2/19/2021

अवशोषण लागत लेखांकन और सीमान्त लेखांकन मे अंतर

By:   Last Updated: in: ,

अवशोषण लागत लेखांकन और सीमान्त लेखांकन मे अंतर 

सीमांत लागत लेखांकन अवशोषण लागत लेखांकन से थोड़ा भिन्न है। अवशोषण लागत लेखांकन पद्धति के अंतर्गत सभी प्रकार की स्थायी एवं परिवर्तनशील लागते उत्पादों से वसूल की जाती है। इसके विपरीत सीमान्त लागत लेखांकन मे केवल परिवर्तनशील लागतें ही उत्पादन से वसूल की जाती है। इसमे यह मान लिया जाता है कि अतिरिक्त उत्पादन हेतु स्थायी लागते नही होती है और केवल परिवर्तनशील लागतें ही ली जाती है। उत्पादन पर केवल परिवर्तनशील लागतों को वसूल करने के परिणामस्वरूप सीमान्त लागत लेखांकन की विधि मे अंतिम स्कंध का मूल्यांकन केवल सीमान्त लागत पर ही किया जाता है।

अवशोषण लागत और सीमान्त लागत मे निम्म दो अंतर है--

1. स्टाक के मूल्यांकन की पद्धति मे अंतर 

अवशोषण लागत लेखांकन की पद्धति चालू कार्य का मूल्यांकन कारखाना लागत जिसमे स्थायी कारखाना उपरिव्यय भी सम्मिलित होते है, पर किया जाता है एवं निर्मित माल का मूल्यांकन कुल लागत जिसमे स्थायी कारखाना उपरिव्यय सम्मिलित होते है, पर किया जाता है।

सीमांत लागत लेखांकन मे दोनो स्टाक का मूल्यांकन सीमान्त लागत (मूल लागत + परिवर्तनशील उपरिव्यय) पर किया जाता है।

2. उपरिव्ययों का संविलयन 

चूंकि परिवर्तनशील उपरिव्यय ही उत्पादन से वसूल होते है तो सीमान्त लागत लेखांकन की पद्धति मे उपरिव्ययों की कम वसूली हो सकती है। अवशोषण लागत लेखांकन की पद्धति मे परिवर्तनशील एवं स्थायी उपरिव्यय उत्पादन से वसूल किये जाते है। सीमांत लागत लेखांकन विधि मे वास्तविक संपूर्ण स्थायी उपरिव्यय लागत लाभ-हानि खाते मे हस्तांतरित कर दिये जाते है, जबकि अवशोषण लागत लेखांकन की पद्धति मे उपरिव्ययों के अधि या न्यून संविलयन को ही लागत लाभ हानि खाते मे हस्तांतरित किया जा सकता है।

वास्तव मे सीमान्त लागत लेखांकन की पद्धति मे अंशदान ज्ञात करने पर जोर दिया जाता है। अंशदान मे वृद्धि होने से लाभ मे वृद्धि होने से लाभ मे वृद्धि होती है, क्योंकि स्थायी लागते उत्पादन के सभी स्तरों पर समान रहती है। इसे अंशदान मे से स्थायी लागते घटाकर लाभ ज्ञात किया जाता है। अवशोषण लागत लेखांकन की विधि मे सबसे पहले सभी लागतों को जोड़ दिया जाता है और फिर विक्रय मे से कुल लागतें घटाकर लाभ ज्ञात किया जाता है।

शायद यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।