3/08/2022

समिति और समाज में अंतर

By:   Last Updated: in: ,

samaj or samiti me antar;समिति से अभिप्राय एक ऐसे संगठित समूह का है, जिसका निर्माण किसी खास उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसलिए मैकाइवर तथा पेज ने समिति को लक्ष्य प्राप्ति का एक साधन मात्र माना है। जिस समाज में हम रहते हैं, जहाँ हम काम करते हैं उन जगहों से हमारी कुछ आकांक्षाएं जुड़ जाती हैं। अगर उन इच्छाओं की पूर्ति न हो तो हम एक-दूसरे से मिलकर एक समिति का गठन करते है जहां वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। उसके मकसद को कामय करने में समिति उस एक सामाजिक आधार व एक मंच तैयार करके उसकी मदद करता है। समाज का अर्थ समाजशास्त्र के अंतर्गत व्यक्तियों के बीच पाये जाने वाले संबंधों की व्यवस्था से हैं।

यह भी पढ़े; समिति किसे कहते है? अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं/लक्षण, महत्व

यह भी पढ़े; समाज का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं/लक्षण

समिति और समाज में अंतर 

समिति और समाज के मध्य निम्नलिखित अंतर हैं--

1. समिति व्यक्तियों का संगठन है और इसलिए इसकी अवधारणा मूर्त हैं। जबकि समाज सामाजिक संबंधों की व्यवस्था होने के कारण अमूर्त अवधारणा हैं। 

2. समाज सामाजिक संबंधों का जाल हैं, जबकि समिति व्यक्तियों का समूह हैं। 

3. समितियों का निर्माण बहुत बाद की घटना हैं। व्यक्तियों की आवश्यकताएं बढ़ने से ही इनका निर्माण संभव हो सका। समाज का अस्तित्व और बर्बरता के युग में भी था। इस प्रकार समाज का इतिहास समिति से बहुत पुराना हैं। 

4. समिति का निर्माण किसी विशेष उद्देश्य को पूरा करने के लिए होता है। इस प्रकार समिति विशेषीकृत प्रकृति की होती हैं। जबकि समाज की प्रकृति सामान्य होती हैं क्योंकि इसमें सभी प्रकार के संबंधों का समावेश होता हैं। 

5. समाज मे तुलनात्मक स्थायित्व होता हैं, जबकि समिति अस्थायी होती है। 

6. समाज की सदस्यता अनिवार्य है, जबकि समिति की सदस्यता ऐच्छिक होती हैं। 

7. समिति के सदस्यों के बीच सहयोग का होना जरूर होता हैं, जबकि समाज के निर्माण में सहयोग तथा संघर्ष का एक जैसा ही महत्व है। 

8. व्यक्ति एक ही समय पर अनेक समितियों का सदस्य बन सकता हैं। जबकि समाज में एक व्यक्ति एक समय में एक से अधिक समाजों का सदस्य नहीं हो सकता। 

9. समाज के उद्देश्य सामान्य होते हैं, जबकि समिति का संगठन विशिष्ट उद्देश्य के लिये होता हैं। 

10. समाज का विकास स्वतः ही होता हैं, जबकि समिति की स्थापना जानबूझकर की जाती हैं। 

11. समिति एक कृत्रिम संगठन हैं, जबकि समाज एक प्राकृतिक उपज हैं।

शायद यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।