8/22/2020

गुणवत्ता प्रबंधन का अर्थ, विशेषताएं एवं उद्देश्य

By:   Last Updated: in: ,

गुणवत्ता प्रबंधन क्या है? गुणवत्ता प्रबंधन का अर्थ (gunvatta prabandhan kya hai)

सामान्य रूप से गुणवत्ता प्रबंध या किस्म नियंत्रण से आशय श्रेष्ठ वस्तु या अच्छे गुणों वाली वस्तुओं के उत्पादन से लिया जाता है। लेकिन उत्पादन प्रबंध मे गुणवत्ता या किस्म नियंत्रण से आशय ऐसे उत्पादन से लिया जाता है, जो कि रंग,रूप गुण, आकार, मात्रा आदि की दृष्टि से निर्धारित एवं अपेक्षित मानदण्डों के अनुरूप हो।
दूसरे शब्दों मे निर्माता ने जो विशेषताएं अपने उत्पादन मे बताई हो, वे उसमे विद्यमान हो।

गुणवत्ता प्रबंधन की विशेषताएं (gunvatta prabandhan  ki visheshta)

1. एक तकनीकी
गुणवत्ता प्रबंधन एक तकनीक है उत्पादन प्रबंधन की, जिसमे विशेष तकनीक द्वारा गुणवत्ता को एक मानक प्रदान किया जाता है।
2. प्रतिबद्धता
गुणवत्ता प्रबंधन, उच्च प्रबंध की गुणवत्ता सम्बन्धी (जिसमे एक मानक निर्धारिण, लक्ष्य प्राप्ति एवं ग्राहक सन्तुष्टि आदि शामिह है) समाज के प्रति प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया जाता है।

3. प्रमाप निर्धारण 
गुणवत्ता प्रबंधन प्रत्येक उत्पादन हेतु एक निश्चित प्रमाप निर्धारण की प्रक्रिया है, जिसमे उत्पादन को समाज कल्याण, ग्राहक सन्तुष्टि व लाभ प्राप्ति को ध्यान मे रखकर सम्पन्न किया जाता है।
4. सुदृढ़ पर्यवेक्षण 
संगठन की प्रत्येक क्रियाओं का उद्देश्य गुणवत्ता सुधार केन्द्रित होता है, इस हेतु प्रक्रिया, पध्दिति एवं संगठन मे प्रबंध द्वारा हमेशा सुधार एवं विकास पर ध्यान दिया जाता है।
5. व्यापक प्रशिक्षण
गुणवत्ता सुधार मे व्यापक प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। जिसमे कुशल पर्यवेक्षण, चयन, प्रशिक्षण, अभिप्रेरणा की उपयुक्त प्रक्रिया का समावेश होना अतिआवश्यक है। प्रशिक्षण से चातुर्य एवं कुशलता की वृद्धि होती है, जो गुणवत्ता प्रबंध मे अहम् भूमिका निभाती है।
6. निरन्तर संशोधन
गुणवत्ता प्रबंध से तात्पर्य केवल गुणवत्ता का एक पूर्व निर्धारित मापक पर खरा उतरना ही नही संस्था के लक्ष्य व कर्मचारियों की मनोवृत्ति तथा गुणवत्ता मे निरन्तर परिवर्तन होना भी गुणवत्ता प्रबंध का उद्देश्य है।
7. उपभोक्ता पर केन्द्रित
व्यवसाय का अन्तिम लक्ष्य उपभोक्ता/ग्राहक सन्तुष्टि होती है, इसी उद्देश्य को लेकर गुणवत्ता प्रबंध कार्य करता है। गुणवत्ता सुधार के परम्परागत तरीकों के साथ-साथ उपभोक्ता की पसंदगी, सन्तुष्टि, उपयोगिता, सुविधा एवं उपयुक्तता पर गहन अध्ययन करके ही गुणवत्ता प्रबंधन को सार्थक बनाया जा सकता है।
8. टी. क्यू. एम. उपकरण
सांख्यिकी गुणवत्ता नियंत्रण टी. क्यू. एम. का प्रमुख उपकरण है। बैंच मार्किग अन्य महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसमे अपने उत्पाद व प्रक्रिया की तुलना विश्व के श्रेष्ठ उत्पादन व प्रक्रिया से की जाती है और गुणवत्ता की कमी/दोष को दूर करके सुधार किया जाता है।
9. कर्मचारियों की भागिता
प्रत्येक व्यावसायिक कार्य मे कर्मचारियों की एक विशेष भूमिका एवं सहभागिता होती है और बिना कर्मचारियों के व्यवसाय अपंग (अपाहिज) की तरह होता है। गुणवत्ता सुधार हेतु प्रत्येक प्रयास मे कर्मचारियों को विश्वास मे लेकर उनकी सहभागिता प्राप्त करने से गुणवत्ता प्रबंधन का उद्देश्य पूरा होता है।

गुणवत्ता प्रबंधन के उद्देश्य (gunvatta prabandhan ke uddeshya)

1. गुणवत्ता प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य वस्तुओं का उत्पादन एक निर्धारित प्रमाप के अनुसार करना है, ताकि वस्तु की किस्म के समबन्ध मे उपभोक्ताओं का विश्वास कायम रखा जा सकें।
2. गुणवत्ता प्रबंधन का उद्देश्य वस्तुओं के प्रमाप तथा वास्तविक उत्पादन की तुलना करके विचलनों को ज्ञात करना है।
3. गुणवत्ता प्रबंधन का उद्देश्य दोषपूर्ण वस्तुओं की छंटनी करना है।
4. गुणवत्ता प्रबंधन के द्वारा वस्तुओं की किस्म को सुधारने के लिए सुधारात्मक कार्यवाही सम्पन्न की जा सकती है।
5. गुणवत्ता प्रबंधन का उद्देश्य सदैव इस बात का प्रयत्न करना है कि ग्राहकों के पास निर्धारित प्रमापित किस्म की वस्तु ही पहुँचे, ताकि वस्तु के प्रति ग्राहकों की स्वीकृति बनी रहे।
संदर्भ; मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, लेखक डाॅ. सुरेश चन्द्र जैन।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; उत्पादन प्रबंधन का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं या प्रकृति
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;उत्पादन प्रबंधन का महत्व और कार्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;गुणवत्ता प्रबंधन का अर्थ, विशेषताएं एवं उद्देश्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; वित्तीय प्रबंधन का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; वित्तीय प्रबंधन का महत्व एवं उद्देश्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;विपणन प्रबंधन का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं एवं क्षेत्र
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;विपणन प्रबंधन के उद्देश्य एवं महत्व
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; उपभोक्ता प्रबंधन का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं, महत्व
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; जिला उद्योग केंद्र अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं, कार्य
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;प्रधानमंत्री रोजगार योजना क्या है? सम्पूर्ण जानकारी
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;जिला उद्योग केन्द्र के उद्देश्य एवं महत्व

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।