समानता का अर्थ (samanta ka arth)
samanta meaning in hindi;समानता का यह अर्थ नही है कि प्रत्येक के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाये बल्कि समानता का सही अर्थ यह है कि कोई विशेष अधिकार वाला वर्ग न रहे और सबको उन्नति के समान अवसर प्राप्त हों।
सभी व्यक्ति एक समान नही हो सकते, क्योंकि उनमे प्रतिभा अलग-अलग होती है। बुद्धि और विवेक की मात्र भिन्न होती है। व्यावहारिक दृष्टि से केवल इतना हो सकता है कि राज्य मे सभी समान अवसर उपलब्ध हो। वास्तव मे, मनुष्यों मे गुणात्मक दृष्टि से प्रकृति-प्रदत्त समानता होती। समानता के प्रकार इस निम्न प्रकार है--
समानता के प्रकार या रूप (samanta ke prakar)
1. प्राकृतिक समानता
प्राकृतिक समानता का अर्थ है कि प्रकृति ने सभी व्यक्तियों को समान रूप से पैदा किया है, अतः सभी समान है। इस प्रकार सभी व्यक्ति जन्म से समान होते है और उनमे कोई असमानता नही पाई जाती है।
2. नागरिक समानता
नागरिकता समानता से तात्पर्य है कि सभी लोगों को नागरिक अधिकार और स्वतंत्रताएं समान रूप से मिलनी चाहिए। कानून की दृष्टि से सभी नागरिक बराबर होने चाहिए। राज्य व समाज द्वारा नागरिकों को जो स्वतंत्रता प्रदान की जाती है वह नागरिक स्वतंत्रता होती है, जैसे धार्मिक, भाषण, प्रेस आदि की स्वतंत्रता।
3. राजनीतिक समानता
सभी लोगों को धर्म, रंग, जाति, जन्म आदि के आधार पर बिना किसी भेदभाव किये समान रूप से राजनीतिक अधिकार मिलना राजनीतिक स्वतंत्रता है। इस प्रकार राज्य की नजर मे सभी को समान माना जाना चाहिए।
4. आर्थिक समानता
सभी को आर्थिक विकास का समान अवसर उपलब्ध कराना आर्थिक समानता है।
5. कानूनी समानता
कानूनी समानता से तात्पर्य है की सभी कानून की दृष्टि मे समान है। किसी के साथ पक्षपात ना हो। रूसो का कथन है " सभी नागरिकों को कानूनी समानता प्रदान करना नागरिक समाज की प्रमुख विशेषता है।
6. सामाजिक समानता
सामाजिक दृष्टि से सभी व्यक्ति समान है। किसी भी आधार पर व्यक्ति-व्यक्ति मे अंतर नही।
7. नैतिक समानता
नैतिक समानता का अर्थ नैतिक विकास के समान अवसरों से है।
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;अधिकार अर्थ, परिभाषा, प्रकार
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;कर्त्तव्य का अर्थ, परिभाषा, प्रकार
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;स्वतंत्रता का अर्थ, परिभाषा, प्रकार
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;समानता अर्थ, प्रकार
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;संविधान अर्थ, परिभाषा, वर्गीकरण या प्रकार
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;एक अच्छे संविधान के लक्षण या विशेषताएं
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;लोक कल्याणकारी राज्य अर्थ, परिभाषा, कार्य
आपको यह भी जरूर पढ़ना चाहिए;लोक कल्याणकारी राज्य की विशेषताएं
यह भी पढ़ें; प्रजातंत्र के सिद्धांत, महत्व एवं गुण दोष
यह भी पढ़ें; प्रजातंत्र का अर्थ, परिभाषा, प्रकार एवं विशेषताएं
यह भी पढ़ें; राजनीतिक दलों मे विपक्ष की भूमिका
यह भी पढ़ें; राजनीतिक दलों के कार्य (भूमिका) दलीय व्यवस्था के प्रकार एवं महत्व
यह भी पढ़ें; भारतीय चुनाव प्रणाली के दोष
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentअपने विचार comment कर बताएं हम आपके comment का इंतजार कर रहें हैं।