प्रबंध अंकेक्षण और लागत अंकेक्षण मे अंतर
prabandh ankekshan or lagat ankekshan me antar;प्रबंध अंकेक्षण का संबंध प्रबंध की नीतियों तथा उद्देश्यों के द्वारा प्रबंध की कार्य विधियों की जांच करना होता है। इसके विपरीत लागत अंकेक्षण एक नियमित प्रक्रिया है। इसका नियंत्रण सरकारी अधिनियम के द्वारा होता है। लागत अंकेक्षण का संबंध व्यवसाय के विभिन्न क्रियाओं के लागत पहलू से होता है। लागत अंकेक्षण और प्रबंध अंकेक्षण मे निम्न अंतर है--
1. लागत अंकेक्षण लेखों की जांच करता है। प्रबंध अंकेक्षण प्रबंध के उद्देश्य तथा कार्यों की जांच करता है।
2. लागत अंकेक्षण वैधानिक तथा अनिवार्य होता है। जबकि प्रबंध अंकेक्षण व्यवसाय की दृष्टि से अनिवार्य नही होता है।
3. लागत अंकेक्षण करने वाले व्यक्ति की आवश्यक योग्यताएं होती। प्रबंध अंकेक्षण वह व्यक्ति हो सकता है, जिसको प्रबंध नियंत्रण, उत्पादन, नियोजन का ज्ञान हो।
4. लागत अंकेक्षण एक वर्ष का कार्यक्रम होता है। इसमे प्रतिवर्ष रिपोर्ट दी जाती है। प्रबंध अंकेक्षण का क्षेत्र व्यापक होता है। इसमे प्रबंध के सभी कार्य आते है।
5. लागत अंकेक्षण स्वतंत्र चार्टर्ड एकाउंटेंट या लेखापाल ही बन सकता है। प्रबंध अंकेक्षण किसी योग्य तथा स्वतंत्र व्यक्ति द्वारा किया जाता है।
6. लागत अंकेक्षण मे रिर्पोट देने का समय विधान द्वारा निर्धारित होता है। प्रबंध अंकेक्षण मे इस प्रकार की कोई सीमा निर्धारित नही होती है।
शायद यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentअपने विचार comment कर बताएं हम आपके comment का इंतजार कर रहें हैं।