7/23/2021

लड़के का दिल कैसे जीतें?

By:   Last Updated: in: ,

 लड़के का दिल कैसे जीतें?

Ladke ka dil kaise jite;नमस्कार दोस्तो, आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे ब्लॉग पर, जहां हम आपके लिए अक्सर नए नए लव लाइफ से जुड़े टिप्स लेकर आते हैं और आज भी हम आपके लिए एक काफी बेहतरीन पोस्ट लेकर आए हैं जिसका आपको काफी समय से इंतजार होगा। इतना तो हम सभी जानते ही हैं कि हर लड़की को कोई न कोई लड़का जरूर पसंद आता है और जब पसंद आ जाता है तो हम हमेशा सोचते हैं कि उस लड़के का दिल कैसे जीतें? लड़के के दिल मे जगह कैसे बनायें? लड़के के दिल मे प्यार कैसे जगाए? एक दूसरे के प्रति आकर्षित होना एक आम बात है, लड़कों का लड़कियों के प्रति और लड़कियों का लड़कों के प्रति देखना एक आम प्रक्रिया है। जैसे-जैसे हम व्यस्क होते हैं तो उस समय हमें अपने दोस्तों को देखकर, हमें अपने आसपास के वातावरण को देखकर हम एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं।

लड़के का दिल कैसे जीतें?
लड़के का दिल कैसे जीते
लड़कियों की बात करें तो उन्हें ऐसे समय में हमेशा लगता है कि काश मेरा भी कोई बॉयफ्रेंड हो जिससे मैं अपने मन की बातें कर सकूं, जिसके संग में कुछ रोमांटिक पल बिता सकूं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप किसी लड़के का दिल जीत सकते हैं और उसे अपना बना सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करें तो सबसे पहले आपको उसके मन में अपने लिए जगह बनानी पड़ेगी। यानि की उस लड़के का दिल जीतना होगा। सबसे पहले आपको यह देखना है कि आपको किस तरह का लड़का पसंद है या आपको कौन सा लड़का पसंद आ रहा है। इस विषय में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बताते हैं, जिसके अनुसार चलने से आप लड़के का दिल काफी आसानी से और कम समय में ही जीत पाएंगी--

1. लड़के के अनुसार अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान दें 

सबसे पहले यह देखें कि आप जिसको पसंद कर रही हैं उसकी पर्सनालिटी कैसी है, उसकी फिजिकल अपीयरेंस कैसी है, ताकि अगर आप उसके साथ चलें तो एक सिक्योरिटी और एक ही स्मार्टनेस महसूस हो। उसके चलने का तरीका, उसके बात करने का तरीका, उसके उठने-बैठने का तरीका, सभी चीजें पर्सनैलिटी में आती हैं। तो बारीकी से इस चीज को देखें और उसकी पर्सनैलिटी के हिसाब से आपको खुद भी बदलना जरूरी है। आपको आपके पंसदीदा लड़के से बात करके यह जानना जरूरी है कि उसे किस तरह की लड़कियां पसंद है। हम जैसे कि आमतौर पर लड़कों को पतली स्लिम लड़कियां पसंद होती हैं। पर बहुत से लड़के मोटी लड़कियों से अट्रेक्ट होते हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि वह किस तरीके की पर्सनैलिटी का बंदा है। हंसमुख बने क्योंकि हंसमुख लोगो को सब पसंद करते है। हमेशा कॉन्फिडेंट रहिए, ध्यान रखिए की ओवर कॉन्फिडेंस कभी न हो। आपकी बातचीत करने का तरीका बहुत polite होना चाहिए।

2. लड़के के सामने समझदारी दिखाएं 

इस बात का हमेशा ध्यान रखिए कि लड़कों को हमेशा एक्टिव होशियार और समस्याओं का समाधान करने वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। वह जब भी आपके सामने किसी भी समस्या के बारे में बताएं तो आप उसका सलूशन दें। आप जब भी उसके साथ हो या उससे बात करें तो हमेशा एक्टिव रहें। कभी भी लड़के के सामने नेगेटिव बातें ना करें क्योंकि जितना आप नेगेटिव बातें करेंगे वह लड़का आपके प्रति उतना ही नेगेटिव होता चला जाएगा। वैसे हर इंसान को पॉजिटिव इंसान ज्यादा पसंद आती है।

3. लड़के के सामने अपने कार्य के प्रति जुनून दिखाएं 

आप जिस भी लड़के के प्रति आकर्षित हो उसके प्रति यह जरूर ध्यान दें कि वह अपने काम अपनी हॉबीज अपने कैरियर के लिए कितना जुनूनी है। क्योंकि अगर कोई लड़का अपने सपनों के लिए या अपने कैरियर के लिए जुनून नहीं होगा तो वह आपको भी खुश नहीं रख पाएगा। आप भी उसकी हॉबीज और उसके कैरियर में इंटरेस्ट ले उसकी हॉबीज को अपनी हॉबीज बनाएं। ताकि वह आपके संग कंफर्टेबल फील करें। आप जब उससे बात करें तो वह आपसे सारी बातें शेयर कर पाए। उसके सामने अपने आपको सचेत दिमाग और एंबिशियस दिखाएं। वह आपके प्रति जल्दी आकर्षित होगा।

4. लड़के के हाल-चाल का हमेशा ध्यान रखें

यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि लड़कों को सिर्फ ऐसी लड़कियां बहुत पसंद होती हैं जो उनका हर वक्त ध्यान देती हैं। उनके बारे में पूछे, उनके नाश्ते से लेकर उनके डिनर तक का ध्यान रखें। फोन पर ही उससे पूछना कि उन्होंने खाना खाया कि नहीं खाया वह ऑफिस पहुंचे कि नहीं पहुंचे। मतलब उनके चाय तक का भी हाल आप पूछे। अगर आप फोन न कर पाएं तो मैसेज करें इसका हाल जरूर पूछे। इसका असर आपको बहुत जल्दी ही दिखाई पड़ेगा।

5. बुरे वक्त में हमेशा साथ दें 

यह बात हमेशा ध्यान रखिए कि लड़के लड़कियों से ज्यादा भावनात्मक या सेंसेटिव होते हैं। उनको यह बात हमेशा याद रहती है कि उनके अच्छे समय पर और बुरे समय पर कौन खड़ा होता है। क्योंकि जब इंसान के हालात बुरे होते हैं तब उसके अपने सगे संबंधी सभी दोस्त उसका साथ छोड़ देते हैं। उस समय पर यदि आप उसका साथ देंगे तो वह आपके प्रति आकर्षित जरूर होगा और वह हमेशा आपका एहसान मानेगा। आप उससे बात करें और जब आपको यह लगे कि वह किसी बात को लेकर दुखी है या परेशान है तो उसके साथ हमेशा खड़ी रहें। हमेशा उसका साथ दें अगर आप ऐसा करेंगे तो वह आपके प्रति आकर्षित होगा आपसे अपनी प्रॉब्लम को भी बोलेगा और वह आपको ज्यादा से ज्यादा पसंद करेगा। अगर आप उसकी कोई सहायता कर सकती हैं तो वह भी जरूर करें। ऐसा करने से वह आपके प्रति और ज्यादा आकर्षित हो जाएगा।

6. तारीफ करना न भूलें

 वह कोई भी काम करता है चाहे वह उसके कैरियर में हो या वह आपके लिए हो आप उसको अप्रिशिएट करें। आपको वह काम भले ही समझ में ना आए लेकिन उसके बावजूद भी आप उसको उसके लिए शाबाशी दें। वह ज्यादा मोटिवेट होगा और आपके प्रति ज्यादा  आकर्षित होगा। वह कोई भी छोटे से छोटा कार्य भी अगर करेगा तो वह आपको बता कर करेगा और अगर आप उसके छोटे से कार्य को भी आप बड़ी तारीफ देंगी तो वह आपके प्रति आकर्षित होगा क्योंकि तारीफ सबको पसंद आती है।

7. सोशल मीडिया पर मैसेज करें 

कई लड़कियों को समझ नहीं आता है कि वह किसी लड़के को पसंद करती है तो इसकी शुरुआत कैसे करे। आप फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे चैटिंग app से अपने प्यार की शुरुआत कर सकती हैं। मैसेज करके उनकी हाल चाल पूछ सकती हैं, उनके बारे में अधिक जान सकती हैं।

जब भी उसको गुड नाइट यार गुड मॉर्निंग विश करें तो उसके साथ में उसे कोई अच्छा सा वॉलपेपर या रोमांटिक वीडियो भेजें। आप जितना क्रिएटिव रहेंगी, आप उतना ही उसको अपने प्रति आकर्षित कर पाओगी।

8. कला प्रेमी बनें 

अगर आपके अंदर कोई ऐसी हॉबी है जैसे की पेंटिंग या राइटिंग तो ऐसी कलात्मक चीजों को जरूर बाहर लाएं। लड़कों को कलात्मक लड़कियां या कलाप्रेमी लड़कियां बहुत पसंद होती हैं। अगर आपको अभिनय का शौक है तो आप उसके सामने जरूर लाएं।

9. अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के बारे में बाते न करें

यदि पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं तो लड़कों के सामने कभी भी अपने भूतकाल की या कभी भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बात कभी ना करें। उनको इस बात से बहुत चिढ़ होती है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप आकर्षित होने वाले लड़के को भी खो देंगे।

10. अपने प्यार का भरोसा दिलाएं 

यह बात हमेशा ध्यान रखें कि लड़कों के नजर में प्यार विश्वास बहुत बड़ी चीजें होती हैं। यदि आपको उससे प्यार है तो हमेशा उसको अपने प्यार का एहसास दिलाएं। उससे हमेशा अच्छे से बातें करें, उसकी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें। अपने और उसके बीच में जो भी सामान्य चीजें हैं उसपर ध्यान दें। लड़का जब भी नेगेटिव हो या थका हुआ हो तो उससे रोमांटिक बातें करें। उसके मन को हल्का करें। हमेशा उससे पूछे हमेशा यह दिखाएं कि दुनिया में कोई भी साथ दे या ना दे आप उसके संग हमेशा खड़ी रहोगी। हो सकता है कि कभी किसी बात पर आप भी परेशान हो और उसी दिन वह भी परेशान हो आप उसकी प्रॉब्लम को पहले प्राथमिकता दें। अगर उसको यह बात पता लगेगी कि आपने अपनी प्रॉब्लम को सेकेंडरी रखा और उसकी प्रॉब्लम को प्राथमिकता दी है तो वह लड़का आपके प्रति बिल्कुल पागल हो जाएगा।

11. लड़के को समय दें 

कभी भी अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने के लिए जल्दबाजी ना करें। कहा जाता है कि रिश्तो को धीमी आंच में पकानी चाहिए तभी वह रिश्ते आगे जाकर मजबूत होते हैं और काफी लंबे समय तक टिके रहते हैं। अपने भावनाओं पर काबू रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़े। उस लड़के को समय दें जिसे आप पसंद करती हैं। ऐसा करने से दोनों के बीच करीबियां बढ़ेगी और आप जिसे पसंद करती हैं वह आपकी ओर आकर्षित होंगे।

12. हमेशा सकारात्मक रहें 

लड़कों को हमेशा ऐसी लड़कियां ज्यादा पसंद आती है जो हमेशा मुस्कुराती रहती हैं हमेशा खिलखिलाती रहती हैं और चुलबुल रहती हैं वह ऐसी लड़कियों से इसलिए ज्यादा आकर्षित होते हैं। उनको लगता है कि आप अपनी लाइफ में बिल्कुल सेटिस्फाइड हैं और वह आपके संग यदि रहेंगे तो वह आपके संग हमेशा खुश रहेंगे। लड़कों के सामने कम से कम नकारात्मक बातें करें क्योंकि यदि आप उनके सामने नकारात्मक बातें करेंगे तो धीरे-धीरे उनका आकर्षण आपके प्रति खत्म हो जाएगा। अपने लुक्स के लिए कभी भी किसी लड़के से नकारात्मक बातें ना करें। ऐसा करने से वह धीरे धीरे आप के प्रति नकारात्मक होते जाते हैं।

13. मेकओवर करें 

हमेशा अपने आप को मेंटेन रखें। अपना ड्रेसिंग सेंस  हमेशा अच्छा रखें सिंपल कपड़े पहने, कम से कम मेकअप करें क्योंकि लडको को सिंपल लड़किया बहुत पसंद आती है। अधिक makeup न करें। अपनी पर्सनालिटी और looks को हमेशा standard रखें। ऐसा करने से आप जिसे पसंद करती हैं उसका दिल तुरंत जीत लेंगी और वह आपकी ओर तुरंत आकर्षित हो जाएगा।

तो दोस्तों देखा आपने कि किस तरह से लड़कियां आसानी से लड़कों का दिल जीत सकती हैं। आशा करते हैं कि हमने जो भी बातें आपके साथ शेयर किया है, वह आपको पसंद आए होंगे और हमारे द्वारा दी जाने वाली सभी जानकारियां यदि आप अपने लाइफ में इस्तेमाल करते हैं तो यह टिप्स आपके लिए मददगार साबित होंगी। इस पोस्ट से संबंधित अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट में बताना बिल्कुल भी न भूलें। यदि आपको लगता है कि आपके किसी दोस्त को भी इस पोस्ट की जरूरत है तो उन्हें यह पोस्ट जरूर शेयर करें ताकि वह भी इससे मदद ले सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।