरी होता है। 
वैसे लड़कियां बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती हैं और वह बहुत ज्यादा  प्रोटेक्टिव भी होती हैं इसलिए वह कभी नहीं चाहती कि वह जाकर  किसी लड़के को अपनी तरफ से प्रपोज करें। लड़कियां किसी भी लड़के को बार-बार मुड़कर नहीं देखती है और अगर वह आपको बार-बार देखती है, तो इसका साफ मतलब है कि वह आपको पसंद करती है और वह आपकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती है।
4. लड़कीं के हाव-भाव से समझें
अगर कोई भी लड़की आपको पसंद करती है तो वह आपके सामने आते ही शर्मा जाएगी और वह अच्छे से आपको फेस नहीं कर पाएगी। आप जैसे ही उसके सामने आएंगे तो वह अपनी आंखें शर्म की वजह से नीचे कर लेगी। अगर आपकी पसंद वाली लड़की ऐसा करती है तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद करती है। 
कई बार ऐसा होता है कि लड़की आपको ही केवल देखती है ऐसे में जब आप उसकी तरफ देखते हैं तो वह अपनी नजर हटा लेती हैं। लड़कीं के इस हाव-भाव से भी आप उसके दिल की बात को जान सकते हैं।
5. लड़कीं के सामने Gentleman बनें
अगर कोई लड़की आपके बारे में आपकी पसंद, नापसंद, आपकी हॉबीज और आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश करती है तो इसका मतलब है की आप कितने gentleman हो। अगर आप जेंटलमैन की तरह personality रखेंगे तो कोई भी लड़कीं आपको अपनी दिल की बात बताने से कतरायेगी नहीं।
लड़की के दिल की बात कैसे जानें?
इसके साथ आपके जेंटलमैन की तरह व्यवहार करने से कोई भी लड़की आपके संग हँसना, बात करना, दोस्ती करना चाहेगी। लड़कियां ऐसे लड़के बहुत पसंद करते हैं जो बिल्कुल gentlman and good personlaity के होते हैं।
6. लड़कीं को value जरूर दें
प्यार की शुरुआत के दिनों में अगर आपको लड़की के मन की बात जाननी हो तो आपको शुरुआत में लड़की पर कई ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। यहां पर ध्यान देने का मतलब है कि आप लड़की की हर छोटी-बड़ी चीजों की ख्वाहिशों के बारे में जानकारी रखिये। उन्हें क्या पसंद है और क्या करना चाहती है उनके बारे में जानिए और उनके साथ उसी तरह से व्यवहार कीजिए। लड़की का हाल-चाल पूछना, मदद करना ऐसी चीजों से लड़कियां तुरंत इंप्रेस होती है जिससे वह अपने दिल की बात बता देती है। इस तरह से लड़की भी आपको पसंद करेगी और वह आपके बारे में सोचना शुरू कर देगी। जो की प्यार हासिल करने की सीढ़ी बन सकती है।
जब कोई लड़की आपके संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताती है, आपसे ज्यादा बात करने की कोशिश करती है, आपसे यह जानने की कोशिश करती है कि आपको किस तरह के लड़की पसंद है। तो समझ जाये कि आप लड़कीं का दिल जीतने में सफल हो चुके हैं और अब लड़कीं आपका दिल जितना चाहती है।
7. लड़कीं को दोस्त बनाएं
अगर आप किसी लड़की के दिल की बात जानना चाहते हो तो यह काफी जरूरी है कि आप उसे सबसे पहले अपना दोस्त बनाएं। क्योंकि अगर कोई लड़की आपकी दोस्त बन गई तो उसके मन की बातों को जानना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। आपको इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि ऑपोजिट जेंडर में फ्रेंडशिप ज्यादा देर तक नहीं रहती है यह कभी ना कभी प्यार में बदल ही जाता है। और दोस्ती कई बार प्यार से ज्यादा मजबूत होती है। यही कारण है कि कोई लड़कीं अपने फ्रेंड्स से बहुत attached होती है। आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि आप जिसे पसंद करते हैं उसका सबसे बेस्ट फ्रेंड बनें।
दोस्त कर के आप उसकी सारी पर्सनल, इमोशनल बातों को और लड़कीं के फीलिंग्स को समझ सकेंगे। इसीलिए यह जरूरी है कि आप जिस लड़की के दिल की बात को जानना चाहते हैं उसे अपना दोस्त बनाएं।
8. बॉडी लैंग्वेज से समझिए लड़कीं के दिल की बात
बॉडी लैंग्वेज  से भी आप यह पता लगा सकते हैं कि वह लड़की आपको पसंद करती है या नहीं करती है।
जब भी आप कभी किसी लड़की से मिले तो उसके पैरों की तरफ जरूर ध्यान रखें अगर कोई लड़की आपको पसंद करती है तो उसके पैर आपकी तरफ होंगे मतलब उसके पंजे आपके पंजों की तरफ होंगे। अगर लड़की आपको पसंद नहीं करती है तो उसके पैरों के डायरेक्शन आपके पैरों के डायरेक्शन से अलग होगी वह पैरों के ऊपर पैर रखकर बैठी होगी या वह पैरों को हिला डुला रही होगी। 
कई बार ऐसा भी होता है कि लड़कियां जिस लड़के को पसंद करती हैं वे उस की copy करने लगती हैं तो यदि कोई लड़की आपको देखकर आपकी copy  करने की कोशिश कर रही है आपके बोलने के स्टाइल को copy कर रही है या आपके काम करने के स्टाइल को copy कर रही है तो इसका मतलब यह है कि वह आप में intrested है और वह आपको पसंद करती है। इसके अलावा वह आपको देखकर अपने बालों में उंगलियां डालेगी। इसके अलावा भी ऐसे कई संकेत हैं, जिसके द्वारा यह जाना जा सकता है कि वह लड़की आपको पसंद करती है, अगर कोई लड़की आपके सामने आने पर अपने कपड़ों को सही करने लगती है, तो यह भी इस बात का संकेत है कि, वह आपको पसंद करती है, ऐसे में अगर आप अपने style, personality and body language से लड़कीं impress कर लिए तो वह तुरंत इशारों में प्यार का इजहार कर देती है।
9. अपने आप को बदलने लगेगी
जब लड़की के दिल में कुछ-कुछ हो रहा होता है तो वो लड़के को पसंद करने लगती है, तो उसके लिए सजने सवरने क्या सोचती है। रोज अलग-अलग look मे आती है। जैसे वो रोज लगती थी पहले, अब वो वैसे नहीं लगती है। इसका मतलब यही होता है कि वो अपने-आपको बदलने लगी है, और वो भी सिर्फ आपके लिए। यह सब करने का उसका सिर्फ एक ही मकसद होता है, कि आप उन्हें notice करें, उसे like करें और उसे देखते रहे ताकि वो और शर्मा जाए।
10. शर्माती है
यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है उस लड़की के मन की बात को जानने का, जब कभी भी वह लड़की आपको देखती है और शर्माती है तो इसका मतलब साफ है कि वो लड़की आपको पसंद करती है। क्या जब कभी भी आप उस लड़की को देखते हो और जब उसकी नजर आपसे मिलती है तो अगर वो शर्मीले अंदाज में अपनी नजर झुका लेती है इसका मतलब पक्का है कि वो लड़की आपको बहुत ज्यादा पसंद करती है, क्योंकि लड़की उसी लड़के को देखकर शर्माती है जो उनको पसंद होता है तो आपके लिए जानना बहुत ही आसान है वह लड़की आपको लाइन दे रही है और आपको भी उस लड़की को जाकर propose कर देना चाहिए और वो लड़की आपको 100% हां बोल देगी।
उम्मीद है दोस्तों आपको इस पोस्ट की मदद से पता चला होगा कि लड़की के दिल की बात कैसे जानें? या फिर यूँ कहे कि लड़की के दिल की बात कैसे समझें? दोस्ती की शुरुआत करके आप आसानी से लड़की के मन की बात जान सकते हैं। आपको यह पोस्ट कैसी लगी और कितनी जरूरी साबित हुई हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइए और यदि आपका कोई सवाल है तो वह भी आप हमें comment कर जरूर बताए हम आपकी पूरी मदद करेंगे। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें जो किसी लाइफ पार्टनर की तलाश में है। यदि आप उन्हें यह आर्टिकल शेयर करते हैं तो इन टिप्स की मदद से वह जिसे पसंद करते हैं, हो सकता है उनकी पसंदीदा लड़की के मन की बात वह आसानी से इन टिप्स की मदद से जान सकते हैं।
हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।