जनजाति और अनुसूचित जनजाति में अंतर
मूलतः जनजाति और अनुसूचित जनजातियों में कोई अंतर नही है। केवल इतना ही अंतर है कि जनजातियों में सभी जनजातियाँ शामिल होती है जबकि अनुसूचित जनजातियों में केवल जनजातियों को शामिल किया जाता जो संविधान मे सूचीबद्ध हैं। फिर भी अध्ययन की दृष्टि से दोनों में निम्नलिखित अंतर हैं--
1. जनजाति संवैधानिक सूची मे शामिल नही हैं, जबकि अनुसूचित जनजातियाँ संवैधानिक सूची मे शामिल हैं।
2. जनजातियों को किसी प्रकार का विशेष राजनैतिक लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हैं, जबकि अनुसूचित जनजातियों को लाभ प्राप्त हो रहा हैं।
3. अनुसूचित जनजातियों में शिक्षा का प्रतिशत और स्तर बढ़ा है जबकि जनजातियों में नहीं।
4. जनजाति आर्थिक दृष्टि से अत्यंत कमजोर हैं जबकि अनुसूचित जनजाति का आर्थिक स्तर सुधर रहा हैं।
5. अनुसूचित जनजातियों के जीवन में आधुनिकता का प्रवेश हो रहा हैं, जबकि जनजातियों के लोग परम्परागत जीवन-निर्वाह कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentआपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।