5/25/2021

लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है?

By:   Last Updated: in: ,

ladkiya ladko ke baare me kya sochti hai;नमस्कार मेरे प्यारे मित्रों! प्यार भरे रोचक बातों के साथ हम स्वागत करते हैं आपका हमारे इस आर्टिकल में। हम आप लोगों के लिए आज एक बहुत ही मजेदार पोस्ट लेकर आए हैं, जिसके माध्यम से हम आपको बताएंगे कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है? आखिर लड़कियां किस तरह के लड़को के बारें मे क्या सोचती है? अक्सर देखा जाता है कि लड़के खूबसूरत और क्यूट लड़कियों को देखकर उनसे बात करने के लिए लालायित रहते हैं और चाहते हैं कि लड़कियां भी उनसे बातें करें। लेकिन यदि हम बात लड़कियों की करें तो ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं कि जब किसी हैंडसम या हॉट लड़के को लड़कियां देखती है तो लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं?
कई बार लड़कों के मन में आता होगा कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं तो इस बारे में हम आपको बता दें कि यदि आप इस विषय पर जानना चाहते हैं तो यूं समझिए कि यह पोस्ट आपके लिए बेहद जरूरी होगा। हमारे इस पोस्ट को लिखने का हमारा यह उद्देश्य है कि आप भी जानें कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं? यदि आप भी लड़कियों की सोच के बारे में जानने के लिए बेताब हैं तो आज यूं समझिए कि आपकी तलाश खत्म हुई।
लड़कियां लड़को के बारें मे क्या सोचती है?
बहुत सारे लड़कों के लिए यह एक रहस्य की तरह है कि लड़कियां उन्हें देखकर क्या सोचती होंगी। यदि आप इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो आपको हमारे पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा। तो आइए जानते है priya ji से आखिर लड़कियां लड़को के बारे मे क्या सोचती है?

लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है? 

1.  हैंडसम या स्मार्ट लड़के देखकर
जब कभी भी कोई लड़की किसी हैंडसम या स्मार्ट लड़के को देखती है तो उसका मन अंदर ही अंदर हल-चल उठ जाती है। लेकिन वह यह कभी भी दिखाती नहीं है। वह उसे अनदेखा यह नजरअंदाज करने की कोशिश करती है और अपने में ही डूबी रहती है। परंतु उसका मन उससे बात करने के लिए बेचैन हो रहा होता है।
जब कोई लड़की किसी स्मार्ट लड़के को देखती है तो वह पूरी कोशिश करती है कि वह उसे जरा भी भाव ना दे। क्योंकि वह यह सोच रही होती है कि अगर मैं अपनी तरफ से कुछ भी प्रयास करूंगी तो लड़का मेरे बारे में गलत सोच लेगा और समझ बैठेगा कि मैं लाइन दे रही हूं। परंतु उसे छुप-छुपकर निहारना बंद नहीं कर पाती है।
2. ओवर समार्ट लड़के को देखकर
इस पूरी दुनिया में 90% लड़कियां यही सोचती है कि अधिकतर लड़के खुद को बहुत ही ज्यादा स्मार्ट समझते हैं, भले ही वह बिल्कुल भी स्मार्ट ना हो। चाहे लड़का कितना भी बुद्धू क्यों ना हो वह लड़कियों को सदैव ऐसा ही दिखाने का इच्छुक रहता है कि वह बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान, स्मार्ट और एकदम परफेक्ट है। 
विशेषकर वे लड़के जो किसी लड़की को पटाने के पीछे है, वह तो खुद को उसके सामने ऐसे प्रदर्शित करते हैं,जैसे उन्हें दुनिया के सारे गुण कूट-कूट कर भरे हैं। ओवर स्मार्ट लड़के को देखकर लड़कियां सोचती हैं कि वही सबसे समझदार, हैंडसम, स्मार्ट और परफेक्ट मैच है।
3.  बॉडीबिल्डिंग करने वाले लड़कों को देख कर 
यह बात सही माने जाती है कि लड़कों की शारीरिक शक्ति लड़कियों की अपेक्षा अधिक होती है। लेकिन लड़कियों का यह मानना है कि सिर्फ शारीरिक शक्ति ही सब कुछ नहीं होती है। जिनमें 20 किलो, 30 किलो का डंबल उठा लेने से कोई बहुत बड़ा तीस मार खां नहीं बन जाते हो। हां लड़कियों को फिट बॉडी पसंद आते हैं। 
परंतु ऐसा सोचना कि सिर्फ बॉडी बना लेने से लड़कियां प्रभावित हो जाएंगी, तो ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। लड़कियों की सोच इस बारे में यह है कि सिर्फ बॉडी या बड़ा शरीर होने से कुछ नहीं होता है। वह सोचती हैं कि दिमाग की भी थोड़ी आवश्यकता होती है, तभी वह प्रभावित हो सकती है। 
4.  सिर्फ अपनी बातें करने वाले लड़के को देखकर
ज्यादातर लड़कियों को यह लगता है कि प्रत्येक लड़के केवल लड़कियों की बातें सुनने के बजाय अपनी ही बातें करें। लड़कों को यही अच्छा लगता है कि सिर्फ उनकी बात सुनी जाए, जैसे कि वह कोई, कहीं के नेता हो।
इसीलिए लड़कियां हमेशा यही सोचती हैं कि लड़कों को सिर्फ बातें सुनानी पसंद है, सुननी नहीं।
5. अपने को लड़कियों से हर बात में आगे रखने वाले लड़के को देखकर
विशेषकर भारत में 90% लड़कों की सोच यही होती है कि लड़के यही सोचते हैं कि लड़कियों से सभी मायने में बेहतर हैं, आगे हैं। परंतु यही बात लड़कियों को खटकती है। उनका मानना यह है कि हमेशा यह आवश्यक नहीं होता कि लड़के ही केवल अच्छे हैं, काबिल हैं क्योंकि अच्छा तो कोई भी हो सकता है।
इस समय अगर आप निरीक्षण करने जाएंगे तो ऐसी बहुत सी लड़कियां आपको देखने को अवश्य मिलेगी, जो लड़कों से सभी क्षेत्रों में बहुत आगे निकल चुकी हैं, बड़े बड़े ओहदे पर बैठी हुई हैं, उनका एक रुतबा है, सम्मान है, इज्जत है। इसलिए बेस्ट तो कोई भी हो सकता है और यह बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है कि हमेशा केवल एक लड़का ही बेस्ट होगा।
6. साफ सफाई नहीं रखने वाले लड़के को देखकर
जैसा कि आप जानते ही होंगे लड़कियां साफ सफाई बेहद पसंद करती हैं। बहुत सारी लड़कियों की सोच यह होती है कि लड़के साफ सफाई का अच्छे से बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते। वह लोग तो गंदे कपड़े पहन कर ही निकल जाते हैं, यहां तक कि लड़कियों की सोच यह भी है कि लड़कों को तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि साफ-सफाई ठीक से है कि नहीं। 
साफ सफाई नहीं रखने वाले लड़के को देखकर लड़कियां सोचती है कि कोई लड़की उनके बारे में क्या सोच रही है, इस बात से भी लड़कों को फर्क नहीं पड़ता।
लेकिन हां लड़कियों को यह अच्छी तरीके से ज्ञात होता है कि जब भी कोई लड़का उन्हें पटाने की कोशिश कर रहा होता है तो वह प्रतिदिन अच्छे-अच्छे और सुंदर कपड़े पहन कर उनको प्रभावित करने की पूरी प्रयास करता रहता है। भले ही वह अपने वास्तविक जिंदगी में बिल्कुल भी साफ-सफाई ना रखता हो। परंतु जब लड़की से मिलने को  जाता है, तो सफाई के साथ।
7. बहस करने वाले लड़कों को देखकर
हकीकत में ज्यादातर लड़कियां यही विचार रखती है कि लड़के बहुत ज्यादा बहस करने में माहिर होते हैं और हमेशा उनका यही विचार होता है कि केवल वही सही हैं, बाकी दुनिया गलत है। परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता।
विशेषकर एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से तो यही उम्मीद रखता है कि वह उसकी हर बात माने, चाहे वह जायज हो या नाजायज। उन लोगों की सोच यही होती है कि जो मैं कहूंगा वह उसे करना होगा और यदि न करें या फिर कोई बात न माने तो बहस करने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
8. अपने आपको परफेक्ट समझने वाले लड़कों को देखकर
लड़कियां उन लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं जो अपने आप को परफेक्ट समझते हैं। लड़को को यह भ्रम होता है कि वह सब से परफेक्ट हैं और उनमें कोई भी कमी नहीं है। लेकिन जरा आप खुद ही विचार करें क्या ऐसा कभी भी हो सकता है कि इस दुनिया में कोई भी लड़का पूरी तरह से परफेक्ट ही हो। 
9. पीछे पड़ने वाले लड़कों को देखकर
ज्यादातर लड़कियों को ऐसा प्रतीत होता है कि 95% लड़के पीछे पड़ जाने वाले होते हैं और इस बात में कहीं ना कहीं सच्चाई भी है। हमारे रियल लाइफ में भी देखा जाता है कि यदि किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वह उसे पटाने के लिए कई प्रकार की गलतियां कर देता है जैसे कि वह उसके पीछे पड़ जाता है और हमेशा बात करने के लिए तैयार रहता है। 
इसी दौरान यदि उन्हें थोड़ा सा भी मौका दिया तो वे लोग अपना पूरा काम छोड़ कर उस लड़की के पीछे पागलों की तरह पीछे पड़ जाते हैं। परंतु यह स्वभाव लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। लड़कों के ऐसे स्वभाव को देखकर लड़कियां परेशान हो जाती हैं और उनसे दूर भागने लगती हैं।
10. अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर वाले लड़के को देखकर
कई मामलों में देखा जाता है कि जब लड़के और लड़कियां सब साथ बैठे रहते हैं और कोई मामले सामने आते हैं तो ऐसे में उसे सुलझाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे समय में यदि लड़के अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हैं, तो यह काफी अच्छा होता है। लड़कियां यदि किसी लड़के का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा देखती हैं, तो वह लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं। यानी कि यदि आप लड़कियों के सामने अपना अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर प्रेजेंट करते हैं तो वह वाकई में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
यहां बताई गई सभी बातें अपनी तरफ से साफ जाहिर करती हैं कि लड़कियां लड़कों के बारे में कुछ ऐसे ही सोच रखती हैं। दोस्तों यहां हमने कुछ ऐसी बातें भी बताई है जिसके बारे में आप जानकर दुखी भी हुए होंगे लेकिन दरअसल सच्चाई यही है कि लड़कियां लड़कों को देखकर ऐसा ही सोचती हैं, जैसा हमने बताया।
हम आपको बता दें कि यदि आप किसी लड़की को चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि लड़की आपके बारे में क्या सोच रही है तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद मददगार हुई होगी।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी और आपके लिए बेहद उपयोगी रही होगी क्योंकि इसमें हमने लड़कियों के बारे में ऐसी बातें बताई है, जिसके बारे में इतने अच्छे से आपको अन्य किसी जगह यह जानकारी नहीं मिलेगी। यहां हमने आपको बताया है कि लड़कियों को कौन सी चीज अच्छी लगती है। यदि आप लड़कियों के बारे में यह जानकारी पाकर बेहद खुश हुए और यह जानकारी आपको कारगर लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। यदि आप किसी भी तरह का सुझाव हमारे आर्टिकल के लिए देना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।