6/12/2021

लड़की को इम्प्रेस कैसे करें?

By:   Last Updated: in: ,

लड़की को इम्प्रेस कैसे करें?

Ladki ko impress kaise kare;नमस्कार दोस्तों! आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे नए आर्टिकल में क्योंकि आज हम आपके लिए एक बड़ा ही बेहतरीन आर्टिकल लेकर आए हैं जिसकी जरूरत सभी को ही होती है। जब भी कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता है जिससे वो लड़की इम्प्रेस हो सके। 

लड़की को इम्प्रेस कैसे करें? किसी लड़के के लिए ये काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लड़के को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं तब जाकर वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता है। किसी भी लड़की को इम्प्रेस करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस जरूरत है तो सही तरीकों को अपनाने की ताकि लड़का जिस लड़की को पसंद करता है उसके नोटिस में जल्द से जल्द आ सके। इसके लिए सोशल मीडिया तक का सहारा भी लिया जा सकता है।

लड़की को इम्प्रेस कैसे करें?

आज के समय में किसी लड़की से संपर्क साधना कोई मुश्किल काम नहीं है। जिस भी लड़की को लड़का पसंद करता है तो सबसे पहले उस लड़के को लड़की की पसंद नापसंद के बारे में पता लगा लेना चाहिए ताकि वो जो भी काम करे वो लड़की को इम्प्रेस करने में सहायक हो। अगर लड़का शुरूआत में ही कोई ऐसा काम कर बैठता है जो कि लड़की को पसंद नहीं है तो उसके ऐसा करने से लड़की हमेशा के लिए दूरी बनाकर भी रख सकती है। आप इन तरीकों को अपनाकर किसी भी लड़की इम्प्रेस आसानी से कर सकते हैं--

1. लड़की के संपर्क में आकर उससे बात करने की कोशिश करें

सबसे पहले किसी भी लड़के को अगर लड़की को इम्प्रेस करना है तो उसके संपर्क में आने की कोशिश करनी चाहिए। लड़के को उसके किसी ऐसे स्थान के बारे में पता लगा लेना चाहिए जहां लड़की उससे बात कर सकती है। जैसे कॉलेज, पार्क या कोई ऐसा स्थान जहां अक्सर ही लड़की का आना जाना होता हो। इसके बाद लड़के को लड़की से बात करते वक्त बिल्कुल सरल स्वभाव अपनाना चाहिए। हो सके तो लड़के को बातों ही बातों में लड़की को भी दिखा देना चाहिए कि वो उसे काफी पसंद करता है। लेकिन शुरूआत में ही लड़के को ये साफ नहीं करना चाहिए की वो उसे पसंद करता है ऐसा करने से हो सकता है कि लड़की शुरूआत में ही नाराज होकर लड़के से बात तक करना बंद कर दे।

2. हंसी मजाक कर लड़की को आकर्षित करने की कोशिश करें

लड़का जब भी उस लड़की से बात करे जिसे वो इम्प्रेस करने जा रहा है तो उसे लड़की से हंसी मजाक वाली बातें करनी चाहिए। जैसे किसी चुटकला या कोई ऐसी बात जिससे लड़की को हंसी आ सके। लेकिन लड़के को इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि उसके मुंह से कुछ ऐसा ना निकल जाए कि हंसी मजाक करना उसे भारी पड़ जाए। जब लड़की आप के साथ हंसी मजाक करते हुए खुश रहने लगे तो समझ लेना चाहिए कि अब लड़की अपने आपको आपके साथ सुरक्षित महसूस करने लगी है।

3. विश्वास कायम करने का प्रयास जरूर करें

जब भी कोई लड़की किसी लड़के से बात करती है तो वह उस लड़के पर काफी विश्वास करने लगती है। ऐसे में लड़के को भी ये ही कोशिश करनी चाहिए कि वह लड़की का विश्वास कायम रखे और कोई ऐसा काम ना करे कि जिससे लड़की का विश्वास टूट जाए। क्योंकि उसकी एक गलती लड़की को दूर कर देगी।

3. लड़के को अपनी पर्सनेलटी पर भी ध्यान देना जरूरी है

किसी भी लड़के को जब किसी लड़की को इम्प्रेस करना होता है तो उस लड़के के लिए अपनी पर्सनेलटी पर ध्यान देना भी एक चुनौती होती है। लड़के को जब भी अपनी पसंद की लड़की से मिलने जाना होता है तो उसको अपने बालों से लेकर जूतों तक कि तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि वो देखने में अच्छा और आकर्षित लगे क्योंकि हर लड़की कहीं ना कहीं ये उम्मीद हमेशा रखती है कि उसका होने वाला ब्वॉयफ्रेंड देखने में काफी अच्छा लगे। उसकी पर्सनेलटी ऐसी हो कि देखने पर ही लोग तारीफ करने लगें। इस दौरान लड़के को सिंपल बालों की कटिंग और अच्छे कपड़े पहनकर ही लड़की से मिलने जाना चाहिए। अगर लड़का शुरूआत में ही ये गुण अपना लेता है तो उसे अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

4. लड़की की तारीफ करनी चाहिए

जिस भी लड़की को लड़का इम्प्रेस करने जा रहा है उसको हमेशा ही उस लड़की की तारीफ करनी चाहिए। क्योंकि लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इसके लिए आप लड़की के कपड़ों, बालों की तारीफ कर सकते हैं। आपको शुरूआत में ना चाहकर भी लड़की की तारीफ ही करनी चाहिए। इससे लड़की को एक हिंट मिल जाएगा कि आप उसकी हर चीज को पसंद करते हैं। वो आपसे प्रभावित भी होगी और आपकी दोस्ती को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। लेकिन इस दौरान एक बात का ओर ध्यान रखना चाहिए कि आप उस लड़की की तुलना किसी ओर लड़की के साथ ना करें। ऐसा अक्सर ही देखा जाता है कि कई बार लड़के किसी दूसरी लड़की की तारीफ कर अपनी मित्रता भी खो बैठते हैं। क्योंकि किसी भी लड़की को दूसरी लड़की की उस लड़के के मुंह से तारीफ सुनना अच्छा नहीं लगता जिसको वो अपना साथी बनाने के बारे में सोच रही है।

5. लड़की के दोस्तों से मिलना झुलना बढ़ाना चाहिए

आप जिस भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सब कोशिशें कर रहे हैं।उसके लिए आपको उस लड़की के दोस्तों से भी मिलना झुलना बढ़ाना होगा और कोशिश करनी होगी कि उस लड़की के फ्रेंड भी आप से प्रभावित हो जाएं। इससे आप लड़की की पसंद और नापसंद के बारे में आसानी से जान पाओगे साथ ही अगर आप उस लड़की के फ्रेंड्स को पंसद आ जाते हैं तो वो भी लड़की के मन में ये बात जरूर डाल देंगे कि लड़का काफी अच्छा है। क्योंकि ये एक ऐसा पल होता है जब लड़की किसी ना किसी की सलाह जरूर लेती है और सबसे पहले वो इस मामले को लेकर अपने फ्रैंड्स से ही जिक्र करती है। तो अगर आप लड़की के दोस्तों को ही अपनी बातचीत से प्रभावित कर पाओगे तो लड़की भी आपके बारे में अच्छा और सकारात्मक सोचने पर मजबूर हो जाएगी। बस आपको जब भी लड़की के दोस्तों से मिलने का मौका मिले तो आपको उस लड़की से जुड़ी बातें ही करनी चाहिए ताकि उसके दोस्तों को भी पता लग जाए कि आप उस लड़की को पसंद करते हैं।

6. लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लें

आज के समय में लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़के अक्सर ही सोशल मीडिया की मदद भी लेते हैं। क्योंकि ये एक ऐसा माध्यम होता है कि जिससे दो जन एक दुसरे को आसानी से बातचीत के जरिए समझ पाते हैं। आपको लड़की को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर लेना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी किसी भी आईडी में कोई ऐसी पोस्ट ना हो जो लड़की को पसंद ना आए क्योंकि लड़कियां किसी लड़के को साथी बनाने से पहले काफी संवेदनशील होती हैं और उन्हें हर एक छोटी से छोटी चीज भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें लड़के के बीते समय से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। पर वो चाहती हैं कि वर्तमान में लड़का उनके साथ वफादारी से रहे।

7. लड़की को स्पेशल महसूस करवाएं

कोई भी लड़का जिस भी लड़की को इम्प्रेस करने जा रहा है तो उसे शुरूआत से लेकर अंत तक ऐसा महसूस करवाना चाहिए कि वो लड़की उसके लिए काफी स्पेशल है, उसका आपकी जिंदगी में एक खास महत्व है। इसके लिए अगर शुरूआत में संभव हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय लड़की के साथ व्यतीत करना चाहिए। अगर आप उस लड़की से मिल नहीं पा रहे हैं तो फोन के जरिए लड़की से बातचीत करते रहना चाहिए। साथ ही, स्पेशल महसूस करनानें के लिए आप किसी भी अवसर पर लड़की को उनके पसंदीदा गिफ्ट भी दे सकते हैं। जैसे जन्मदिन पर या फिर किसी ओर अवसर पर आपको ऐसा गिफ्ट देना चाहिए कि जिससे लड़की को ऐसा संकेत मिले कि आप उसको अपना पार्टनर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप ये गिफ्ट बिना बताए देते हैं तो ये तरीका लड़की को इम्प्रेस करने के लिए काफी अच्छा होगा। क्योंकि लड़कियों को गिफ्ट काफी पसंद होते हैं बेशक आप कोई महंगा गिफ्ट ना देकर ऐसे चीज भी दे सकते हैं जो आपने खुद लड़की के लिए तैयार की है। ऐसा करने से लिए लड़की अपने आपको स्पेशल महसूस करने लगेगी औऱ आपके प्रति आकर्षित भी होगी।

8. हर छोटी मोटी बात का जिक्र लड़की से जरूर करें

आप जिस भी लड़की को इम्प्रेस कर रहे हैं और आपकी बातचीत भी शुरू हो गई है तो आपको अपने साथ बिती हर छोटी बात का जिक्र लड़की से जरूर करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से लड़की को ये महसूस होगा कि लड़का उससे कोई भी बात नहीं छुपाता और कोई भी लड़की ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहती कि उसका होने वाला पार्टनर उससे कोई चीज छुपाए। तो इसके लिए लड़के को अपनी दिनचर्या से जुड़ी हर बात लड़की को बता देनी चाहिए।

9. किसी भी चीज का ना बनाएं दबाव

कई बार ऐसा भी होता है कि कोई लड़का लड़की को इम्प्रेस करने के लिए जबरदस्ती करने लगता है | ऐसा करने से एक ओर आपकी छवि लड़की के सामने खराब होता है तो दूसरी ओर आप इम्प्रेस करने की बजाय लड़की को हमेशा के लिए दूर कर बैठते हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि लड़की से किसी भी चीज में जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। अगर लड़की किसी भी चीज से मना कर रही है तो आपको वो चीज बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी दोस्ती को बल मिलेगा और आप दोनों के अगर सोच विचार मिलेंगे तो ही आप एक अच्छा समय भी बिता पाएंगे।

10. इजहार करने के लिए एक सही समय का करें इंतजार

आपको जब भी कोई लड़की इम्प्रेस करनी है तो इसके लिए आपको हर समय एक ठीक समय का इंतजार करना चाहिए। जब आपकी बात रोजाना होने लगे और आप लड़की को ये फील करवाने में सफल हो जाएं कि आप उस लड़की के लिए एक अच्छे पार्टनर हो सकते हैं तो आपको मौका मिलते ही अपने प्यार का इजहार कर देना चाहिए। इसके लिए आप कई घूमने के लिए भी जा सकते हैं जहां जाकर आप अपनी पसंदीदा लड़की के सामने अपनी मन की बात आसानी से रख पाएं। इसके लिए आप अपने साथ कोई गिफ्ट भी रख सकते हैं जो लड़की को उस समय काफी आकर्षित करेगा और वो आपके प्यार के इजहार को स्वीकार करेगी। लेकिन लड़के को भी इस समय ध्यान रखना चाहिए कि लड़की आपके प्रति अच्छा सोचती है और आपसे दोस्ती ओर गहरी करना चाहती है।  जब आप अपना प्यार का इजहार कर देते हैं तो आपको लड़की के जवाब को लेकर उसे वक्त देना चाहिए नाकि उसपर तभी जवाब देने का दबाव बनाना चाहिए। अधिकतर उम्मीद इसी बात को लेकर होगी कि लड़की आपके इजहार को स्वीकार कर लेगी।

11. दिल और दीमाग को नियंत्रण में रखें

अब जब आपने सभी तरीकों से लड़की को इम्प्रेस करने की सफल कोशिश कर ली है और आपने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है और आप लड़की के लिए जवाब का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपने दिल और दीमाग को नियंत्रण में रख लेना चाहिए। क्योंकि अगर लड़की का जवाब हां में होता है तो आप खुशी में कोई ऐसा कदम नही उठाना चाहिए जो लड़की को पसंद ना आए और अगर लड़की का जवाब ना में होता है तो भी आपको अपने दिल और दीमाग को काबू में रखना चाहिए आपको किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और ये पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि आखिर उस लड़की ने ना क्यों बोला है। आपको क्रोध ना करते हुए शांति से फिर से लड़की से बात करनी चाहिए। ताकि आपकी छवि कभी भी लड़की के सामने खराब ना हो और हो सकता है कि भविष्य में वो लड़की आपको फिर से मिले और आपको अपना पार्टनर बनाने के बारे में कह दे।

हमें उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप भी अब हमारे द्वारा बताए गए टिप्स के द्वारा लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं। ऐसे ही पोस्ट को पढ़ने के लिए और किसी विशेष विषय से संबंधित किसी भी तरह के सवाल के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

2 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।