6/15/2021

पद्धित और प्रविधि मे अंतर

By:   Last Updated: in: ,

पद्धित और प्रविधि मे अंतर 

पद्धति और प्रविधि के बीच मे अंतर इस प्रकार हैं--

1. पद्धति का प्रयोग किसी वस्तु या विषय के क्रमबद्ध अध्ययन में किया जाता है। जबकि प्रविधि का उपयोग शोध कार्य के लिए तथ्यों के संकलन तथा व्यवस्थित करने के लिए एक प्रणाली के रूप में किया जाता है।

2. पद्धति का उद्देश्य नियमों का निर्माण करना है। जबकि प्रविधि का उद्देश्य तथ्यों को संकलित कर उनका संचालन कर सामान्य नियमों में मदद देना है।

3. पद्धतियों को विज्ञान की सभी शाखाओं के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। जबकि प्रविधियों का प्रयोग विज्ञान की सभी शाखाओं के लिए करना संभव नहीं है।

4. पद्धतियां सभी विज्ञानों में आगमन-निगमन तुलनात्मक एवं ऐतिहासिक विधियों के शोध में समान रूप से प्रयोग में लाई जा सकती है। जबकि प्रविधियों का प्रयोग सभी विज्ञानों या विज्ञान की विभिन्न शाखाओं हेतु एक समान नहीं किया जा सकता। ऐतिहासिक सामग्री का अध्ययन, व्यक्तिगत अध्ययन आदि पद्धतियों का प्रयोग समान रूप से विज्ञान की सभी शाखाओं के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।

5. स्थापित मान्य पद्धतियां सार्वभौमिक एवं सुनिश्चित होती है। जबकि प्रविधियां सार्वभौमिक और सुनिश्चित नहीं होती।

6. पद्धति ज्ञान की प्रकृति से संबंधित रहती है। जबकि प्रविधि परिस्थितियों से संबंधित रहती है।

7. पद्धति में कोई भी किसी तरह का परिवर्तन एवं संशोधन नहीं कर सकता। जबकी प्रविधि में परिवर्तन स्थितिनुसार हो सकता है।

8. पद्धति प्रयोगवस्था मे नई प्रविधियों को जन्म दे सकती है। इसलिए पद्धति से प्रविधियों का जन्म हो सकता है। जबकि प्रविधि का प्रभाव पड़ता है, अतः प्रविधि से पद्धति का जन्म नही हो सकता।

9. पद्धति प्रणाली में शोध कार्य की विभिन्न विधियां आगमन-निगमन ऐतिहासिक आदि पद्धतियां शामिल रहती हैं। जबकि प्रविधियों में व्यक्तिगत अध्ययन, निरीक्षण साक्षात्कार, प्रश्नावली आदि प्रविधियां शामिल रहती है।

10. पद्धति का क्षेत्र विशाल होता है तथा वे अन्वेषण की संपूर्ण प्रक्रिया से संबंधित रहती है। जबकि प्रविधि का क्षेत्र सीमित होकर तथ्यों का एवं सामग्री तथा सूचना के संकलन तक ही रहता है।

संबंधित पोस्ट 

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।