5/07/2020

अलंकार किसे कहते हैं, भेद तथा प्रकार

By:   Last Updated: in: ,



नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का kailash Education पर। आज के इस लेख मे हम अलंकार पर चर्चा करेंग। जिसमे हम अलंकार किसे कहते है? अलंकार की परिभाषा अर्थ भेद अलंकार के सभी प्रकारों के बारें मे विस्तार से जानेंगे।
अलंकार

अलंकार किसे कहते हैं? 

अलंकार का सामान्य अर्थ है आभूषण या गहना। जिस प्रकार आभूषण से शरीर की शोभा बढ़ती है, उसी प्रकार अलंकार से काव्य की शोभ बढ़ती है। अलंकार शब्द का अर्थ है-- वह वस्तु जो सुन्दर बनाए या सुन्दर बनाने का साधन हो। साधारण बोलचाल मे आभूषण को अलंकार कहते हैं। जिस प्रकार आभूषण धारण करने से नारी के शरीर की शोभ बढ़ती है वैसे ही अलंकार के प्रयोग से कविता की शोभा बढ़ती है।

अलंकार की विशेषताएं या लक्षण 

1. कथन के असाधारण या चमत्कार पूर्ण प्रकारों को अलंकार कहते हैं।
2. शब्द और अर्थ का वैचित्र्य अलंकार है।
3. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्मों को अलंकार कहते है।
वास्तव मे अलंकार काव्य मे शोभा उत्पन्न न करके वर्तमान शोभा को ही बढ़ाते हैं।
अलंकार की परिभाषा आचार्य विश्वनाथ के शब्दों में " अलंकार शब्द अर्थ-स्वरूप काव्य के अस्थिर धर्म है और ये भावों रसों का उत्कर्ष करते हुए वैसे ही काव्य की शोभा बढ़ाते हैं जैसे हार आदि आभूषण नारी की सुन्दरता मे चार-चांद लगा देते हैं।

अलंकार के भेद या प्रकार इस प्रकार से है---

1. शब्दालंकार

काव्य मे जहाँ शब्दविशेष के प्रयोग से सौन्दर्य मे वृध्दि होती है, वहाँ शब्दालंकार होता है। प्रमुख शब्दालंकार निम्नलिखित हैं---
1. अनुप्रास: अलंकार
जिस काव्य रचना मे एक ही वर्ण की दो या दो से अधिक बार आवृत्ति होती है। वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है।
उदाहरण ; "तरनि तनुजा तट तमाल,
         तरूवर बहु छाए।"
यहाँ 'त' वर्ण की आवृत्ति की गई है।

2. यमक अलंकार
काव्य मे जहाँ एक ही शब्द बार-बार आए किन्तु उसका अर्थ अगल-अलग हो, वहाँ यमक अलंकार होता हैं।
उदाहरण " माला फेरत जुग गया, गया न मनका फेर।
             करका मनका डारिके मन का मनका फेरि।।"
यहाँ मनका शब्द के दो अर्थ है-- पहले मनका का अर्थ ह्रदय है और दूसरे मनका का अर्थ मोती हैं।
3. श्लेष अलंकार
श्लेष का अर्थ चिपकना। श्लेष अलंकार मे एक ही शब्द के दो या दो से अधिक अर्थ होते है।
उदाहरण  " चिरजीवी जोरी जुरै क्यों न सनेह गंभीर।
             को घटि ये वृषभानुजा वे हलधर के वीर।।"
वृषभानु की पूत्री अर्थात् राधिका
वृषभ की अनुजा अर्थात् गाय
हलधर अर्थात् कृष्ण के भाई बलराम
हल को धारण करने वाला अर्थात् बैल

2. अर्थालंकार 

काव्य मे जहाँ शब्दों के अर्थ से चमत्कार उत्पन्न होता है वहाँ अर्थालंकार होता हैं।" अर्थालंकार के भेद अनेक है। अर्थालंकार के अनेक भेद है। यहां पर प्रमुख अलंकारों की चर्चा करेंगे।
1. उपमा अलंकार
जहाँ एक वस्तु अथवा प्राणी की तुलना अत्यंत सादृश्य के कारण प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाती है वहाँ उपमा अलंकार होता है।
उपमा अलंकार का उदाहरण
"सिंधु-सा विस्तृत और अथाह,
एक निर्वासित का उत्साह"
उपमा के चार अंग होते हैं-- उपमेय, उपमान, साधारणर्धम और वाचक शब्द।।
2. रूपक अलंकार
काव्य मे जहाँ उपमेय मे उपमान का आरोप होता है वहाँ रूपक अलंकार होता हैं।
उदाहरण "चरण सरोज पखारन लागा।"
इसने वाचक शब्द का लोप होता हैं।
3. उत्प्रेक्षा अलंकार
काव्य मे जहाँ उपमेय मे उपमान की संभावना व्यक्त की जाती है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
उदाहरण "जनु, अशोक अंगार दीन्ह मुद्रिका डारि तब"
            "मानो, झूम रहैं तरू भी मंद पवन के झोंकों से।"
जनु, जानो, मनु, मानहुँ आदि वाचक शब्द उत्प्रेक्षा के उदाहरण हैं।
3. उभयालंकार
जहाँ काव्य मे ऐसा प्रयोग किया जाए जिससे शब्द और अर्थ दोनों अर्थ में चमत्कार हो वहाँ उभयालंकार होता हैं।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए सरल एवं स्पष्ट भाषा में रस किसे कहते हैं? दसों रस की परिभाषा भेद उदाहरण सहित
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए अलंकार किसे कहते हैं, भेद तथा प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए डायरी किसे कहते है?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए नई कविता किसे कहते हैं? नई कविता की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रहस्यवाद किसे कहते हैं? रहस्यवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए प्रयोगवाद किसे कहते हैं? प्रयोगवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए प्रगतिवाद किसे कहते हैं? प्रगतिवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए छायावाद किसे कहते हैं? छायावादी काव्य की मुख्य विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए नाटक किसे कहते है? परिभाषा, विकास क्रम और तत्व
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए उपन्यास किसे कहते है? उपन्यास का विकास क्रम
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए कविता किसे कहते है? कविता का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए  काव्य किसे कहते है? काव्य का अर्थ भेद और प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रेखाचित्र किसे कहते है? रेखाचित्र का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए संस्मरण किसे कहते है? संस्मरण का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रिपोर्ताज किसे कहते है? riportaj kya hai
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए आलोचना किसे कहते है? आलोचना का क्या अर्थ हैं जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए जीवनी किसे कहते हैं?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए आत्मकथा किसे कहते हैं? जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए एकांकी किसे कहते है? तत्व और प्रकार

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए कहानी किसे कहते हैं? तत्व विविध रूप प्रकार या भेद

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।