1/21/2021

सूत्र एवं स्टाफ अभिकरण मे अंतर

By:   Last Updated: in: ,

सूत्र तथा स्टाफ मे अंतर 

प्राथमिक तथा संस्थागत क्रियाओं के अंतर के आधार पर अभिकरणों मे भी भेद किया जाता है। अभिकरण दो प्रकार के होते है-- सूत्र तथा स्टाफ। मोटे तौर पर यह कहा जा सकता है कि "सूत्र" अभिकरण वह अभिकरण है जो विभाग के प्राथमिक कार्य को संपन्न करता है। इसके विपरीत "स्टाफ" अथवा "कार्मिक" अभिकरण वह अभिकरण है जो विभाग को गृह प्रबंध संबंधी या प्रबन्धात्मक कार्य को संपन्न करता है।

' स्टाफ ' और ' लाइन ' शब्दों को सैनिक प्रशासन की शब्दावली से ग्रहण किया गया है। सेना मे दो प्रकार की इकाइयां होती है-- सूत्र या लाइन इकाई तथा स्टाफ इकाई। सूत्र इकाई मे वे लोग आते है जो युद्ध के मैदान मे सेना को आदेश देते है, उसका संचालन एवं नेतृत्व करते है। इनके पास वास्तविक शक्ति रहती है। ये सेना के मुख्य उद्देश्य (युद्ध मे विजय प्राप्त करना) की प्राप्ति का कार्य करते है। इन अधिकारियों को लाइन या सूत्र अधिकारी की संज्ञा दी जाती है। वे अधिकारी पदसोपान की श्रंखला से संम्बद्ध रहते है। उदाहरणार्थ, किसी भी सैनिक संगठन मे सर्वोच्च शिखर पर सेनाध्यक्ष होता है तथा उसके नीचे क्रम से जनरल, कर्नल, मेजर, कैप्टन, लेफ्टिनेंट और सेकण्ड लेफ्टिनेंट रहते है। 

परन्तु युद्धरत सेना के लिए रसद, दवाइयां, हाथियार, गोला-बारूद इत्यादि की जरूरत पड़ती है। इनके अतिरिक्त उनके लिए डाक, अखबार, पत्रिकाओं आदि का प्रबंध भी करना पड़ता है। इन सब चीजों की देखभाल "स्टाफ" इकाई करती है। स्टाफ इकाइयां स्वतः युद्ध नही लड़ती, परन्तु सेना मुख्य उद्देश्य की प्राप्ति (यानि युद्ध मे विजय प्राप्त करने) मे अप्रत्यक्ष सहायक होती है। इनकी सहायता के बिना सैनिक युद्ध नही जीत सकते।

सूत्र और स्टाफ की धारणा सैनिक संगठन मे विकसित हुई तथा उस कलपना को नागरिक संगठन और प्रशासन पर भी लागू किया गया। सूत्र और स्टाफ के बीच अंतर निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट जा सकता है--

1. स्टाफ अभिकरण परामर्श देने का कार्य करता है, सूत्र अभिपकरण के कार्यों को संपादित करने का कार्य करता है।

2. स्टाफ अभिकरण सूत्र के कार्यों को सरल बनाता है।

3. स्टाफ की किसी सलाह को सूत्र स्वीकार करे अथवा नही, यह उसकी स्वयं की इच्छा पर निर्भर है।

4. स्टाफ केवल परामर्श दे सकता है, आदेश नही।

5. सूत्र का उद्देश्य लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है, जबकि स्टाफ इसमे सहायक का कार्य करता है।

6. सूत्र मूलतः उन प्राथमिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संलग्न रहता है जिनके लिए सरकार का अस्तित्व है।

7. स्टाफ सूत्र के लक्ष्य प्राप्त करने योग्य बनाता है।

8. स्टाफ पीछे रहकर कार्य करता है जबकि सूत्र प्रथम पंक्ति मे कार्य करता है। 

9. स्टाफ अभिकरण का कार्य है योजना बनाना, जानकारी एकत्रित करना, जानकारी को सूक्ष्म, सटीक तथा सरल किन्तु विशिष्ट रूप मे सूत्र को उपलब्ध कराना ताकि सूत्र का श्रम भी बच सके तथा शीघ्र निर्णय ले सकें।

शायद यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।