6/08/2021

अगर किसी से प्यार हो जाए तो क्या करें?

By:   Last Updated: in: ,

अगर किसी से प्यार हो जाए तो क्या करें?

agar kisi se pyar ho jaye to kya karen;क्या प्रेम करना गुनाह है? शायद नहीं! क्योंकि 'प्यार' शब्द का हर एक प्राणी के जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी एक दूसरे से प्यार के कारण ही जुड़े होते हैं। प्यार ही एक ऐसा सूत्र है जो लोगों को एक दूसरे से बांधकर रखता है। यदि जीवन में प्यार ना हो तो सब कुछ बिखरा सा लगता है। वही व्यक्ति के जीवन में यदि प्यार हो तो वह जिंदगी के हर एक मुश्किल दौड़ को आसानी से पार कर जाता है।

प्यार भावनाओं और व्यवहारों का एक समूह है। इसमें देखभाल, सुरक्षा, आकर्षण, स्नेह और विश्वास शामिल है। प्यार में लोग इतना पागल हो जाते हैं कि सामने वाले की हर गलती को माफ करते चले जाते हैं। सामने वाले को ही अपना सब कुछ मान बैठते हैं, प्रेमी में ही अपना दिन और अपनी रात ढूंढते हैं। प्यार में समय का पता ही नहीं चलता कि कब दिन हो रहे हैं और कब रात? कहा जाए तो जब व्यक्ति को प्यार होता है तो उसे दुनिया की समझ ही नहीं होती हैं और वह प्रेम रंग में रंग जाता हैं।

अगर किसी से प्यार हो जाए तो क्या करें?

प्यार किसी से भी हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चों से प्यार करते हैं, बच्चे अपने माता-पिता से प्यार करते हैं, भाई-बहन में प्यार होता हैं, घर के पालतू जानवर से प्यार हो सकता हैं, ईश्वर से प्यार किया जा सकता हैं। प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती हैं। जैसे-जैसे व्यक्ति बचपन से जवानी की ओर कदम बढ़ाता है, वैसे-वैसे जीवन में वह किसी खास व्यक्ति की तलाश में होता हैं जो केवल उसके लिए बना होगा। कहने का तात्पर्य जीवनसाथी की तलाश करने लग जाता हैं। जीवनसाथी का मतलब ऐसा साथी या व्यक्ति जो जीवन के अंतिम समय तक साथ होता हैं। 

यदि आप Google pr search कर रहे थे, अगर किसी से प्यार हो जाए तो क्या करें? किसी से प्यार हो जाए तो क्या करना चाहिए? किसी से प्यार हो जाने पर क्या करें? तो बने अंत तक बने रहे हमारे साथ।

अक्सर हम जिससे प्यार करते है हम उसको ही जीवनसाथी के रूप में चुनते हैं। लेकिन हमें किसी से प्यार है कि नहीं इस बात का पता कैसे चलेगा। आज हम वही बात आपसे हमारे ब्लॉग के माध्यम से शेयर करेंगे कि यदि किसी से प्यार हो जाएगा तो क्या करेंगे। इस ब्लॉग में आप प्रेम का अनुभव जब हो उस समय क्या करना चाहिए, परिस्थितियों से कैसे निपटेंगे, कैसे दोस्ती को प्यार में बदलेंगे इत्यादि अनेक बातों के बारे में पता चलेगा। इसलिए अंत तक ब्लॉग को पढ़िए।

1. क्या सामने वाले को भी आपसे प्यार है

किसी से अपने प्यार का इजहार करने से पहले आपका यह जानना बहुत ज़रूरी हैं कि सामने वाला व्यक्ति यानी जिसपर आपका दिल आ गया है, वह आपसे प्यार करता है या नहीं। "प्यार दो तरफ़ा हो तो मज़ा देता हैं और प्यार एक तरफ़ा हो तो सजा देता हैं।" आप जिस लड़का या लड़की से प्यार करते है, ज़रूरी नहीं की वह भी आपसे प्यार करें। इसलिए पहले इस बात को सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है। यदि सामने वाले व्यक्ति को आप से प्यार है तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। वरना दूसरा उपाय आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

2. दोस्ती करें 

आप जिससे प्यार करते हैं यदि वह आपसे प्यार नहीं करता है तो इस बात से अपने आप को दुखी मत कीजिए। प्यार को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ढेर सारे पापड़ बेलने पड़ते हैं। तब जाकर सच्चा प्यार का आगमन जीवन में होता है और सच्चे प्यार को पाने के लिए उदास होने से कोई काम नहीं बनने वाला। आपको बुद्धि के साथ अपने प्यार को पाने की आवश्यकता है।

सबसे पहले आपके और आपके प्यार के मध्य एक गहरी दोस्ती स्थापित कीजिए। जब तक आप दोनों के बीच में गहरी दोस्ती स्थापित नहीं होगी। तब तक सामने वाला आपको अच्छे से नहीं समझ पाएगा और जिस दिन सामने वाले को आपकी दोस्ती में प्यार नजर आएगा उस दिन आपको उनसे कोई जुदा नहीं कर पाएगा।

3. सोशल साइट्स का लाभ उठाएं 

यदि आपका प्रेमी आपसे बात करने से परहेज करता है। आपके समीप भी नहीं आता है तो ऐसे में दोस्ती करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन परिस्थितियों में आप फेसबुक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम इत्यादि का सहारा ले सकते हैं और अपने प्रेमी या प्रेमिका के करीब जा सकते हैं और हाय हेलो से दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।

4. व्यक्ति को बेहतर तरीके से जानने के लिए प्रश्न पूछें 

शोध से पता चला है कि जब लोग अपने बारे में बात करते हैं, तो उन्हें उतना ही आनंद महसूस होता है, जितना वे खाते या पैसे लेते समय महसूस करते हैं। किसी को बेहतर तरीके से जानने और इस प्रक्रिया में उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए, उनके जीवन और रुचियों के बारे में प्रश्न पूछें। इससे आप अपने प्यार के बारे में अच्छे से जान पाऐंगे। जैसे- जीवन का लक्ष्य क्या है?, जीवन में और क्या इच्छाएं हैं, इत्यादि।

5. हमेशा संपर्क में रहे 

आजकल तो सोशल मीडिया का ज़माना है, अनलिमिटेड टाकटाइम सबको मिलता हैं, बस इन सबका फायदा उठाइए। किसी ना किसी बहाने से काल कीजिए, कुछ पूछिए जैसे- क्या कर रहे हो, क्या खाओगे इत्यादि। हमेशा बात करने की कोशिश कीजिए। इमोजी का सहारा लिजिए। कुछ लिखकर टैग कीजिए।

6. घूमने जाएं 

प्यार में एक दूसरे को समझना भी बहुत जरूरी होता है और यदि आपको समझना है तो एक दूसरे के साथ वक्त गुजारना भी बहुत जरूरी है। इसलिए अपने प्यार को समय दीजिए किसी ना किसी बहाने से कहीं घूमने जाइए बातें कीजिए और जितना हो सके एक दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए।

7. मन की बात बोले 

मन की हर बात अच्छी हो या बुरी सब बोले ताकि सामने वाले का सपोर्ट मिले जो आपकी ताकत बनेगी। यदि कोई समस्या है तो उसका निवारण भी निकालने का साथ में प्रयास कीजिए।

हमेशा साथ दें- हमेशा अपने प्रेमी का साथ दें। वक्त बुरा या अच्छा कभी बताकर नहीं आता। हमेशा अपने प्रेमी का साथ दीजिए। बुरे वक्त में भी और अच्छे वक्त में भी। इससे दूरियाँ नज़दीकियों में बदल जाएगी।

8. शक ना करें

अक्सर यह देखा जाता है की व्यक्ति जिससे प्यार करता है हमेशा उसको लेकर कुछ ज्यादा ही सोचने लगता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिस पर हमारा दिल आया होता है हम उसको कभी भी किसी और के साथ बातें करते हुए देखते हैं तो हम शक करने लगते हैं कि वह हमें धोखा दे रहा है। लेकिन बिना बातों को जाने समझे विचार नहीं करना चाहिए क्या पता कि हमारा प्यार जिससे बात कर रहा हो सकता है वह उसका सिर्फ दोस्त ही हो जिसे वह आपसे पहले जानता हो। इसलिए प्यार में कभी भी शक को स्थान ना दें।

9. विश्वास रखें 

प्यार का पहला नियम होता है दोस्ती और फिर आता है विश्वास। दोस्ती और विश्वास जब तक आप के रिश्ते में कायम रहेगा, तब तक आप के रिश्ते को कभी भी कोई भी तोड़ नही सकता है। इसलिए कभी भी विश्वास को टूटने मत दीजिएगा।

10. बुरी आदतों का त्याग

यदि आप कोई नशा पान करते हैं तो सबसे पहले उस आदत का त्याग करना पड़ेगा क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि हम जिसे प्यार करते हैं उसे हमारे किसी बुरी आदतों के बारे में पता है जिस वजह से वह हमसे बात करने से कतराता हो। यदि आप अपने बुरे आदतों को छोड़ देंगे तो आपकी बात ज़रूर बनेगी।

11. व्यक्ति को बेहतर तरीके से जानने के लिए दिल की बातें पूछें

जैसे ही आपकी दोस्ती गहरी हो जाएगी। वैसे ही धीरे-धीरे दोस्ती को प्यार में बदलने की कोशिश में लग जाइए। लेकिन जल्दबाजी में कोई गड़बड़ ना हो क्योंकि जल्दी का काम शैतान का होता हैं। इस प्यार को आपको सारी उम्र निभाना हैं। इसलिए संबंध में धीरे-धीरे परिवर्तन लाइए। ऐसे पटाइए की सामने वाला भी आपकी सोच में डूबने को मजबूर हो जाएं।

12. उपहार दीजिए

यदि आपके प्रेमी या प्रेमिका को उपहार लेना अच्छा लगता है, तो उनको उपहार देकर प्रसन्न कीजिए। कभी चाकलेट, कभी कपड़े इत्यादि से मन जीतने की कोशिश कीजिए।

13. चिंतन करें 

अब काफ़ी दिनों के मेहनत के बाद आप थोड़ी सी चिंतन कीजिए की आपके और आपके प्यार के मध्य दोस्ती से बढ़कर कुछ स्थापित हुआ हैं या नहीं। यदि गहरी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया है तो अब अगले पड़ाओं के लिए खुद को तैयार कीजिए।

14. प्रपोज कीजिए 

यदि आप लड़की हैं तो आप कुछ दिन इंतजार कीजिए हो सकता है कि आपका प्रेमी आपको खुद प्रपोज करेगा और यदि वह नहीं करता है तो आप स्वयं प्रपोज कर दीजिएगा। यदि आप लड़का है तो आपको जल्द से जल्द अपने प्यार का इजहार कर देना चाहिए क्योंकि लड़कियां लड़कों से ही उम्मीद करती हैं कि वह अपने प्यार का इजहार करें।

15. घर में बता दें  

यदि आप और आपके प्रेमी अपने लव लाइफ़ को लेकर सीरियस हैं, तो अपने घर में भी बता दें ताकि बात शादी तक पहुंच सकें और माता-पिता यदि ना मानें तो उन्हें भी मनाने की कोशिश कीजिए।

16. राशि मिलान कीजिए 

राशि, नक्षत्र, जन्म तिथि इत्यादि का मिलान करवाना आवश्यक हैं। आगे चलकर कोई दिक्कत ना हो, आप लोग हंसी-खुशी अपने जीवन को जी सके।

17. अब शादी की तैयारी करें

घरवालों का मन जीतने के बाद, राशि मिलान करने के बाद अब शादी की तैयारी करें। 

यह थी वह तमाम बातें जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं अगर आप किसी के प्यार में हैं या प्यार करने का सोच रहे है। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हैं तो इसे शेयर करें। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट करके अवश्य पूछिए। हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।