अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के प्रभाव या परिणाम
1. आधारित युग की प्रगति मे अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एक नए राष्ट्र के जन्म के साथ पश्चिमी विश्व मे नये युग का आरंभ भी हुआ। अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम का राजनीतिक रूप से महत्व यह था कि अमेरिकी जनता ने ब्रिटिश सरकार के उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के विरूद्ध पहली बार विजय प्राप्त की तथा अपने देश मे लोकतंत्र स्थापित किया। इस लोकतंत्र ने पहली बार अपना लिखित संविधान बनाया जो कि सरकार की निरंकुशता को रोकने के लिए शक्तियों के पृथक्करण और नियंत्रण तथा संतुलन की प्रणाली पर आधारित था। अतः यह संविधान भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बन गया।
यह भी पढ़ें; अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के कारण, घटनाएं
2. इस देश ने सबसे पहले गणतंत्रीय व्यवस्था स्थापित की और राजतंत्र का अंत किया जो कि आगे चलकर फ्रांस की क्रांति के लिए नमूना बन गया। फ्रांस के लोगो ने अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लेकर निरंकुश राजतंत्र को उखाड़ फेंका।
3. आर्थिक सामाजिक दृष्टि से भी अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम का प्रभाव कम नही था। अमेरिका मे युद्ध के समय ही स्वावलंबी बनने के प्रयन्त शुरू हो गये थे। स्वतंत्रता के साथ ही उद्योग धन्धों का विकास हुआ। कर्ज का बोझ बढ़ जाने से पत्र मुद्रा का प्रचलन बहुत बढ़ गया। बहुत से कुलीन टोरी अमेरिका छोड़कर कनाड़ा, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज चले गये थे। भागने वालो की बड़ी-बड़ी जगीरें व्यापारियों, वकीलों व अन्य को बाँट दी गई।
4. जातीय समानता तथा धार्मिक स्वतंत्रता अमेरिका की क्रांति की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। अंग्रेजी चर्च की पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गई और लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई। बाद मे फ्रांस की क्रांति के समय भी चर्च और राज्य को पृथक किया गया।
5. अमेरिका की क्रांति का मानव इतिहास और विश्व सभ्यता पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसने उपनिवेशवाद को जड़ से हिला दिया और उपनिवेशों के लिए स्वतंत्रता संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया।
6. अमेरिका ने संसार के समक्ष यह उदाहरण पेश किया कि संघीय सरकार बड़े देशों के लिए न केवल उपयुक्त ही हो सकती है, अपितु इसके द्वारा एक नये बड़े देश का भी निर्माण हो सकता है।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;पुनर्जागरण का अर्थ, कारण एवं विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;पुनर्जागरण के प्रभाव
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; सामंतवाद का अर्थ, विशेषताएं या लक्षण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; यूरोप के आधुनिक युग की विशेषताएं या लक्षण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;यूरोप मे धर्म सुधार आंदोलन के कारण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;वाणिज्यवाद का अर्थ, विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; वाणिज्यवाद के उदय कारण, परिणाम, उद्देश्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; वाणिज्यवाद के सिद्धांत
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;उपनिवेशवाद क्या है? उपनिवेशवाद के कारण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;औद्योगिक क्रांति का अर्थ, कारण, प्रभाव या परिणाम
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के कारण, घटनाएं
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentअपने विचार comment कर बताएं हम आपके comment का इंतजार कर रहें हैं।