7/15/2021

बॉयफ्रेंड कैसे बनाएं?

By:   Last Updated: in: ,

बॉयफ्रेंड कैसे बनाएं?

boyfriend kaise banaye;नमस्कार दोस्तों! हमारे लव लाइफ से जुड़े इस ब्लॉग पर आपका बेहद स्वागत है। आज का हमारा यह ब्लॉग बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे क्यों? जवाब है कि आज के इस ब्लॉग के माध्यम से हम उन लड़कियों को लव लाइफ से जुड़े टिप्स बताने वाले हैं, जो बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं पर उन्हें सही तरीका नहीं पता है। तो रहिए हमारे साथ जहाँ हम आपको बताएंगें बाॅयफ्रेड़ बनाने के जबरदस्त टिप्स, बाॅयफ्रेड़ बनाने के उपाय, बाॅयफ्रेड़ कैसे बनाएं? तो बने रहे अंत तक हमारे साथ।

दोस्तों आज का समय ऐसा है कि चाहे वह कोई भी हो खासकर लड़कियों की बात करें तो वह अधिक समय तक अकेले नहीं रहना चाहती। उसे ऐसे साथी की जरूरत जरूर होती है जो हमेशा उसका साथ दे सके। तो यदि आप उन लड़कियों में से हैं जो अपने लिए एक बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं और ऐसे इंसान से गले लग कर सुकून को महसूस करना चाहती हैं, जो आपको बेहद प्यार करें! तो हम आपको बता दें कि आपके लिए यह आर्टिकल बेहद मददगार होने वाला है। अब कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां किसी लड़के को पसंद करती हैं लेकिन जल्दी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाती और साथ में वह उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं लेकिन हिचकिचाहट के मारे बना नहीं पाती, तो ऐसे में आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए क्योंकि यहां ऐसे शानदार और जबरदस्त तरीके बताए गए हैं जिसके जरिए आप आसानी से बॉयफ्रेंड बना सकती हैं।

बॉयफ्रेंड कैसे बनाएं?
बाॅयफ्रेड़ बनाने के टिप्स 
बॉयफ्रेंड वह इंसान होता है, जिसे आप अपना हमसफर मान लेती हैं, जिसे अपने दिल की बात कहती हैं। तो अब दिल थाम कर बैठिए क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं बॉयफ्रेंड कैसे बनाएं? यदि आप वाकई बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप निम्नलिखित बातों पर अमल कर सकती हैं--

बाॅयफ्रेड़ बनाने के टिप्स (boyfriend banane ke tips)

बाॅयफ्रेड़ बनाने के लिए निम्न टिप्स को फाॅलो करे--

1. इंसान की तलाश करें

अपने साथ किसी के भी रिश्ते को बनाने से पहले उस इंसान के बारे में जानना और उसका सही परख करना बेहद जरूरी होता है। किसी को भी बॉयफ्रेंड बनाने से पहले उस इंसान के बारे में जांच परख जरूर करें। वह व्यक्ति व्यवहार में कैसा है, इस बारे में भी जरूर जानें। आप जो भी अपेक्षाएं उनसे रखना चाहती हैं, क्या वह उस लायक है भी या नहीं, ऐसी बातों पर भी जरूर ध्यान दें। बाद में कोई तकलीफ ना हो इसलिए पहले से जांच कर लेना चाहिए। यदि आप पहली बार में उस इंसान को अच्छी तरह से परख लेंगे तो यह आपके लिए बेहद आसान होगा कि आप उसके आदतों और उसके व्यवहार को समझ सकें, जिससे उसके साथ जिंदगी जीने में आपको कोई दिक्कत नहीं हो।

2. बॉडी लैंग्वेज के माध्यम से बात करने का प्रयास करें

जांच करने के बाद यदि आप उस व्यक्ति को पसंद करने लगे हैं और चाहते हैं कि वही व्यक्ति आपका बॉयफ्रेंड बने, तो उस व्यक्ति को अपना बनाने के लिए आपको अपने बॉडी लैंग्वेज का भरपूर प्रयोग करना पड़ेगा। आपको सामने वाले को यह एहसास दिलाना होगा कि आप उनमें इंटरेस्ट रखती हैं। यह एहसास आपको उनके साथ वक्त बिताते समय दिलाना होगा। यदि आपका प्रेमी आपके ऑफिस में काम करता है या आपके कॉलेज में पढ़ता है तो खाली समय में उनसे ज्यादा से ज्यादा बातचीत कीजिए और उन्हें यह एहसास दिलाए कि आप उन्हें मन ही मन बहुत चाहती हैं और बदले में आप भी यही चाहती हैं कि वह भी आपको प्यार करें आप में इंटरेस्ट रखें और आपके बॉयफ्रेंड बन जाए।

3. फ्लर्ट करना सीखिए

अक्सर आपने लड़कों को देखा होगा कि लड़के जब किसी लड़की को चाहते हैं तो शुरू शुरू में उनसे अपनी बात को कहने के लिए उनसे फ्लर्ट भी करते हैं। फ्लर्ट के माध्यम से ही वह एक मजाकिए संबंध में जुड़ जाते हैं। ऐसे ही यदि आप किसी लड़के को चाहती हैं और उनसे मन ही मन यह अपेक्षा रखती हैं कि वह आपके बॉयफ्रेंड बन जाए तो आपको भी फ्लर्ट करना सीखना होगा। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए आप किसी लड़के को अपने करीब ला सकती हैं उसे अपना बॉयफ्रेंड बना सकती हैं। फ्लर्ट करने के लिए कभी अपने लवर को मूवी पर लेकर चलिए, कभी उसे जबरदस्ती ट्रीट देने के लिए कहिए, कभी कबार छोटा मोटा झगड़ा भी कर लिजिए या उनकी टांग खींचिए। यदि वह आपसे कोई जोक शेयर करते हैं तो जोक पर बहुत हंसिए। हंसी ना भी आए तो भी हंसे ताकि उनका ध्यान आपकी ओर आकर्षित हो। आप मजाक कीजिए और धीरे-धीरे वही फीलिंग उनके मन के अंदर जगाइए, जो आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए फील करती हैं।

4. दोनों में समान बातों को ढूंढने का प्रयास करें

दो लोग आपस में सबसे ज्यादा करीब तब होते हैं जब दोनों की सोच और पसंद एक सी होती हो। जब आपका होने वाला बॉयफ्रेंड आपके करीब होने लगे और आप दोनों में गहरी दोस्ती हो जाए। तब आप एक दूसरे के पसंद नापसंद का भी ख्याल रखना शुरू कर दीजिए। आपके बॉयफ्रेंड को जो भी चीज पसंद है, आप भी उस चीज को पसंद करने की कोशिश करने लगिए ताकि उनका ध्यान आपकी उस खास पसंद पर जाएं और उन्हें भी ऐसा ही लगे कि आपकी और उनकी सोच एक जैसी है। इससे आपका रिलेशनशिप स्ट्रांग होगा। दोनों ही एक दूसरे की पसंद नापसंद की चर्चा कीजिए और एक दूसरे को गहराई से जानने का प्रयास कीजिए।

5. ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कीजिए 

किसी व्यक्ति को जानने के लिए उसके साथ समय बिताना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। जितना अधिक समय बिताएंगे उतना अधिक एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। समय बिताने के लिए कभी बाहर घूमने जाइए, कभी शॉपिंग पर जाइए, कभी लंच पर जाए तो कभी-कभी लॉन्ग ड्राइव पर चले जाइए। ऐसे समय व्यतीत करने से ना सिर्फ एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा बल्कि आप जिसको चाहती हैं वह कब आपका बॉयफ्रेंड बन जाएगा, इस बात की भनक तक आपको नहीं लगेगी।

6. सोशल साइट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कीजिए

सोशल मीडिया से तो हम सभी जुड़े रहते हैं और हम सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया का प्रयोग करके लोग आजकल शादी भी कर रहे हैं। तो आप अपने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस क्यों नहीं कर सकती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया का प्रयोग करके बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों ही बनाया जा सकता है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर हर दिन लोग नए दोस्त बनाते हैं और सबसे ज्यादा वक्त भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही बिताते हैं। यदि आप भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहती है तो उनको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कीजिए। फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजिए, उनके लिए अच्छे अच्छे स्टेटस पोस्ट कीजिए और उन्हें टैग भी कीजिए ताकि उनका ध्यान आपके हर पोस्ट की ओर जाए और धीरे-धीरे वह आपके फिलिंग्स को समझकर आपके बॉयफ्रेंड बन जाएं।

7. तोहफे देकर अपनी फीलिंग को शेयर कीजिए

तोहफे आमतौर पर सभी को पसंद होते हैं। यदि आप जानते हैं कि आपके प्रेमी को क्या पसंद है तो आप उनके पसंद के अनुसार चीजें खरीद कर उन्हें उपहार स्वरूप भेंट कर सकती हैं। आपका उपहार उन्हें आपकी ओर आकर्षित कर सकता है और इस तरह से आप किसी लड़के को जिसे आप प्यार करते हैं और बॉयफ्रेंड भी बनाना चाहती हैं वह आसानी से आपके बॉयफ्रेंड बन सकते हैं।

8. उसके अतीत के बारे में भी पता कीजिए

हर इंसान का अपना एक अतीत होता है। आप जिससे प्यार करती हैं पहले उसके बारे में यह जान लीजिए कि वह पहले से ही तो किसी रिलेशनशिप में नहीं है। यदि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं है तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं। यदि वह किसी रिलेशनशिप में है तो फिर आप उनसे अपनी मन की बात ना कहें वरना आप असफल हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि भले ही किसी का अतीत क्यों ना हो लेकिन अब वह इंसान आगे बढ़ चुका होता है तो ऐसे में यदि आप जिसे पसंद करती हैं उनका कोई अतीत था और अब काफी कुछ बदल चुका है तो आप उनसे दोस्ती कर सकती हैं और उनके अतीत के बारे में जानने के बाद यदि आप उससे सहमत हैं और आपको उनके अतीत से कोई दिक्कत नहीं है तो आप उनसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

9. हर समय साथ दीजिए

आपका प्रेमी जो भी काम करता है उस काम में उनका साथ देने का प्रयास कीजिए। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समझने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से उस लड़के का ध्यान आपकी ओर अवश्य आकर्षित होगा और एक दिन जरूर वह आपका बॉयफ्रेंड बनेगा।

10. सबसे पहले विश्वास बनाइए

यह तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को बरकरार रखने के लिए विश्वास एक अहम हिस्सा होता है। तो इसके लिए बेहद जरूरी है कि यदि आप एक सच्चे बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं और उसे ही अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। बातों बातों में आपको उन्हें यह भी यकीन दिलाना होगा कि आप उनकी बातों को किसी और से नहीं कहती हैं और उनके सीक्रेट्स हमेशा अपने तक ही सीमित कर रखती हैं। तभी उन्हें आप पर पूरी तरह से विश्वास हो पाएगा और वह आपके ऊपर भरोसा करने लगेंगे जिसके बाद आप दोनों को करीब आने में काफी मदद मिलेगी। बीच-बीच में आप भी उन्हें अपने कुछ बातें या सीक्रेट्स जरूर बताएं ताकि उन्हें भी भरोसा हो सके कि आप उन्हें काफी करीबी दोस्त मानती हैं।

तो दोस्तों तो आप आसानी से समझ ही गई होंगी कि बॉयफ्रेंड कैसे बनाएं? इस आर्टिकल में हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की है कि ब्वायफ़्रेंड बनाने से जुड़े सभी टिप्स आपको दे सकें। यदि आप भी किसी को चाहती हैं और उसे अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती है तो हमारे द्वारा बताए गए उपायों को जरूर अपना कर देखिए, आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर लव लाइफ से जुड़े जिन टिप्स का हमने यहां जिक्र किया है आप यदि उसे अपने निजी जिंदगी में उपयोग में लाती हैं तो आप देखेंगी कि आप जिन्हें बेहद पसंद करती हैं वह तुरंत आपका बॉयफ्रेंड बन जाएगा।

यदि Boyfriend kaise banaye? टॉपिक के अतिरिक्त आपके मन में कोई और लव लाइफ से जुड़े विषय भी हैं, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स पर लिख कर जरूर बताएं ताकि हम अपना अगला ब्लॉग उसी टॉपिक पर बना सकें। साथ ही यदि आपको यह पोस्ट मददगार लगी और आप चाहती हैं कि आपके दोस्त भी इसका लाभ उठा सकें तो हमारे इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।