6/12/2021

लड़की के दिल मे जगह कैसे बनाएं

By:   Last Updated: in: ,

लड़की के दिल मे जगह कैसे बनाएं 

Ladki ke dil mein jagah kaise banaye;नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग पर। आज के इस ब्लॉग पर हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिस उपाय को सुनकर आप सब बहुत ज्यादा खुश होंगे। खास करके वे लोग जो बहुत दिनों से किसी लड़की के दिल में जगह बनाना चाहते हैं पर किसी कारणवश नहीं बना पा रहे हैं। इस ब्लॉग के अंत तक आप यह जान पाएंगे कि कैसे किसी लड़के के दिल में आप अपने लिए जगह बनाएंगे। इसलिए अंत तक हमारे ब्लॉग को पढ़ें। 

लड़की के दिल मे जगह कैसे बनाएं

लड़कियों के दिल में जगह बनाना दुनिया का सबसे कठिन काम है। लेकिन यह इतना भी कठिन नहीं है जितना कि आप समझते हैं। लड़कियों के दिल में जगह तब नहीं बन पाती है जब आप उनसे पहली बार मिलने के बाद ही मन में यही चाह लाते है कि वह आपकी गर्लफ्रेंड है। सबसे पहली बात तो यह है कि आप कभी भी किसी को जबरदस्ती किसी रिश्ते में नहीं बांध सकते हैं। हर रिश्ता प्यार से, विश्वास से जुड़ता है। यदि आप किसी लड़की के दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसके विश्वास को जीतने की कोशिश कीजिए। धीरे-धीरे उस लड़की के दिल में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई ,अलग जगह बनाई है तब जाकर आप किसी लड़की के दिल में बस पाएंगे। तो आइये जानते है लड़की के दिल मे जगह कैसे बनाएं?

लड़की के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए टिप्स 

1. समय रहते ही अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए 

अपना टाइम सभी का आता है। सही समय से पहले कभी भी किसी का कोई काम नहीं बनता है। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने सही वक्त का कैसे और किस तरह से उपयोग करते हैं।

जब मामला किसी लड़की से संबंधित हो तो उस मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले 10 बार सोचे कि आप जिस लड़की को प्यार करते हैं क्या वह सच में आपसे प्यार करती है, क्या वह भी आपकी तरह ही सोचती है आपके बारे में यदि आप इस विषय में बिल्कुल निश्चिंत हो जाते हैं, तो बिना देर किए लड़की को अपनी दिल की बात कहकर उसके दिल में जगह बनाएं।

2. उचित फैसला लें 

जिंदगी के हर फैसले को बहुत ही सोच समझ कर लेना चाहिए। जब बात प्यार की हो किसी लड़की के दिल में अपनी जगह बनाने की हो, तो इस क्षेत्र में भी फैसला आपको बहुत सोच समझ कर लेना है। जैसे- यदि लड़की आपसे पूछ रही है कि हमें कहां जाना है तो आप बिल्कुल यह जवाब ना दें कि मुझे नहीं पता। आप कहिए कि हम इस स्थान पर जाने वाले हैं। यदि आप उससे यह कहेंगे कि मुझे नहीं पता तो वह यह समझेगी कि आप सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं है और वह पहले ही आपको अपने दिल से बाहर फेंक देगी। आपका सपना लड़की के दिल में जगह बनाने का टूट जाएगा। इसलिए कभी भी कोई भी जवाब देने में हिचकिच ना करें और फैसला तुरंत सुनाएं।

3. आलस को त्यागे

आप जिससे प्यार करते हैं और जिसके दिल में जगह बनाना चाहते हैं उसके लिए हमेशा दिन-रात तत्पर रहें। कभी भी उसके सामने आलस्य से भरे हुए नजर ना आए वरना आपका यह आलस्यपन आपके हर सपने को तोड़ कर चुर-चुर कर देगा। लड़कियों को आलस्य से भरे हुए लोग पसंद नहीं आते हैं। यहां हर लड़कियों की बात नहीं की जा सकती। कुछ लड़कियां खुद भी आलसी होती हैं। लेकिन वह लड़कियां जो बहुत मेहनती होती है और अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर बहुत ज्यादा सोचती हैं ऐसी लड़कियों को आलसी लोग बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए कभी भी आलस्य नहीं करना चाहिए।

4. हड़बड़ी में गड़बड़ी ना करें

किसी लड़की के दिल में जगह बनाने से पहले एक अच्छे दोस्त बनने की कोशिश कीजिए। कई बार ऐसे लोगों को देखा गया है जो किसी लड़की से मिलते तो पहली बार है लेकिन मिलने के बाद से ही उसे अपनी गर्लफ्रेंड मानने लगते है। यदि आप भी पहली बार किसी को मिलने के बाद ऐसा करेंगे तो आपके मन का सपना लड़की के दिल में जगह बनाने का वह टूट जाएगा। यदि आप सच में लड़की के दिल में जगह बनाना चाहते हैं, तो उसके पक्के दोस्त बने दोस्ती में इतनी गहराइयां लाइए कि लड़की आपके बारे में सोचने में विवश हो जाए और सोचते-सोचते आपके बोलने से पूर्व ही वह अपने दिल में आपके लिए जगह बना दे।

यदि आप पहली बार मिलकर ही लड़की के दिल में जगह बनाना चाहते हैं तो आपकी यह हरबड़ी गड़बड़ी का रूप ले सकती है।

5. ज्यादा से ज्यादा लड़की का ख्याल रखें

प्यार का पहला धर्म होता है विश्वास दूसरा होता है गहरा बंधन और यही बंधन एक दूसरे को बांधकर रखता है। यदि आप किसी लड़की के दिल में अपने लिए जगह बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

आपको लड़की की हर बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। उसके जीवन से संबंधित हर छोटी सी बड़ी चीजों को याद रखना पड़ेगा। जैसे कि कब उसका जन्मदिन आता है, कब वह खुश होती है, कब वह दुखी होती है, कौन सी बातें उसे अच्छी नहीं लगती, कौन सी बातें उसे अच्छी लगती है। उसके हर एक चीज का ख्याल रखना होगा यदि आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो बस यह समझ लीजिए कि आपने लड़की के दिल में अपने लिए जगह बना लिया है और आपकी यह जगह कभी कोई और तब तक नहीं ले सकता जब तक आप लड़की का ख्याल रखना बंद नहीं कर देते।

6. तारीफ़ करना ना बंद करें

लड़की के दिल में यदि आप जगह बनाना चाहते हैं तो एक बात अवश्य याद रखे की कभी भी किसी लड़की की तारीफ़ करना बंद ना कीजिए। लड़कियों को अपनी तारीफ़ सुनना बहुत ज्यादा पसंद है। भले ही वह आपको अच्छी नहीं लग रही हो फिर भी आप उसका दिल रखने के लिए उसकी तारीफ़ कीजिए। जितना हो सके उसके बारे में अच्छी-अच्छी बातें बोलिए जैसे तुम आज बहुत सुंदर लग रही हो, तुम्हारा ड्रेस बहुत ही ज्यादा सुंदर है। इस कपड़े में तुम बिल्कुल शहजादी लग रही हो। इस तरह की बातें कह कर आप लड़की को इंप्रेस भी कर सकते हैं और उसके दिल में अपने लिए जगह भी बना सकते हैं।

7. हमेशा उसकी रक्षा कीजिए

आप जिससे प्यार करते हैं और उसी के दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो कोशिश कीजिए कि आप हमेशा उसकी रक्षा कर सके। जैसे लड़की आपके साथ घूमने जा रही है लेकिन उसके माता-पिता आपके साथ उसे जाने नहीं दे रहे। तो ऐसी परिस्थिति में एक रक्षक के रूप में आप उसके माता-पिता को यह महसूस करवाएं कि उनकी बेटी आपके साथ सुरक्षित हैं और उनकी बेटी की रक्षा करना आपका मूल दायित्व है ऐसा कह कर भी आप एक लड़की के दिल में अपने लिए जगह बना सकते हैं क्योंकि ऐसी बातें केवल वह कह सकते हैं जो किसी से प्यार करते हो।

8. हमेशा लड़की को खुश रखने का प्रयास कीजिए

यदि आप किसी के दिल में अपने लिए जगह बनाना ही चाहते हैं तो उसके दिल को जीतने के लिए आपको उसे खुश रखना चाहिए। अब बात यह होती हैं कि खुश कैसे रखें तो खुश रखने के बहुत सारे तरीके हैं जैसे आप लड़की से उसके पसंद की बातें कीजिए। जैसे यदि वह संगीत प्रेमी हो तो संगीत से संबंधित बात कीजिए, यदि वह कला प्रेमी हैं तो उनसे कला के संबंध में बातें कीजिए। यदि उन्हें घूमना पसंद हो तो घूमने के स्थान के बारे में बात कीजिए यदि किताबें पढ़ना पसंद हो तो किताबों के बारे में पूछिए। कभी भी कोई ऐसा कार्य मत कीजिए जिससे लड़की की आंखों में आंसू आ जाए। वह हमेशा खुश दिखनी चाहिए और उसकी खुशी का ख्याल आपको ही रखना होगा। यदि आप ऐसा करने में सफल हो गए तो आप यह समझ सकते हैं कि आपने लड़की के दिल में अपने लिए जगह बना ली है।

9. सम्मान दें

यदि आप किसी लड़की को प्यार करते हैं और उसके दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाना चाहते हैं। तो सबसे पहले उसे सम्मान देना सीखे क्योंकि लड़की हर चीज बर्दाश्त कर सकती है लेकिन यदि कोई उसके सम्मान को ठेस पहुंचाए तो वह यह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

जब भी आप कोई जीवन से संबंधित फैसला ले रहे हो तो ऐसे समय में आप लड़की की राय भी अवश्य लें। इससे वह खुद को सम्मानित समझेगी कि आपने उसे सम्मान देकर ही उसकी राय को लिया है। इस तरह से आप लड़के को सम्मान दे सकते हैं और उसके दिल में अपने लिए एक खास जगह बना सकते हैं।

10. कविता, गीत का सहारा लेकर उससे अच्छी-अच्छी बातें कीजिए 

यदि आपकी महबूबा को गीत, ग़ज़ल, शायरी, गाना इत्यादि पसंद है तो इन सब चीजों का सहारा लेकर उसे पटाने का प्रयास कीजिए। यदि आपको ठीक से गजल भी गाना नहीं आता तो कोई बात नहीं पंक्तियों को सीधा-सीधा पढ़कर भी आप अपने प्यार को स्पष्ट करके बता सकते हैं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। इस तरह से अपने प्रेमिका के दिल में अपने लिए आप  एक खास जगह बनाएं जो जगह सिर्फ आपकी हैं और किसी और की नहीं।

यह थी वह सारी बातें जो संबंधित थी किसी लड़की के दिल में आप अपने लिए  जगह कैसे बनाएंगे? देखिए जगह बनाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन हर चीज का अपना एक तरीका होता है। यदि आप जोर जबरदस्ती से जगह बनाने की कोशिश करेंगे तो आप कभी भी किसी लड़की के दिल में जगह नहीं बना पाएंगे। लेकिन वही काम यदि अब प्यार पूर्वक, ध्यान पूर्वक एवं धैर्य के साथ करेंगे तो आपको सफलता अवश्य हासिल होगीः आप अवश्य ही उस लड़की के दिल में अपने लिए जगह बना पाएंगे जिससे आप प्यार करते हैं।

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।