2/04/2020

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

anusuchi aur prashnavali me antar;प्रश्नावली और अनुसूची में कोई विशेष अन्तर नही है तथा करीब-करीब यह दोनों समानता लिये हुए हैं। किन्तु यह धारणा पूरी तरह से सही नही कही जा सकती प्रश्नावली और अनुसूची मे कुछ निश्चित समानताएं और भिन्नताएं हैं।

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर 

प्रश्नावली और अनुसूची के बीच निम्नलिखित अंतर हैं--
1. प्रश्नावली सूचनादाता के पास डाक द्वारा भेजी जाती हैं। जबकि अनुसूची को लेकर स्वयं अध्ययनकर्ता सूचनादाता के पास जाता हैं।
2. प्रश्नावली और अनुसूची मे दूसरा अंतर यह है की अनुसूची साक्षात्कार्ता द्वारा भरी जाती है। जबकि प्रश्नावली सूचनादाता द्वारा भरी जाती हैं।
3. अनुसूची मे टिप्पणियां नही होती हैं। जबकि प्रश्नावली के लिये टिप्पणियों का होना आवश्यक हैं।
4. अनुसूची में अध्ययनकर्ता को घटना-स्थल का अवलोन करने का अवसर मिलता है। जबकि प्रश्नावली में अध्ययनकर्ता को घटना स्थल का अवलोकन करने का अवसर नही मिलता।
5. अनुसूची का प्रयोग प्रत्येक स्तर के व्यक्तियों मे किया जा सकता है। जबकि प्रश्नावली का प्रयोग केवल शिक्षितों मे किया जाता है।
6. अनुसूची मे अधिक समय लगता है। प्रश्नावली मे समय कम लगता हैं।
7. अनुसूची मे सूचनादाता सूचना देने मे संकोच करते है। प्रश्नावली में सूचनादाता को किसी भी प्रकार का संकोच नही रहता।
8. अनुसूची मे वैयक्तिक एवं गोपनीय सूचनायें प्राप्त नही की जा सकती। जबकि प्रश्नावली मे गोपनीय सूचनाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।
9. प्रश्नावली मे निदर्शन प्रणाली का उपयोग संभव है। अनुसूची मे केवल अनुसूची प्रविधि मे ही निदर्शन प्रणाली का उपयोग संभव हैं।
10. प्रश्नावली में सूचनादाता का शिक्षित होना जरूरी है। अनुसूची में सूचनादाता का शिक्षित होना जरूरी नहीं।
11. अनुसूची द्वारा जो उत्तर प्राप्त किये जाते है, वे संक्षिप्त होते है। जबकि प्रश्नावली के उत्तरों की प्रकृति विश्लेषणात्मक होती हैं।
12. अनुसूची मे वैज्ञानिकता का तत्व महत्वपूर्ण होता हैं। प्रश्नावली मे वैज्ञानिकता की मात्र तुलनात्मक दृष्टि से कम होती है।
13. अनुसूची प्रणाली क्षेत्र अवलोकन से सम्बंधित है। जबकि प्रश्नावली द्वारा क्षेत्र का अवलोकन नही किया जा सकता।
14. अनुसूची मे खर्च अधिक होता है। प्रश्नावली मे कम धन खर्च होता है।
15. अनुसूची पद्धति के माध्यम से प्रतिनिधि निदर्शन का चुनाव किया जा सकता है। प्रश्नावली के माध्यम से जो निदर्शन चुना जाता हैं।
16. प्रश्नावली और अनुसूची में एक अंतर यह भी हैं कि अनुसूची के माध्यम से गहन सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं। जबकि प्रश्नावली के द्वारा जो सूचनाएं प्राप्त होती है, वह पक्षपातपूर्ण हो सकती हैं।
संबंधित पोस्ट 

2 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।