12/28/2019

अपने प्यार को कैसे भूलें

By:   Last Updated: in: ,

जिनके सपनो के ताजमहल बनने से पहले टूट गए,
जिनके हाथों मैं दो हाथ कभी आने से पहले छूट गए।।
धरती पर जिनकी कुछ खोने और पाने की अजब कहानी हैं,
किस्मत की देवी मान गई पर, प्रणाय देवता रूठ गए।।  
                                                 "कुमार विश्वास"

यह प्यार भी ना जाने कैसा होता है? किसी के चाहने या ना चाहने  से नही यह तो बस हो जाता हैं। मै आपके दर्द को समझ सकता हूं बहुत मुश्किल होता हैं किसी को भूलाना। इसलिए मै आपको सलाम करता हूं क्योंकि आप अपने प्यार से बाहर आने की सोच रहै है और अपने भविष्य मै आगे बढ़कर कुछ करना चाहते हैं।
अपने प्यार को कैसे भूले
मेरे इस article का उद्देश्य आपके दिल को दुखी करना बिल्कुल भी नही हैं, मै आपकी भावनाओं और ज़ज्बातों का सम्मान करता हूं। अगर कुछ अच्छा लगे तो वह भी आपके भले के लिए हैं और अगर कुछ बूरा लगे तो वह भी आपके भले के लिए ही हैं। अगर आप एकतरफा प्यार के शिकार है और उससे बाहर निकलना चाहते है तो आप एकतरफा प्यार से बाहर कैसे निकले article पढ़ें। एकतरफा प्यार करने वालो के लिए "ना जाने किस तरह का इश्क कर बैठे है हम, जिसके हो नही सकते उसी के हो रहे हैं हम।"
इस लेख मे दो तरफा प्यार को भूलने का तरीका बताया गया हैं। हो सकता है आप जिससे प्यार करते है उसने आपको धोखा दे दिया हो या उसने आपके साथ time pass किया हो। या आपके प्यार के बीच यही दुनिया वाले जो कहते है कि प्यार अंधा और दुनिया का सबसे खुबसूरत एहसास होता है आपके प्यार के बीच मे आ गयें हो। निम्न मे से यह या फिर कोई और भी कारण हो सकता है आपका, अपने प्रेमी को भूलने का या फिर कोई और भी वजह हो सकती हैं।

अपने प्यार को कैसे भूलें?

Beack up के बाद लोग WhatsApp पर sad status डालते हैं। अपने प्यार के दर्द को कम करने के लिए sad song सुनते है जिनमें उन्हें अपने प्यार की सारी कहानी याद आ जाती है, उसकी picture को बार-बार देखते हैं, उसके साथ बिताए हर लम्हे को याद करते हैं। नशे का सेवन करते हैं यहाँ तक की कुछ लोग अपने हाथ की नशे तक काट लेते हैं। विश्वास मानिए यही सबसे बड़ी गलती करते है आप।
ऐसा करके आप उसे भूलाने की कोशिश नही उसे याद करने की कोशिश कर रहें है। अपने प्यार को भूलने के लिए सबसे पहला कदम यह उठाये कि आप उससे अपना संपर्क तोड़ ले। उसकी नजरों से दूर रहने की कोशिश करें।
उसे अपने WhatsApp और mobile से block कर दे। उसकी जितनी भी picture है आपके पास उन सभी को delete या जला दें। मै समझ सकता हूं ये थोड़ा मुश्किल है लेकिन आपको ऐसा करना ही होगा। अगर आप सोच रहे है? कि मै ऐसा नही कर सकता मुझसे नही हो पायेगा! तो आप जिन्दगी मै कुछ नही कर सकते आप इस लेख को ना पढ़ें।

अपने प्यार से बाहर निकलने का दूसरा कदम यह उठाये कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें आपके माता पिता को आपसे बहुत उम्मीद है यह जिंदगी एक बार मिलती है। इसलिए इसे किसी जानू, मानू, बेबी शोना, अदरक लहसुन, पोदिना, हरी-मिर्ची, लाल-मिर्ची और प्याज़  के पीछे जिन्दगी बर्बाद न करें। किस ने कहा प्यार एक बार होता हैं देखो दोस्त प्यार एक नही हजार बार होता हैं जिन्दगी बहुत बड़ी है थोड़ा सा अपने माता-पिता के बारें में सोचिए? क्या उनके लिए कुछ नही करोगें तुम?
तीसरा कदम अपने प्यार को भूलने का अपने आपको व्यस्त रखें। अपने काम में व्यस्त रहे। अपने सपने को पूरा करने के लिए व्यस्त रहें। ये जानू, मानू, बेबी, सोना, अदर, लहसुन, प्याज के गम में आखिर कब तक डूबे रहोंगे तुम?
Facebook जैसे social media का use करे वहाँ अपने नये-नये दोस्त बनाए उनसे बात करें। अपने दोस्तों के साथ समय बिताए। विश्वास मानिए केवल 15 दिनों में वह आपके दिल और दिमाग से निकलने लगेगी या निकल जाएगा।

मैं उम्मीद करता हूँ आपसे मैने इस लेख मै आपको जो कुछ भी बताया है आप उसे जरूर follow करेंगें और उसके जाने का जो भी गम या गुस्सा है उसे सफलता हासिल करने मे झोंक देगें और जिन्दगी मै एक सफल इंसान बनकर अपने माँ-बाप का नाम ऊचा करेंगे। अगर आपका कोई सवाल या प्रश्न है तो नीचे comment कर जरूर पहुंचिए। मै आपके हर एक सवाल का जबाब दूंगा। अंत मै एक छोटा सा अनुरोध करता हूं की इस लेख को आप अधिक से अधिक Facebook, WhatsApp अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। हो सकता है शायद इस लेख को पढ़कर किसी की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाए।
हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

3 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।