शिक्षण का महत्त्व अथवा आवश्यकता
शिक्षण का महत्व निम्नलिखित प्रकार से हैं--
1. शिक्षण के जरिए छात्रों के ज्ञानात्मक, भावात्मक एवं क्रियात्मक पक्षों को विकसित करने में सहायकता मिलती हैं।
2. शिक्षण के माध्यम से छात्रों में शिक्षण प्रक्रिया के प्रति उत्सुकता जाग्रती होती हैं।
यह भी पढ़े; शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं
यह भी पढ़े; शिक्षण के उद्देश्य, प्रभावित करने वाले कारक/तत्व
यह भी पढ़े; शिक्षण के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत
3. छात्रों के भावी जीवन में सफलता के लिए शिक्षण एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य करता हैं।
4. छात्रों को ज्ञान प्रदान करने हेतु शिक्षण बहुत जरूरी हैं।
5. अनुदेशन प्रारूप तैयार करने के लिए शिक्षण वैज्ञानिक आधार प्रदान करता हैं।
6. शिक्षण से आशय ज्ञान प्रदान करने से हैं। शिक्षण एक कौशल युक्त प्रक्रिया हैं।
7. शिक्षण विद्यार्थी को वातावरण से अनुकूलन करने मे सहायता देता है। शिक्षण छात्रों को संवेगात्मक स्थायित्व देने के साथ-साथ उसे वातावरण से सामंजस्य स्थापित करने के योग्य बनाता हैं।
8. शिक्षण व्यवहार परिवर्तन की एक प्रक्रिया हैं। शिक्षण के माध्यम से छात्रों के व्यवहारों एवं मनोवृत्तियों में परिवर्तन लाया जा सकता हैं।
9. शिक्षण छात्रों को सूचनाएँ प्रदान करता हैं।
10. शिक्षण छात्रों में विभिन्न योग्यताओं एवं क्षमताओं को विकसित करने के लिए बहुत आवश्यक है।
11. शिक्षण छात्रों को जीवन के अनुभवों से अवगत कराता है।
12. शिक्षण के माध्यम से बालकों में उत्तम नागरिकता के गुण तथा अन्य सद्गुणों को विकसित किया जाता हैं।
13. शिक्षण बालक का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ भावी जीवन के लिए तैयार करता हैं।
14. शिक्षण के माध्यम से छात्रों सृजनात्मक शक्ति को विकसित किया जाता हैं जिसके द्वारा छात्र नवीन ज्ञान की खोज, नवीन चिन्तन तथा नवीन आविष्कार आदि करने के लिए तत्पर हो जाते हैं।
15. शिक्षण के माध्यम से अनुबंध, प्रशिक्षण, अनुदेशन तथा प्रतिपादन आदि विकसित किए जाते हैं।
16. शिक्षण के माध्यम से छात्रों में क्रियाशीलता, संगठन, समता एवं व्यावहारिक गुणों को विकसित किया जाता हैं।
17. शिक्षण का महत्व बालकों को केवल ज्ञान प्रदान ही नहीं हैं बल्कि शिक्षण द्वारा बालकों के संवेगों को प्रशिक्षित करके सामाजिक समायोजन में सहायता प्रदान की जाती हैं।
Am sonali and am very happy because nice answer, thanks Google thank you so much.
जवाब देंहटाएं