गिरवी और निक्षेप के बीच अंतर
गिरवी और निक्षेप मे निम्न अंतर है--
1. गिरवी मे ऋण चुकाने अथवा वचन के निष्पादन के लिए जमानत के रूप मे माल रखा जाता है। निक्षेप मे जमानत के रूप मे कोई माल नही रखा जाता है।
2. गिरवी मे जमानत के रूप मे रखी गई वस्तुओं के उपयोग का अधिकार नही है। जबकि निक्षेप वस्तुओं का उपयोग किये जाने के लिये ही होता है।
3. गिरवी मे कुछ दशाओं मे विक्रय का अधिकार प्राप्त होता है। निक्षेप के अंतर्गत केवल पूर्वाधिकार प्राप्त होता है।
4. गिरवी मे प्रतिफल का होना जरूरी है। निक्षेप मे प्रतिफल हो भी सकता है और नही भी, जैसे- निःशुल्क निक्षेप मे प्रतिफल का होना जरूरी नही है।
5. गिरवी के अनुबंध मे माल की सुपुर्दगी बाद मे भी की जा सकती है। निक्षेप मे माल का निक्षेप किये बिना निक्षेप का अनुबंध नही हो सकता है।
6. इसमे यदि माल लौटा भी दिया जाय तो भी गिरवी का अनुबंध बना रहता है। निक्षेप माल लौटाने के साथ ही निक्षेप का अनुबंध समाप्त हो जाता है।
शायद यह आपके लिए काफी उपयोगी जानकारी सिद्ध होगी
Aditya vikreta kise kahate Hain iske Adhikar dayitv Karon ko samjhaie
जवाब देंहटाएंगिरवी और निकचप
जवाब देंहटाएंगिरवी और निकचप
जवाब देंहटाएं