3/31/2021

इंसान को कैसे परखे? आदमी की पहचान कैसे करे

By:   Last Updated: in: ,

इंसान को कैसे परखे कि वो अच्छा है या बुरा?

इंसान अच्छा है या बुरा कैसे जानें, इंसान की अच्छाई के बारे में कैसे पता लगाएं, इंसान की बुराई के बारे में कैसे पता लगाएं, इंसान की फितरत के बारे में कैसे जाने, इंसान को कैसे परखे कि वो अच्छा है या बुरा, इंसान को परखने के तरीके क्या है, अच्छे आदमी की पहचान कैसे करें?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आज के इस नए article में, आज हम इस article में जानेगे की इंसान अच्छा है या बुरा उस बारे में कैसे पता लगाएं और इंसान को परखने के तरीके क्या है, दोस्तों हम जीवन में ना जाने कितने लोगो से मिलते है चाहे स्कूल हो, कॉलेज हो, अपने काम पर, या फिर किसी काम के सिलसिले में हर इंसान दिखने में तो शरीफ ही लगता है पर वह इंसान अच्छा है या बुरा वो हमें कैसे पता चलेगा जो इंसान सरे आम बोलता है कि हाँ हुं मै बुरा उनसे तो डरने की कोई बात ही नहीं है पर जो इंसान बहार से अच्छा हो और अंदर से बुरा वो इंसान हमारे लिए बहूत ही खतरनाक साबित हो सकता है, इस खतरे से बचने के लिए इंसान को परखना बहुत ही जरूरी होता है अगर आपको नही पता के इंसान को कैसे परखा जाता है कि वह इंसान अच्छा है या बुरा तो आप इस article को पूरा पढ़े यहाँ पर हम आपको बताएंगे कि इंसान अच्छा है या बुरा कैसे परखे, इंसान की अच्छाई के बारे में कैसे पता लगाएं, इंसान की बुराई के बारे में कैसे पता लगाएं, इंसान की फितरत के बारे में कैसे जाने, इंसान को कैसे परखे कि वो अच्छा है या बुरा? इंसान को परखने के तरीके क्या है।

इंसान को कैसे परखे? आदमी की पहचान कैसे करे

तो आप बने रहे हमारे साथ और शुरू से लेकर आखिर तक पूरा पढ़े तो चलाये बिना आपका समय ख़राब किये शुरू करते हैं।

इंसान को परखने के तरीके--

1. बातो से उसकी बुराइयों के बारे में पता करे

इंसान को परखने के लिए सबसे पहले उससे बाते करे मेरा मतलब है कि कुछ गलत बाते करे जैसे की अगर आप दूसरे इंसान (जिसको आप परखना चाहते हैं) के  साथ रास्ते पर खड़े हो और उधर से कोई लड़की गुजर रही है तो आप उसके सामने लड़की को लेकर कुछ गलत बोले अगर वह दूसरा इंसान भी आप की हाँ में हाँ मिलाता है और उस लड़की के बारे में गलत बाते करने लगता है तो आप समझ जाये की वह इंसान दिल से बुरा है और अगर वह इंसान आपको लड़की के बारे में गलत बोलने पर टोकता है तो समझ जाये की वह इंसान दिल का अच्छा है।

2. ईमानदारी और बईमानी को समझे

अब मान लीजिए कि आपकी एक दवाइयों की दुकान है और अपने अपनी मदद के लिए किसी व्यक्ति को नियुक्त किया है और आप उसको परखना चाहते हैं की वह ईमानदार है या बईमान आप उसके लिए एक काम करे की आप उसको एक हजार एक सो रूपये दे और बोले की यह एक हजार रूपये लो और जा कर मेरे घर पर मेरी पत्नी को दे दो, अगर वह इंसान आपके घर जाकर आपकी पत्नी को एक हजार एक सो रूपये दे देता है तो आप समझ जाये की वह इंसान अच्छा और ईमानदार है लेकिन अगर वह आपके घर जाकर आपकी पत्नी को एक हजार रुपये ही देता है तो समझ जाये की वह इंसान बुरा है और बईमान व्यक्ति है।

3. ऊपरी पहनावे पर नहीं उसके गुणों को पहचाने

किसी इंसान को परखने के लिए उसके ऊपरी पहनावे का अच्छा होना या बुरा होना कोई मायने नहीं रखता बल्कि उसके हृदय की अच्छाईयां या बुराईयां मायने रखती है, अगर कोई इंसान अच्छे कपडे पहनता है बड़े घर में रहता है बड़ी गाड़ी में घूमता है जरूरी नहीं है कि वह इंसान अच्छा हो, हो सकता है उसने यह पैसे जिनसे वह ऐशो आराम का जीवन व्यतीत कर रहा है कोई बुरा काम करके कमाए हो या फिर दिन रात मेहनत करके कुछ भी हो सकता है और कोई दूसरा इंसान जिसके पास पहनने को अच्छे कपडे नहीं है छोटा सा घर है रहने के लिए दिन रात मेहनत करता जितना कमाता उसमे से आदा अपने से छोटो में बाट देता है या बिल्कुल भी मेहनत नहीं करता जो कमाता है नशे में उड़ा देता है कुछ भी हो सकता है इसलिए किसी भी इंसान के ऊपरी पहनावे को देख कर अच्छे या बुरे होने का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।

4. चुगली करने वाले लोगों को पहचाने 

यदि कोई आप से किसी की बुरायां करता है इधर की बाते उधर करता है तो समझ जाईए की वह इंसान सही नही है। निश्चित ही वह औरों से आपकी भी बुराई करता होगा।

5. झुठ को पकड़े 

जो लोग बार-बार झुठ बोलते है वह सही इंसान नही होते। हालांकि यदि कोई किसी को हंसाने के लिए मजाक के लिए या किसी के भले के लिए झुठ बोलता है तो वह गलत नही है। लेकिन यदि कोई सीरियस बातों मे झुठ बोलता है तो वह सही इंसान नही है। 

6. दिखावा 

इंसान को परखने के लिए यह बहुत ही आसन तरिका है यदि कोई बेवजह दिखावा करता है अपनी तारिफ करता है अपने बारे मे बड़ी-बड़ी बाते करता है तो समझ जाईए की वह इंसान सही नही है।

7. अपनी प्रमिका या प्रेमी को कैसे परखे

अपने प्यार को परखने के लिए आपको यह पता करना होगा की वह आपसे ज्यादा आपके पैसे को या आपकी किसी चीज़ को तो वह महत्व नहीं देती या देता जैसे की आपकी जमीन जायदाद और कोई और अन्य कीमती वस्तु, मेने एक कहानी सुनी थी जो इसीपर ही आधारित है और वह कहानी यह थी की एक लड़के और लड़की की शादी हो रही थी लड़की के पास गहनों का एक बस्ता था अचानक जहां पर शादी थी वहा आग लग जाती है सभी भागने लगते हैं और भाग कर बहार आ जाते हैं पर लड़की का बैग अंदर ही रह जाता है और लड़की लड़के को बोलती है की तुम मुझसे इतना भी प्यार नहीं करते की मेरे लिये मेरा बैग ले कर आओ लड़का लड़की की और मुस्करा कर देखता है और बिना सोचे आग में कूद जाता है और बैग को लाकर लड़की को देता है और शादी करने से मना कर देता और कहता है कि तुम्हे मुझसे ज्यादा अपने गहने प्यारे है तो तुम इनके ही साथ रहो तो दोस्तों प्रमिका या प्रेमी की पहचान प्यार के बलबूते पर ही होती है

तो दोस्तों यह थे कुछ तरीके जिनसे आप किसी भी इंसान को परख सकते हैं दुसरो में बुराईयां ढूंढने के साथ साथ अपनी बुराइयों को भी ढूंढ कर दूर करना चाहिए तभी ही हमारे देश का पूरी दुनिया से कलयुग जायेगा तो दोस्तों यह था हमारा आज का article के इंसान को कैसे परखे कि वो अच्छा है या बुरा अगर आप परखना चाहते हैं किसी भी इंसान को तो आप इन तरीकों को जरूर अपनाये आप को हमारा यह article कैसा लगा आप हमें नीचे दिए comment box में comment करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करे, धन्यवाद।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें  

2 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।