2/12/2022

लोक कल्याणकारी राज्य की विशेषताएं

By:   Last Updated: in: ,

लोक कल्याणकारी राज्य की विशेषताएं या लक्षण 

लोक कल्याणकारी राज्य की निम्नलिखित विशेषताएं हैं--

1. राजनीतिक सुरक्षा 

कल्याणकारी राज्य मे सभी व्यक्तियों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए पुलिस आदि की व्यवस्था की जाती है। शासन का यह प्रथम कर्तव्य होता है कि वह कानून और व्यवस्था को बनाए रखे।

2. आर्थिक सुरक्षा 

लोक कल्याणकारी राज्य आर्थिक शक्ति को एक वर्ग के हाथों मे केन्द्रीत होने के पक्ष मे नही है क्योंकि आर्थिक शक्ति के केन्द्रीत होने से आम जनता का शोषण और उत्पीड़न प्रारंभ हो जाता है। लोक कल्याणकारी राज्य राजनीतिक शक्ति को भी जनसाधारण के हित मे प्रयुक्त करने का समर्थक है। इस प्रकार राज्य की राजनीतिक और आर्थिक नीतियां जनकल्याण की होनी चाहिए।

3. लोकतांत्रिक शासन की व्यवस्था 

कल्याणकारी राज्य के लिए यह आवश्यक है कि वहां की शासन व्यवस्था लोकतांत्रिक हो। जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का शासन हो और नागरिकों को विचार एवं अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता हो।

4. विश्व शांति मे विश्वास 

कल्याणकारी राज्य विश्व शांति मे विश्वास करता है। वह सभी पड़ौसियों के साथ मित्रता स्थापित करने के प्रयास करता है। इतना ही नही, वरन् वह संपूर्ण विश्व शांति चाहता है और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान मे विश्वास करता है।

5. लोक कल्याण 

कल्याणकारी राज्य मे शासन का मुख्य उद्देश्य कल्याण करना होता है। शासन के कार्य इस प्रकार संपादित किए जाते है कि जनता का हित एवं कल्याण हो।

6. आर्थिक सुरक्षा 

कल्याणकारी राज्य हर व्यक्ति के लिए रोजगार व आजीविका की व्यवस्था करता है।

7. सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था 

सामाजिक सुरक्षा तभी सम्भव है जब राज्य मे समानता और सामाजिक समरसता की स्थापना हो। राज्य को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए ताकि जाति, धर्म, लिंग, सम्प्रदाय आदि के कारण नागरिकों मे असमानता का भाव जातृत न हो।

संबंधित पोस्ट 

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।