8/09/2021

लड़के के दिल की बात कैसे जानें?

By:   Last Updated: in: ,

Ladke ke dil ki baat kaise jane;नमस्कार दोस्तों! इस बार एक बार फिर हमारे आर्टिकल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। हम आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया और शानदार जानकारी को लेकर आए हैं जहां हम आपको लव लाइफ से जुड़ी एक सबसे जरूरी टिप्स देने वाले हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि हर लड़की के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है जब उसे किसी जीवन साथी की जरूरत होती है। उसका मन भी किसी लड़के के साथ घूमने-फिरने, उसके साथ दोस्ती करने, उसे बॉयफ्रेंड या फिर लाइफ पार्टनर बनाने का मन करता है। ऐसे में कई बार हम समझ नहीं पाते हैं कि लड़के के मन में क्या चल रहा है और वह हमें अपना पार्टनर बनाएगा या नहीं। कई बार हमें लड़के की दिल की बात जानना काफी आवश्यक हो जाता है। ताकि हम पता कर सकें कि जिस लड़के को हम पसंद कर रहे हैं उसके मन में क्या चल रहा है उसके दिल की बात क्या है उसके साथ मेरा जीवन खुश रहेगा या नहीं। अब मैं अपनी बात करूं तो मैंने जब अपने पार्टनर को पसंद किया तो मुझे उससे प्यार हो गया था। शुरुआत में मैंने उसके दिल की बात पता करने के लिए कई तरीकों को आजमाया जिसमें मैं कामयाब रही।

लड़के के दिल की बात कैसे जानें?
कुछ ऐसे ही तरीके मैं आप सब को बताना चाहूंगी जिससे आपको लड़के की दिल की बात जानने में आसानी होगी और आपके पसन्द का लड़का आपको दिल दे बैठेगा। यदि आप नहीं जानते हैं क्या लड़के के दिल की बात कैसे जानें? लड़के के दिल की बात को कैसे समझे? तो हम आपको नीचे दिए गए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जो इसके लिए आपकी काफी मदद करेगा। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि आपको कोई भी दिक्कत ना हो। 

लड़के के दिल की बात कैसे जानें? (Ladke ki dil ki baat kaise samjhe)

1. Eye contact से दिल की बात जाने

अगर आपको कभी भी है पता लगाना है कि कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं करता है, तो सबसे पहले उसकी आंखों पर ध्यान दें। अगर वह लड़का आपसे आंखों में आंखें मिला कर बात करता है और इधर उधर देखता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद करता है। फिर आप बात करने की कोशिश से उसके दिल की बात आसानी से जान पाएंगी क्योंकि लड़के जब भी किसी लड़की को पसंद करते हैं तो वह उससे आंखों में आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह आपको देख कर तुरंत नजर हटा लेगा। जो कि प्यार की पहली निशानी है। 

2. मैसेज के रिप्लाई से जाने

Social site की मदद से आप जिस लड़के को पसंद करती हैं अगर वह भी social site में है और आप उसे जानती हैं तो chat की मदद से आप बात करना शुरु कद सकती हैं और धीरे धीरे उसके दिल की बात जान सकती हैं। यदि आप किसी भी लड़के को मैसेज करती हैं और वह तुरंत उसका जवाब देता है तो इसका मतलब भी यह है कि वह आप में intrested है। यदि लड़का आपके वाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर है तो आप उसके मैसेज के reply करने के तरीके से भी पता लगा सकती है कि लड़के के दिल में क्या है। यदि बिना देर किए वह लड़का आपके मैसेज का तुरंत रिप्लाई करता है तो हो सकता है वह भी आपसे प्यार करता है।

3. जलन भावना 

लड़के में जलन की भावना को जांच कर आप यह अनुमान लगा सकती हैं कि वह आपके प्रति कैसी फीलिंग रखता है और अगर आप उसकी फीलिंग को समझ लेती हैं तो वह आपको अपने दिल की बात जरूर बताएगा। यदि कोई भी लड़का आपको दूसरे लड़के के संग में देखकर जलन का भाव रखता है इसका मतलब भी वह आपसे प्यार करता है। लड़के के दिल की बात जानने के लिए आप उसके सामने किसी ओर लड़के से बात करें। जब आप किसी दूसरे लड़के से बात करती है तो उस लड़के को इससे जलन होती है इसका मतलब है की लड़का आपसे प्यार करता है। हालांकि लड़का इस बात को बोलेगा नहीं, आपको इस तरह से लड़के की दिल की बात जाननी होगी। आप लड़के के face से और उसकी हरकतों से पता लगा सकती है की लड़के को जलन हो रही है।

4. मुस्कुराहट 

यदि आप अपने पसंदीदा लड़के की मुस्कुराहट की वजह बनती हैं तो उसे यह काफी अच्छा लगेगा और हो सकता है आपकी दोस्ती जल्दी हो जाए। लड़कों की मुस्कुराहट भी उनके मन की बात को बहुत अच्छे से बताती है। अगर कोई लड़का आपको देखकर धीरे धीरे मुस्कुराता है, इसका मतलब वह आपको कहीं ना कहीं अपने मन से पसंद करता है। कई बार आपने देखा होगा कि कोई लड़का या लड़की अकेले बैठे-बैठे smile कर रहा तो समझो उसके दिल में कोई है, वह किसी से प्यार करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लड़का उस लड़की के बारे में सोच रहा होता है और उसकी कोई बात को याद करने पर लड़के के face पर मुस्कान आ जाती है।

5. बातें शेयर करना

आप अपनी बातों को उस लड़के के साथ शेयर करें जिससे आप पसंद करती हैं। जब आप दोनों की बातें एक दूसरे के साथ शेयर होना शुरू हो जाएगी तब आपका प्रेम सफलता की ओर बढ़ने लगेगा। बातों को शेयर करना और ऐसे ही जरूरत की चीजों को भी शेयर करने से लड़के की दिल की बात को जान सकते हैं। अगर कोई भी लड़का आपके साथ में पर्सनल बातें शेयर करता है। यदि वह आपको अपनी हर बात बताता है चाहे वह घर की हो या उसके बारे में हो। तो इसका मतलब है कि वह आप पर विश्वास करता है और आदमी उसी पर विश्वास करता है जिससे वह प्यार करता है। लड़के अपनी लाइफ से जुड़ी बात किसी को नहीं बताते है। लेकिन यदि कोई लड़का आपसे अपनी सभी प्रकार की बातों को शेयर करता है तो इसका मतलब वह आप पर बहुत भरोसा करता है और उसके दिल में आपके लिए कुछ है, शायद लड़का से प्यार करता है।

6. बात करने का बहाना

अगर आपको किसी लड़के की दिल की बात जानना है तो आप उनसे जितना अधिक बात करेंगे उतना ही आप उसके दिल के करीब पहुंच सकेंगी और उनकी बातों को समझ पाएंगी। ऐसे में अगर कोई लड़का आपसे बात करने के बहाने ढूंढता है। आपके पास आकर बैठता है और वह कोशिश करता है कि आप उससे बात करें तो इसका मतलब यह है कि वह आप में इंटरेस्टेड है। अगर लड़का आपकी क्लास में पड़ता है तो बार-बार नोट्स माँगना, फ्रेंड्स के साथ मूवी देखने का बोले, आपके आसपास हर कहीं दिखाई देना, इसका अर्थ है लड़का आपसे प्यार करता है वह आपको देखने और बात करने के लिए आपके आसपास घूमता है। लड़के कभी भी direct  आकर बात करने में झिझकते हैं इसलिए वह इस तरीके से बात करने का तरीका ढूंढते हैं।

7. Flirt करें 

यदि आप लड़के के मन में से यह जानना चाहती हैं कि वह आपको पसंद करता है या नहीं कर सकता है तो उसके लिए थोड़ा सही कदम आप भी बढ़ाए आप उसके संग flirt करिए। अगर आप उसके संग flirt करती हैं और वह उसका जवाब देता है इसका मतलब है कि वह भी आपके साथ में जिंदगी बसर करना चाहता है। यदि लड़का अकेले में आपके कपड़ों के रंग, आपके नाम या अन्य किसी भी चीज को लेकर चिड़ाता है इसके मतलब वह आपसे flirt कर रहा है और आपसे प्यार करता है।

8. Impression 

आप जिस लड़के को पसंद करती हैं उसके सामने आपने इंप्रेशन को जमाए क्योंकि जब तक आप किसी के सामने अपने प्रेशन को नहीं जमा पाती हैं। तब तक वह आपको भाव नहीं देगा इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ा अपने मेकअप, कपड़ों और फिटनेस में ध्यान दें। ऐसे में आप जिस को पसंद करती हैं वह आप पर अवश्य ध्यान देगा। इसके बाद लड़का केवल आपको ही देखेगा और अपने दिल की बात आपके सामने बोल उठेगा।

9. लड़के आपको सोशल मीडिया में कितना फॉलो करता है यह भी देखें

आप जिस लड़के को पसंद करती हैं यदि वह भी आपको फेसबुक पर इंस्टाग्राम पर या किसी भी सोशल मीडिया साइट पर आपके फोटो या आपके पोस्ट को हमेशा लाइक करता है, उस पर कमेंट करता है तो इसका मतलब भी कि वह आप में इंटरेस्ट ले रहा है। और वह आपकी हर छोटी छोटी चीजों को नोटिस भी कर रहा है। जैसे आपने जब कुछ फनी पोस्ट किया हो तो उसमें फनी रिएक्शन देना आपकी कुछ ऐसी कमेंट की तारीफ करना और आपको फॉलो करना। ऐसे कई बातों से आप समझ सकते हैं कि लड़का आपकी ओर आकर्षित है और वह आपको पसंद करता है। आपके सभी पोस्ट, फोटो, और हर शेयर की गयी चीज को पसंद करता है भले ही आपको लगता है कि इसमें उसके लाइक करने की कोई जरूरत नहीं थी। लड़का हर बार बात करने के लिए खुद ही मेसेज करे, तो समझो वह लड़का आपको प्यार करता है।

10. Special feel करवाना 

यह काफी जरूरी है कि आप किस लड़की को पसंद करते हैं तो उसके सामने आपको अपनी appearance को बेहतर बनाना होगा। यदि लड़का आपके सामने होने पर कुछ फील करता है या आप से बात करने की कोशिश करता है तो ऐसे में यह आपके लिए काफी बेहतर होगा। इससे आप उस लड़के के दिल की बात आसानी से जान सकती हैं।

11. अपने आपको बिल्कुल intelligent की तरह शो करें

अगर आप अपने पार्टनर लवर के दिल की बात को जानना चाहती है तो आपको इंटेलीजेंट पर्सन की तरह व्यवहार करना होगा। क्योंकि लड़के ऐसी लड़कियों को काफी पसंद करते हैं। जो बिल्कुल लॉजिकल और इंटर लेकटुअल बातें करती हैं। ऐसे में आप लड़के को दिखाएं कि आप कितने इंटेलिजेंट है और उनकी पढ़ाई और बिजनेस में छोटी मोटी मदद करती रहें। ऐसे में लड़का आपको अपने दिल की हर बात बताएगा और आपके सामने प्यार का इजिहार भी करेगा। जिन लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड, पति, दोस्त या फिर किसी लड़के की दिल की बात को जानना हो तो वह इन तरीकों को अपनाकर के लड़के की दिल की बात जान सकती है।

तो दोस्तों देखा आपने कि किस तरह से आप लड़कों का दिल जीत सकती हो। यदि आप किसी लड़के को पसंद करते हैं और आप वाकई में उस लड़के का दिल जीतना चाहते हैं, यहां बताई गई टिप्स को जरूर अपनाएं जो आपकी काफी मदद करेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आप अपनी love life में सफल रहें। यदि आपको जीवन से संबंधित जैसे प्यार, रिश्ते या किसी तरह का कोई पर्सनल सवाल हो तो आपके सवाल का जवाब देने के लिए उपस्थित हैं। इसी तरह से किसी भी तरह की टिप्स की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही आपके जिन दोस्तों को इसकी जरूरत है उन्हें जरूर शेयर करें ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

4 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. Agar hum us ladke se baat na karte ho to kaise pta chalega wo humse pyar karta hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Sir agar hum us ladke se na baat karte ho to kaise pta kare wo humse pyar karta hai ya nhi

      हटाएं
    2. आपकी भले ही उससे बात नही होती हैं,
      यदि वह आपकी तरफ बार-बार देखता हैं और जब उसे यह पता चल जाता हैं कि आपने उसे देख लिया है आपको देखते हुए और वो फिर इधर उधर देखता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद करता है।
      यदि वह आपकी नज़रों के सामने ही रहने की कोशिश करता हैं और उसकी नज़रे आपको छुप-छुप कर देखती हैं तो निश्चित ही वह आपको पसंद करता हैं।

      हटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।