3/16/2021

अपने सपने कैसे पूरे करे?

By:   Last Updated: in: ,

अपने सपने कैसे पूरे करे?

apne sapne pure kaise kare;नमस्कार स्वागत है आप सभी का kailash education की एक और शानदार और बेहतरीन पोस्ट पर, अपने सपने कैसे पूरे करे? इस दुनिया मे शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका कोई dream ना हो, जिसने अपने जीवन मे कोई सपना न देखा हो। सपने तो सभी के होते है चाहे वह एक प्रधानमंत्री बनने का हो या फिर कोई सरकारी नौकरी का। शब्दों पर न जाएं मेरी भावनाओं को समझे कहने का मतलब यह है कि सबके लिए सफलता का मतलब अलग-अलग होता है। सपने और सफलता इन दोनों का आपस मे घनिष्ठ संबंध होता है, जैसी की उदाहरण के लिए, आपका IAS बनाना आपका सपना है और आपकी सफलता भी है। लेकिन सफलता और सपने कुछ परिस्थितियों मे अगल-अलग हो सकते है, उदाहरण के लिए आप किसी से बहुत प्यार करते है और वह आपसे प्यार नही करता या वह भी आपसे प्यार करता है लेकिन आपके घरवाले आपकी शादी के लिए राजी नही है और आपका सपना है कि आप घरवालों की मर्जी से उससे शादी करें। उससे शादी करना आपके जीवन की सफलता नही कहा जा सकता, यह आपका सपना है सफलता नही। तो हम यहाँ पर आपको IAS वाले सपने को पूरा करने के बारे मे बताएंगे न की अपने प्रेमी से शादी करने वाले सपने के बारे मे। 

इस article मे जानेंगे अपने सपने पूरे कैसे करे? सपनो को पूरा करने के तरीके, अपने सपने साकार कैसे करे? अपने सपनो को हकीक़त मे कैसे बदले? अपने सपनो को पूरा करने के लिए हमे क्या करना चाहिए?

ऐसा कहा जाता है की यह मानव शरीर सात जन्मों में सिर्फ एक ही बार मिलता है। इसलिए इंसान को अपने सपने अभी ही पूरे कर लेने चाहिए। फिर पता नहीं की अगले 6 जन्मो में हम कोई जानवर बनते हैं या फिर कोई कीड़ा-मकोड़ा बनते है। कहने का मतलब है की हम मानव शारीर में ही अपने सारे सपने पूरे कर सकते हैं। इसलिए जब भी कोई भी मौका मिले तो उस मोके को छोड़ना नहीं चाहिये। इंसान के सपने कई तरह के हो सकते हैं जैसे कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई इंजिनीयर, या कोई पूरी दुनिया घुमना चाहता है या फिर कोई और आज के इस article के जरिये हम यह बात करेंगे की इंसान अपने सपनो को पूरा कैसे कर सकता है? कैसे वह अपने सपनों को कैसे साकार कर सकता है? कैसे अपने सपनों को सच कर सकता है? इसलिए इस article को पूरा ध्यान से पड़े। कोई भी point छोड़े नहीं हर एक point जरूरी है। सपनो को पूरा करना बहुत मुश्किल होता है पर जो भी हमारे लिए मुश्किल होता है वही तो हमारा सपना बनता है। इसलिए किसी भी चीज़ से घबराए नहीं और अपने सपनो को पुरा करने की राह की और चल पड़े।

सपनो को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए हमारे इन सुझावों को फाॅलो करे--

1. मेहनत 

सपने सिर्फ देखने से ही पूरे नहीं होते हैं उनके लिए मेहनत भी करनी पड़ती है। जो इंसान जी-जान से मेहनत करता है वही इंसान अपने जीवन में अपने सपनो को पूरा कर सकता है। सही मेहनत ही किसी भी दरिया को पार करने की कश्ती है। अगर आप गलत मेहनत के दुबारा तैर कर दरिया को पार करने की कोशिश करेंगे तो वह आपके लिए बहुत कठिन होगा या फिर नामुनकिन होगा। इस वाक्य से मेरा मतलब यह है कि आपको पता होना चाहिए कि आपकी मंजिल क्या है? आपका हुनर क्या है? तभी ही आप अपनी मंजिल अपने सपनो को पूरा कर पाएंगे। कहने का मतलब यह है कि आप सही दिशा मे मेहनत करें, उदाहरण के लिए यदि मै 1 हजार साल तक भी गाना गाऊं तो भी मे लता मंगेशकर नही बन सकता क्योंकि मेरी आवाज सही नही है। भगवान ने सभी को कुछ न कुछ हूनर जरूर दिया है, अपने हूनर को पहचाने और उसी के अनुसार मेहनत करे। 

इसलिए पूरे ज्ञान को प्राप्त करने के बाद ही आप उस चीज़ को प्राप्त कर पाएंगे या उस चीज़ में अच्छा कर पाएंगे। कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको आपकी मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो जाए पर आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

2. जिद्द पर अड़े रहे

आप अपने सपनो को तभी पूरा कर सकते हैं जब आप जिद्दी बन जायेंगे। आप के अंदर एक जिद्द होनी चाहिए कि आपने जो करने की ठान ली है वो चीज़ आप करके रहेंगे। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने सपनो को पूरा करने के लिए दौड़ तो लगा लेते हैं पर जल्द ही थक जाते हैं क्योंकी वह लोग जिद्दी नही होते हैं जीवन में अपने सपनो को वही व्यक्ति पूरा कर सकता है जो अपने सपनो की मंजिल तक पहुंचने के लिए दौड़ लागए और थकने पर भी रुके नहीं बस जब-तक अपनी मंजिल तक ना पहुंच जाए तब तक मेहनत करे और मेहनत वही इंसान कर सकता है जो जिद्दी होता है। जिद्दी होना कोई बुरी बात नहीं होती है बस गलत जिद्द होना बुरा होता है। इसलिए अपने सपनो को पूरा करने के लिए जरूरी यही है आप जिद्दी बने।

3. शुरुवात करे

अगर आपको जीवन में कुछ करना है कुछ बनने की तीव्र इच्छा होती है अपने सपनो को पूरा करना है। तो सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होता है। आपको उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उस चीज़ में पूरी जानकारी इकठ्ठा करनी पड़ेगी अगर आपको लगता है यह सब बहुत मुश्किल होगा आपके लिए इसमें डरने की कोई बात नहीं है आपको सिर्फ एक अच्छी सी शुरुवात करने की जरूरत है जब आपने शुरुवात कर दी तो आप अपने आप ही चीज़ों को सीखते जायेंगे। अभी आप मेरी ही बात ले लीजिए में एक बड़ा लेखक बनना चाहता हूँ। पहले मुझे इस काम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था तो जब मैने शुरुवात की तो में अपने आप ही चीज़ों को सिखता चला गया और आगे भी सिख रहा हूँ, और मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास है कि में अपना सपना किसी भी हालात में किसी भी हाल में पूरा करके ही रहूँगा और जब तक पूरा नहीं कर लेता तब तक रुकूँगा नहीं।

4. आलस्य का बलिदान 

अगर आप भी अपने सपनो को हकीकत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी काम चोरी की आदत को बदलना होगा। मेने आपको पहले भी बताया था कि अपने सपनो को सिर्फ वही इंसान पूरा कर सकता है जो मेहनती है। जो मेहनत करने से कभी भी नहीं घबराता। अगर आप को भी कामयाब बनना है अपने सपनो को पूरा करना है तो आपको अपने आलस्य का बलिदान देने होगा। अगर आप 24 घण्टो में 17 घण्टे सोते रहे गए तो दुनिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है दुनिया अपना काम करती रहेगी। या आप ज्यादा देर तक आराम करने का कोई रिकॉर्ड नही बना देंगे। इससे आपको कोई भी लाभ नही होने वाला है। आपको लाभ तभी होगा जब आप अपने सपनो को पूरा कर लेंगे। इस लिए आप अपने आलस्य को छोड़ कर अपने सपनो की ओर ध्यान लगाएं। सोते रहकर आप वो सब कुछ अपनी जिंदगी से गवा बैठेंगे जो आप जाग कर हासिल कर सकते हैं। इसलिए जरूरी यही है कि आप आलस्य का बलिदान कर दे।

5. धैर्य 

अपने सपनों को पूरा करने के लिए धैर्यवान होना बहुत जरूरी है ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नही है की आप की आज की मेहनत का फल आपको आज ही मिल जाएंगा। इसलिए धैर्य बनाये रखे आज नही तो कल आपको आपकी मेहनत का फल मिलागा जरूर।

अगर आप इन ऊपर दिए गई बातो को अपने जीवन में उतारते है तो आप अपने सपनो को जरूर पूरा कर पाएंगे अंत में मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहता हूँ की कामयाबी हासिल करने का कोई छोटा रास्ता नहीं होता है सिर्फ एक ही रास्ता होता है और वो रास्ता है मेहनत का। अपने जीवन में मेहनत करे और सबर करे आपको आपकी मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलेगा अगर आप को हमारा यह article अपने सपने कैसे पूरे करे? पसंद आया है तो आप हमें नीचे दिए गये comment box में comment करके जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करें, धन्यवाद।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें  

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।