6/12/2021

लड़की को आई लव यू कैसे बोले?

By:   Last Updated: in: ,

किसी लड़की को आई लव यू कैसे बोले?

Kisi ladki ko I Love You kaise bole;नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का हमारे आज के ब्लॉग में। आज के ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो उपाय आपके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक साबित हो सकते हैं। खास करके उन लोगों के लिए जो अभी सिंगल है और मिंगल होने का सोच रहे हैं। लेकिन जिन से मिंगल होने की सोच रहे हैं उनसे अपने दिल की बात कहने में संकोच कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सही तरीका नहीं पता है, कि लड़की को आई लव यू कैसे बोले? आई लव यू बोलने का तरिका सही तरिका क्या है? आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप किसी लड़की को आई लव यू कैसे बोलेंगे।

"आई लव यू"  शब्द बहुत मजबूत और ताकतवर शब्द हैं, और जब हम वास्तविक जीवन में इस शब्द को किसी के लिए महसूस करते हैं तो हमें उन्हें कह देना चाहिए। हालांकि ये तीन शब्द कहना बहुत कठिन लगता है, जब वास्तव में कहने की बात होती है, खासकर तब जब सामने वाले के प्रति हमारे हृदय की फीलिंग बढ़ती ही चली जाती है और हमारे दिल मैं सिर्फ एक ही नाम गूंजता है जिससे हम बेशुमार प्यार करते हैं।

लड़की को आई लव यू कैसे बोले?

ज्यादातर लोग "आई लव यू" कहने से डरते हैं, खासकर जिनके साथ वह डेटिंग करते हैं या बस उनमें रुचि रखते है। प्यार करना आसान होता है, प्यार करने के लिए ना ही कोई पैसा लगता है, ना ही कोई औधा लगता है, प्यार किसी से भी कभी भी हो जाता है, प्यार करने के लिए एक साफ एवं स्वच्छ मन की आवश्यकता होती है। लेकिन जब उस प्यार को व्यक्त करने की बारी आती है तो सब डर जाते हैं। हम ना जाने क्यों मुंह से आई लव यू जैसे शब्द कहने से कांप जाते हैं। प्यार सुख एवं दुख दोनों देता है। कई बार हम शर्माते हैं और उस व्यक्ति के प्रति अपनी भावनाओं को छिपाना पसंद करते हैं जिनसे मन ही मन प्यार करते हैं क्योंकि हमारा अंतरमन ना जाने क्यों हमसे कहता है कि वह व्यक्ति जिनसे हम प्रेम करते हैं वह हममें उतना दिलचस्पी नहीं ले सकता जितना हम उनमें लेते हैं, और यही बातें हमारे अंतर्मन में घर कर जाती हैं। यही वजह है कि हम अपने जज्बातों को दबा कर चलते हैं।

लेकिन अब आपको और अपने जज्बातों को दबाने की जरूरत नहीं है। अब और अपने मुंह को कंपवाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आज आपको कुछ सुझाव देंगे कुछ उपाय बताएंगे जिनको आप अपना कर उस लड़की को आई लव यू जाकर कह सकते हैं जिससे आप मन ही मन प्यार करते हैं। जिसको आप रोजाना मिलते हैं जिसके लिए कुछ अच्छा महसूस करते हैं, प्यार भरे शब्द कहना चाहते है लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे। हमारे इन उपायों को ध्यान से पढ़िए और इसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

लड़की को 'आई लव यू' बोलने के तरीक़े निम्नलिखित हैं--

1. अच्छी चीजें करके 

यह आपका पहला कदम है, यह निश्चित करें कि आप हमेशा उनके लिए समय निकाल रहे हैं या नहीं। यदि आपके पास वक्त का अभाव हैं तो पहले वक्त निकालिए। लड़कियों को जो लड़के अपना कीमती समय देते हैं, लड़कियों को वह लड़के बहुत पसंद होते हैं। जो लड़के बिल्कुल भी समय नहीं देते हैं ऐसे लड़के लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें अपना समय अवश्य दें। जितना समय दे उस समय में उनकी ही बातें करें उनके लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें। ऐसे आपकी बात अवश्य बनेगी और ऐसा दिन अवश्य आएगा जब आप बिना किसी संकोच के उस लड़की को आई लव यू कह पाएंगे जिसे आप प्यार करते हैं।

लड़की को हंसाने का प्रयास करें। कुछ चुटकुले सुनाइए। हंसी ना भी आए उसे तो भी हंसाने की कोशिश कीजिए। जिससे वह अपने दिल की बात भी आपसे कह सके और आप दोनों की दूरियों में नजदीकियां पैदा हो सके।

2. लड़की की सभी बातों को याद रखने का प्रयास करें

जब भी आप किसी लड़की से बात कर रहे हैं, खास करके उस लड़की से जिससे आप प्यार करते है उसकी हर बातों को ध्यान पूर्वक सुनने का प्रयास कीजिए। ध्यानपूर्वक इसलिए क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि लड़कियां अपने मन की बातों को लड़के के सामने कहती है और लड़के सुनने का नाटक करते है पर असलियत में सुनते कुछ भी नहीं है।

ऐसा करने से लड़की आपसे नाराज हो सकती हैं और आप जो उससे आई लव यूं कहने का सपना देख रहे वह भी टूट सकता है। इसलिए लड़की के हर बातों को सुनने का प्रयास कीजिए ताकि जब कभी वह अपने बीते हुए पल की बातों को याद करें या कुछ पूछे कि आपको मैंने बताया था तो आपने क्या नहीं सुना था तो ऐसा ना हो कि आप उत्तर में ना बोले तो उस वक्त उसको बुरा लग सकता है और उसके मन में आपके लिए एक गलत भावना पैदा हो सकती हैं।

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद है जो उसकी सभी बातों को महत्व देते हैं उसके सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हैं।

3. हमेशा लड़की को अलग तरीके से ट्रीट करके ताकि वह हर बार एक अलग सा महसूस करें

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद है जो उन्हें हर बार एक स्पेशल अलग तरीके से ट्रीट करते हैं। आप उन्हें कभी कॉफी डेट पर ले जाइए, कभी लॉन्ग ड्राइव पर ले जाइए, कभी शॉपिंग पर ले जाइए, कभी उनके मनपसंद जगह पर घुमाने लेकर जाइए तो कभी उनके ही पसंद की गिफ्ट दीजिए। जैसे- हैंडबैग, मोबाइल कवर, लिपस्टिक आई लाइनर इत्यादि।

इसके अतिरिक्त यदि उन्हें किसी क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त हो रही है तो आप उन्हें शुभेक्षा दीजिए, उनकी जीत को मान्यता दीजिए। कभी-कभी उनके लिए सरप्राइज प्लान कीजिए। देखिएगा आपका जीवन सुख से भर जाएगा और जिस दिन आप अपने गर्लफ्रेंड को या उस लड़की को आई लव यू कहेंगे जिनसे आप कहना चाहते हैं उस दिन आप बिल्कुल भी नहीं घबराएंगे और अपनी दिल की बात कह देंगे।

4. हंसो और दिलचस्पी दिखा करके 

आप जिसे पसंद करते हैं यदि वह बातों-बातों में कभी कोई मजाक करती है। जिसे सुनने के बाद आपको हंसी भी नहीं आती है तो भी आप हंसने का प्रयास कीजिए। यदि आप उसके हंसने पर नहीं हसेंगे तो हो सकता है उसे बुरा लगे। कभी भी लड़की से बात करते वक्त अपनी ही बातें ना कीजिए उसे भी मौका दीजिए बोलने का और उसकी बातों को भी आप सुनिए जैसे वह आपकी बातों को सुनती है।

यदि आप सब अपने ही बातें करेंगे तो इससे आपका स्वार्थीपन झलकेगा और लड़कियों को स्वार्थी इंसान बिल्कुल नहीं पसंद है। आप लड़की के घर परिवार के विषय में बातचीत कीजिए या उसके शौक के बारे में बात कीजिए। किसी सीरियल, टीवी शो, मूवी के विषय में बात कीजिए। ऐसी चीजों के बारे में बात कीजिए जिस पर वह दिलचस्पी लेती हो। दिलचस्प बातें करेंगे तो लड़की के दिल पर भी आप राज करेंगे और आई लव यू जब कहेंगे तब लड़की भी आपको मना नहीं कर पाएगी।

5. हमेशा लड़की के संपर्क में रहने का प्रयास कीजिए

दिन भर में टेक्स्ट मैसेज का आदान-प्रदान करना कभी न भूलें और यहां तक कि फोन कॉल भी करना ना भूलें। टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल एक ऐसा जरिया है, जिसके जरिए आप दूर रहकर भी एक दूसरे से फोन के माध्यम से जुड़े रहेंगे और एक दूसरे का हालचाल भी अच्छे से जान पाएंगे।

6. "आई लव यू" कहने के प्यारे और काव्यात्मक तरीके

मैं किसी और की तरह नहीं हूं। इसलिए मेरा तरीका भी औरों से अलग है प्रेमिका। मैं तुम्हारे लिए पागल हूँ। जानती हो क्योंकि तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो जिससे मैं बेइंतहा मोहब्बत करता हूं जिसके लिए मेरा दिल सुबह और शाम धड़कता है। मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं कि मैं तुम्हारे लिए अपनी जान तक कुर्बान कर सकता हूं। मैं तुम्हारे साथ रहने, तुमसे बात करने और तुम्हें अपने पास हरपल महसूस करने लगा हूं। मुझपे तुम्हारा जादू चल गया। मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचता हूं, मेरा दिल जल उठता है। वैसे तो तुम मेरी धड़कन हो पर फिर भी ना जाने क्यों तुम्हे देखकर मेरी सांस रुक जाती है।

7. अपना फ़ोन नीचे रखें

जब आप एक साथ बात कर रहे हों तो अपने साथी को अपना पूरा समय दें। अगर आपका फोन आपके हाथ में है तो उसे हटा दें। यदि आप किसी से बात करते समय अपने फ़ोन पर स्क्रॉल कर रहे हैं, तो आप उन्हें बता रहे हैं कि आपके लिए उनसे ज्यादा आपका फोन ज्यादा महत्व रखता है। ऐसा करके आप किसी लड़की का दिल भी दुखा सकते है । इसलिए जब बात लड़की की हो अपने जीवन साथी की हो तो कम से कम उनके सामने फोन कर कमाल कम करें क्योंकि लड़कियों के लिए फोन किसी सौतन से कम नहीं होती है।

8. आप नेत्र संपर्क के माध्यम से संवाद कर सकते हैं

आप मदद नहीं कर सकते लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को देखें जिसे आप प्यार करते हैं। आप उनकी हर बात और उनके देखने के तरीके और उनकी हर हरकत से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बार-बार उनकी आँखों में देखना प्यार में पड़ने का संकेत है। यह सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि आपको उन्हें देखने में मज़ा आता है, बल्कि इसलिए हैं कि आप उनकी आँखों में एक संकेत पाने की उम्मीद कर रहे हैं कि वे आपसे प्यार करते हैं या नहीं।

9. आप उन्हें पहले रखकर गुरुत्व दें

जब हम प्यार में पड़ते हैं, तो समझौता स्वाभाविक रूप से होता है, क्योंकि हम उस व्यक्ति की खुशी को प्राथमिकता ज्यादा देते हैं जिसको गुरूत्व की सूची में ऊपर रखते हैं कि वह कभी-कभी हमारी अपनी खुशी से भी अधिक हो जाता है।

अगर आप एक काल्पनिक दुनिया में रहना चाहते हैं, तो जाकर लड़की को बताएं की आप उससे बहुत प्यार करते हैं। आप यह कहकर राहत महसूस करेंगे। 

ध्यान रखें कि आपको आई लव यू ऐसे वक्त पर बोलना है, जब लड़की आपको भली भांति पहचानती हो और आपके बारे में ही सोचती हो। यदि आप ऐसे वक्त पर बोलेंगे जिस वक्त में उसके दिल में आपके लिए कोई फीलिंग नहीं है और आप आई लव यू बोलेंगे तो वह आपके जज्बातों को कभी नहीं समझेगी। इसलिए आई लव यू बोलने से पहले लड़की के दिल में अपने लिए जगह बनाना बहुत जरूरी है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग बहुत पसंद आया होगा और आप इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा हर बार की तरह लाइक, कमेंट एवं शेयर भी करेंगे।

इसी तरह के अन्य पोस्ट पाने के लिए आप हमें कमेंट में जरूर बताएं कि अब आप आने वाला पोस्ट किस विषय पर चाहते हैं ताकि हम आपके लिए और भी बेहतरीन पोस्ट लेकर आ सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।