6/08/2021

लड़की बार-बार देखती है? क्या समझे, इसका मतलब

By:   Last Updated: in: ,

लड़की बार-बार देखती है? क्या समझे, इसका मतलब 

ladki bar bar dekhe to kya samjhe;नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस ब्लॉग पर। आज का हमारा यह ब्लॉग उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा मददगार साबित होगा, जिनको अक्सर लड़कियां देखती हैं और कुछ कहना चाहती है। मगर ऐसे लोग जान कर भी अंजान बन जाते हैं क्योंकि हो सकता है जो लड़कियां उन्हें देख रही हो वह उन्हें ठीक से जानते ना हो या फिर कभी जानने की कोशिश ही ना कि हो। इसलिए हमारे ब्लॉग के अंत तक बने रहिए क्योंकि इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि यदि कोई लड़की आपको बार-बार देखे तो उस वक्त उसके देखने का क्या मतलब हो सकता है और आपको कैसे रिएक्शन देना है। लड़की बार-बार क्यों देखती है? लड़की बार-बार देखती हैं इसका क्या मतलब हो सकता है? लड़की बार-बार देखे तो क्या समझे? 

यंग एज के लड़कों के साथ अक्सर ऐसे वारदात होते हैं की उनको लड़कियां देखती रहती है। कभी बस, कभी ट्रेन, कभी सड़कों पर तो कभी कहीं ओर हैंडसम लड़को पर लड़कियों का क्रश आ जाता है। जब क्रश आता है तब लड़कियां लड़कों को एकटक देखती है। हालांकि कुछ लड़कों को यह सब समझ में आता है और कुछ लड़कों को नहीं कि लड़की बार-बार देखे तो क्या करें?

एक लड़की के इरादों को आम लोग कभी नहीं समझ सकते, जाहिर सी बात है कि आम लोग भी लड़कियों को नोटिस करने में काफी समय लगाते हैं। यदि आपको कोई लड़की देख रही हो लेकिन आप उसे पसंद नहीं करते हैं, तो उसे अनदेखा कर दें।  यदि आप उसके लगातार घूरकर देखने के अदाओं को पसंद करने लगे है तो हमारी यह सलाह है कि आप उससे बात करें और बार-बार देखने का कारण स्पष्ट करें। 

लड़की बार-बार देखती है? क्या समझे, इसका मतलब

इस ब्लॉग में हम वही बात बताऐंगे की कैसे आप डिल करेंगे उस परिस्थिति से जब कोई लड़की आपको बार-बार मुड़कर देखेंगी तो आपको क्या करना चाहिए? आइए विस्तार से जानते है--

1. अपनी नेक दिली दिखाएं 

अक्सर लड़की किसी लड़के को तब देखती हैं जब वह उस लड़के से प्यार कर बैठती हैं। प्यार करने वाला व्यक्ति हमेशा अपने प्रेमी को देखना चाहता है। उससे मन ही मन कुछ कहना चाहता है यही वजह है कि लड़कियां जब किसी को प्यार करती हैं तो वह एक टक एक नजर से बार-बार उसी लड़के को देखती है जिससे वह प्यार कर बैठती है। इसलिए यदि आपको कोई लड़की देखे तो आप घबराइए नहीं हो सकता है वह लड़की आपसे मन ही मन प्यार करती हो और इसी वजह से वह आपको देखती है। यदि आपको लड़की देखती है तो सबसे पहले आपको उसके सामने अपनी अच्छी इमेज बनानी होगी। इसके लिए आप अपनी नेक दिली दिखा सकते हैं।

2. लड़कियों से अच्छे से पेश आए  

कई लड़कों का ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा होता है वह देखने में बहुत गुड लुकिंग होते हैं। इन कारणों से भी लड़कियां बहुत जल्दी ऐसे लड़कों से इंप्रेस हो जाती हैं और मन ही मन वह उनके साथ ही अपने जीवन के सपने देखना आरंभ भी कर देती हैं। मगर जब तक लड़का उसके मन के जज्बात को नहीं समझता या समझने की कोशिश नहीं करता तब तक वह अपने जज्बात को दबाए रखती है अपने मन के बात को चाह कर भी कह नहीं पाती है। यदि आपको लगता है कि लड़कियां आपके लुक को देख कर आपको निहार रही है तो इस समय आपको उनसे अच्छे से पेश आना होगा।

3. लड़कियों के लहजे को समझे 

जरूरी नहीं कि हर लड़की जो आप को देख रही हो वह आपसे प्यार ही करें हो सकता है वह आप से नफरत भी कर सकती हैं। लड़कियों को समझना इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। यदि लड़की आपको दो तीन बार से अधिक देख रही है तो इसका अर्थ है कि वह कहीं ना कहीं आपको देखकर प्रेम में पड़ गई होगी। लेकिन लड़की आपको प्रेम की दृष्टि की जगह गुस्से से घूर-घूर के देख रही है तो इसका अर्थ है कि वह आपसे प्यार नहीं आपसे शत्रुता निकालने की कोशिश कर रही है। वजह  हो सकता है जाने अनजाने में आपने उसे नुकसान पहुंचाया हो या आपकी वजह से उसे चोट पहुंची हो तो इस कारण भी लड़कियां देख सकती हैं आपको। लड़की किस कारण से आप को देख रही हैं। इसके पीछे की वजह क्या है यह जानना सर्वप्रथम आपके लिए बहुत जरूरी है। वजह भी ना जाने किसी भी तरीके के निष्कर्ष पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल कार्य है। यदि लड़की को आप पहचानते हैं कहने का तात्पर्य जो लड़की आपको देख रही है यदि वह आपकी जान पहचान की है तो आप उससे सीधे जाकर पूछे कि वह आपको बार-बार क्यों देख रही हैं। यदि लड़की आपके लिए अनजान है और आपको रोजाना बस, ट्रेन या किसी ऐसे स्थान पर मिल रही है, जहां आपका रोज आना-जाना है। तो किसी दिन सीधे-सीधे जाकर पूछ लीजिए कि मैडम आप मुझे क्यों ऐसे देख रही है क्या मुझसे कोई गलती हुई है या कोई अन्य कारण है तो हो सकता है कि लड़की आपको कारण बता दें।

4. हिचकिचाए नहीं 

यदि आपने पहले कभी किसी लड़की से बात नहीं की है तो आपके मन में एक हिचकिचाहट पैदा हो सकती है कि कैसे बात करूं, किस तरह से बात करूं। यह सारे सवाल आपके मन में बार-बार चलते रहेंगे। लेकिन आपको मन में हिचकिचाहट नहीं लाना है। यदि आप डायरेक्ट प्रश्न नहीं करना चाहते तो पहले अपने वार्तालाप को हाय हेलो से शुरू करें तब हो सकता है कि लड़की भी आपसे नहीं डरेगी और वह भी बिना किसी हिचकिचाहट के आपके हाय का रिप्लाई हेलो कह कर देगी। कई बार डायरेक्ट किया गया प्रश्न चीजों को बिगाड़ देता है। जब लड़की हाय हेलो के बाद आपसे अच्छे से घुल मिल जाएगी तब हो सकता है कि वह खुद ही अपने मन की बात आपको बता दें, या फिर आप बातों-बातों में उससे एक दिन पूछ ही लीजिए। अच्छा एक बात बताओ कि आप मुझे पहले क्यों बार-बार देखती थी, उसके पीछे का कारण क्या आप मुझे बता सकती हैं। तो हो सकता है लड़की आपके बात पर हंसे लेकिन आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दे देगी।

5. गुस्सा ना हो

यदि कोई लड़की रोज आपको देखती है लेकिन अब से कुछ कहती नहीं है तो आप इस बात पर बिल्कुल भी गुस्सा ना हो। लड़कियों का लड़कियों को देखना और लड़कों का लड़कियों को देखना एक आम बात है जो कि जवानी में होना जायज़ है। लड़के लड़कियों के सौंदर्य पर इतने आकर्षित हो जाते हैं कि वह उनसे प्यार कर बैठते हैं और कई बार लड़कें भी लड़की को अपने मन की बात नहीं बता पाते और उन्हें रोजाना देखा करते हैं। लड़कियों को इन सब बातों का पता चल जाता है और वह कई बार चाह कर भी लड़के से यह नहीं कहती कि उनको पता है कि आप उनको पसंद करते हैं। लड़कियां बिना कुछ कहे ही रोजाना आपको देखकर यह संकेत दे देती है कि वह आपसे प्यार कर बैठी है लेकिन जब तक आप डायरेक्ट जाकर उनसे यह बात नहीं करते तब तक वह आपको कोई जवाब नहीं देगी और वह मन ही मन अपनी बात आपसे कहने की चेष्टा यूं ही देखकर करती रहेंगी।

6. प्रपोज करें  

यदि बार-बार कोई लड़की आपको देख रही है और कुछ इशारे दे रही है तो हो सकता है वह आपसे बेहद प्यार करती हो। इन कारणों से लड़कियां आपको एक टक देख सकती हैं लेकिन मुंह से कुछ कहती नहीं है। लड़कियां आमतौर पर शर्मीली मिजाज की होती है। जो बहुत कम ही अपने मन के जज्बात को किसी लड़के से कह पाती हैं। इसलिए कभी-कभी ऐसा होता है कि वह लड़के से कुछ कहना भी चाहती हो तो समाज के डर से या किसी अन्य कारणों से वह कह नहीं पाती और एक टक देखती रहती हैं और मन ही मन आपसे अपने मन की बात को कहना चाहती है। यदि आप उसके मन की बात को समझ गए तो अच्छा वरना ऐसे ही ना जाने कितनी लड़कियां अपने क्रश को प्रपोज नहीं कर पाती हैं और कहीं ना कहीं अपने उस प्यार को पाने की आशा में हर रोज़ उस लड़के को देखती हैं जिससे वह प्यार करती हैं। यदि आपके लाइफ में कुछ ऐसा ही हो रहा है और जो लड़की आपको देख रही है आप भी उसे पसंद करते हैं तो सही समय देखकर आप उस लड़की को प्रपोज कर दीजिए।

यह थी वह सारी तमाम बातें जुड़ी हुई थी एक ऐसे खास मुद्दे से जो मुद्दा खास है एवं आम भी है। अक्सर हम लोगों को यह बातें करते हुए सुनते हैं कि लड़का लड़की को देख रहा है लेकिन वास्तव में लड़कियां भी लड़के को देखती हैं उनसे अपने मन के भाव को कहने की चेष्टा करती हैं। लेकिन शर्म नाम की एक वस्तु उन्हें उनसे उनके मन की बात को कहने से रोकती है और यही कारण है कि लड़कियां सामाजिक तौर पर प्रपोज बहुत कम ही कर पाती हैं।

यदि रिसर्च की बात माने तो लड़कियां लड़कों से ज्यादा प्यार के मामलों में सजग होती हैं। प्यार क्या होता है, प्यार किसे कहते हैं यह लड़कों से ज्यादा लड़कियां जल्दी समझती हैं और अपने मन के भाव को कहना पसंद भी करती है। कई बार देखा भी गया है कि लड़के से पहले लड़कियां ही अपने मन की बातों को कह देती हैं। लेकिन 100 में से 90% लड़कियां ही शर्मीली होती है जो अपने प्यार को अपने मन में दबा कर रखती है और ऐसे ही रोज किसी लड़के को देखकर बस यही सोचती हैं कि काश कि वह लड़का भी उसे इस तरह देखता और उसे समझ पाता और उसके मन की बात को जान पाता।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी पोस्ट पर बहुत पसंद आई होगी क्योंकि यहां हमने बताया है कि यदि लड़की आपको बार-बार देखती है तो आपको क्या करना चाहिए। यदि आप सिचुएशन को संभाल लेते हैं तो वाकई आप फायदे में रहेंगे और आपको अपना प्यार भी मिल जाएगा।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

5 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बेनामी25/7/22, 9:54 pm

    हा मेरे सात कुछ ऐसा ही हु आ हे

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी9/12/22, 5:24 am

    Bhai mein do gaal par mare bole babu galti ho gayi kya mere se

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी18/2/23, 1:55 am

    मेरा साथ बिलकुल ऐसा ही चालू है
    भाई तुम ने जो भी लिखा है
    एक दम सही लिखा है मुझे बार बार देखती है लड़की 🤩 आपको दिल से थैंक्यू

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी22/3/23, 9:50 am

    Ladki hamare ko घूर-घूर kyon dikhti hai

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।