4/24/2021

ध्वनि/शोर प्रदूषण को रोकने के उपाय/सुझाव

By:   Last Updated: in: ,

ध्वनि (शोर) प्रदूषण पर नियंत्रण 

dhwani pradushan ko rokne ke upay;शोर का निश्चत निवारण एक अत्यन्त जटिल समस्या है, क्योंकि इसके निवारण मे हमे आधुनिक प्रगति के फलस्वरूप प्राप्त सुविधाओं का त्याग या उनकी संख्या मे कमी करनी पड़ सकती है। इसके साथ यह भी ध्यान रखना है कि नियंत्रण की प्रक्रिया से औद्योगिक उपलब्धि भी ज्यादा प्रभावित न हो। इस प्रकार शोर का आमूल निराकरण संभव नही हो सकता है, कुछ नियंत्रण अवश्य किया जा सकते है।

यह भी पढ़ें; ध्वनि/शोर प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव

ध्वनि अथवा शोर प्रदूषण रोकने के उपाय अथवा सुझाव 

ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए निम्न सुझाव या उपाय किये सकते है--

1. विमानो को विशेष ढाल पर उतरा तथा जढ़ाया जा सकता है जिससे कभ से कम शोर हो। 

2. मोटर वाहनो मे बहुध्वनि वाले हार्न बजाने पर रोक लगाई जाना चाहिए।

3. कल-कारखानो को शहर से दूर स्थानों पर स्थापित करना चाहिए।

4. रेलो द्वारा उत्पन्न शोर को वैलास्टविहीन रेल-पथों के निर्माण द्वारा कम किया जाना संभव हो सकता है।

5. उद्योगों मे मशीनो के सही रखरखाव से शोर कम किया जा सकता है। इसके अलावा शोर शोषक पदार्थ जैसे लकड़ी, ऊन इत्यादि का आवश्यकतानुसार उपयोग कर शोर को घटाया जा सकता है।

6. उन उद्योगो मे जहां शोर को सीमित करना असंभव हो, वहां श्रमिकों द्वारा कर्ण प्लग तथा कर्ण बंदको का प्रयोग अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। इन दोनों के संयुक्त प्रयोग द्वारा 40 से 50 डेसीबल का शोरलाभ प्राप्त किया जा सकता है।

7. आजकल जेटयानो के शोर को कम करने हेतु उनके टर्बोजेट इंजिनो के निर्गम पर शोर अवशोषण का प्रयोग किया जाता है।

8. आवास गृहो, कार्यालयों, पुस्तकालयों, चिकित्सालयों आदि मे उचित निर्माण सामग्री तथा उपयुक्त बनावट द्वारा शोर पर नियंत्रण किया जा सकता है।

9. विकसित देशों मे ध्वनिशोधक सड़कों व ध्वनिरोधी भवनों के निर्माण कर तकनीकी विकास किया जा रहा है।

10. सरकार व समाजसेवी संस्थाओं को मिलकर ध्वनि प्रदूषण से उत्पन्न समस्याओं के निवारण हेतु कानून बनाने चाहिए तथा इस संदर्भ मे जन-चेतना व जन-आन्दोलन भी चलाये जाने चाहिए।

11. जेट विमानो के इंजिनो को पंखो के नीचे लगाने तथा इंजिन के निर्गम पाइप को ऊपर आकाश की ओर मोड़कर ध्वनि को पृथ्वी की विपरीत दिशा मे मोड़कर शोर कम करने की दिशा मे प्रयास किये जा रहे।

शायद यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।