6/12/2021

लड़की/गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कैसे मनाएं?

By:   Last Updated: in: ,

apni girlfriend ko shadi ke liye kaise manaye;नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर। आज के ब्लॉग पर हम आपको एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जो जानकारी आप के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। जी हाँ दोस्तों यदि आप किसी लड़की को प्यार करते हैं और उससे शादी भी करना चाहते हैं, लेकिन आपके मन में एक दुविधा उत्पन्न हो रही है कि आप कैसे उस लड़की से जिसको आप प्यार करते हो या अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की बात को खुलकर कहेंगे और उसे शादी के लिए मनाऐंगे। आज का हमारा ब्लॉग इसी विषय पर आधारित है कि कैसे आप अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मनाएंगे?

शादी का अर्थ क्या है?

शादी दो लोगों के बीच का रिश्ता है। एक अच्छी शादी में, दोनों पार्टनर यानी लड़का एवं लड़की किसी भी समस्या को हल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। शादी दो परिवार को जोड़ने की नींव है और परिवार समाज की मूलभूत इकाई है। शादी का बंधन ताउम्र एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ प्यार, बंधन,एकता आदि के सूत्र में बांध देता हैं। शादी एक शुरुआत है एक नए जीवन की, एक नए जिम्मेदारियों की, एक नए परंपराओं की, एक नई पहचान की, एक नए परिवार की।

प्यार हम कर सकते हैं लेकिन जब किसी व्यक्ति को हम अपना जीवन साथी बनाने के लिए प्यार करते हैं, तो हम उससे शादी भी करते हैं। शादी का मतलब यह नहीं है कि पति-पत्नी सिर्फ सुख भोग ही करें और संसार धर्म को भूल जाएं। शादी का अर्थ होता है परिवार की स्थापना से भी एवं सांसारिक धर्म से भी है। जिस तरह बगीचे का महत्व पेड़ पौधों से होता है ठीक वैसे ही शादी का महत्व भी घर परिवार से ही होता है।

लड़की/गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कैसे मनाएं? 

अगर आप किसी लड़की को आपसे शादी करने की बात को कहने जा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आप वास्तव में उससे प्यार करते भी हैं या नहीं। क्या आपकी गर्लफ्रेंड वही बातें महसूस करती है, जैसा आप उसके लिए महसूस करते हैं। यह सब बातें बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप इन सब बातों के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, तो रोमांटिक तरीकें से भी शादी का प्रस्ताव रखने का प्रयास करने से भी आप असफल हो सकते हैं। शादी में अपने साथी का हाथ मांगना आपके जीवन के सबसे बड़े पलों में से एक है।

लड़की या अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मनाने के जबरदस्त तरीके--

1. शायरी या कविता का सहारा लें

 आपने यदि फिल्म देखा होगा तो आपने यह बात भी जरूर ध्यान दिया होगा कि जब कोई नायक किसी नायिका को पसंद करने लगता है, तो वह सिर्फ और सिर्फ उसी के सपने देखता है। उसे पटाने के लिए और शादी के लिए मनाने के लिए हर संभव प्रयास भी करता है। कभी-कभी तो वह खुद शायर बन जाता है या कविता भी लिख देता है। यदि उसे शायरी या कविता नहीं आती है तो वह किसी किताब का सहारा लेता है और किताबों में लिखे हुए पंक्तियों को जोर-जोर से बोलकर अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करता है। इस तरह से नायक फिल्मों में अपनी होने वाली जीवनसंगिनी को शादी के लिए प्रपोज भी करता है। यदि आपको कविता लिखना नहीं आता तो आप इंटरनेट का सहारा लीजिए और प्रपोज करने के लिए गजल देखिए और उन्हीं गजल को आप अपनी प्रेमिका को कहिए। देखिएगा आपकी बात अवश्य बनेगी और लड़की या आपकी गर्लफ्रेंड शादी के लिए मान भी जाएगी। लड़कियों को पटाना बहुत आसान तो नहीं है, लेकिन कठिन भी नहीं है। यदि पटाने का तरीका सही हो और आकर्षक हो तो उनके हृदय में एक अनूठी छाप वह दृश्य छोड़ देता है। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद है जो उनको अलग तरीके से प्रपोज करते हैं।

2. गाना गाकर मनाएं 

यदि आपको लगता है कि आप एक अच्छे सिंगर हैं और आप अपने गायकी के माध्यम से अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मना सकते हैं, तो यह तरीका भी गलत नहीं है। जी हां लड़कियों को संगीत बहुत पसंद होता है। यदि कोई लड़का उन्हें गाकर प्रपोज करता है तो वह खुद को बहुत ज्यादा ही भाग्यशाली महसूस करती हैं और यह बात तो शादी की है और आप यदि अपनी गर्लफ्रेंड को भली-भांति जानते होंगे तो उनके हर अच्छे एवं बुरी आदतों से भी आप परिचित होंगे। यदि आपकी गर्लफ्रेंड को गाना बहुत अच्छा लगता हैं तो बिल्कुल आप गाकर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। साथ ही यदि आपको कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना आता हो जैसे गिटार, पियानो या कोई और इंस्ट्रूमेंट तो आप उसे बजाकर एवं गाना गाकर भी प्रपोज़ कर सकते हैं।

3. डिनर पर ले जाकर सरप्राइज दें

यदि आपका और आपकी गर्लफ्रेंड का संबंध अच्छा है और आप दोनों पहले भी किसी रेस्टोरेंट पर खाना खाने जा चुके हैं, तो आपको पता ही होगा की आपकी गर्लफ्रेंड को कौन सा रेस्टोरेंट ज्यादा पसंद है। आप ऐसे ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में अपने गर्लफ्रेंड को डिनर पर लेकर जाइएं और वहां पर ही उनके लिए एक सरप्राइज प्रपोजल रेडी कीजिए और सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी लाइफ पार्टनर बनाने के लिए प्रपोज कीजिए देखिएगा आपकी गर्लफ्रेंड आपको मना ही नहीं कर पाएगी।

4. सम्मान दें और सपोर्ट करें 

लड़की अपने लिए एक ऐसा पति चाहती हैं एक ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जो उसे हर क्षण सपोर्ट करें एवं उसे हमेशा सम्मान देकर बात करें। यदि आप अपने गर्लफ्रेंड को हमेशा सम्मान देते हैं एवं उसके हर बात को ध्यान से सुनते हैं। उसके हर बुरे वक्त पर साथ होते हैं एवं समस्याओं का समाधान भी निकालते हैं। तो कहीं ना कहीं आपके इन गुणों का प्रभाव उसके दिल पर हुआ होगा है और वह मन ही मन आपके जैसे ही लाइफ पार्टनर पाने की आशा रखती है। आप अपने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते वक्त उनसे एक बात जरूर कहिएगा की-" मैं सदैव तुम्हारे साथ रहूंगा, तुम्हारे हर मुश्किल घड़ी में पास रहूंगा, तुम्हारा सम्मान करूंगा और समाज में जो तुम्हारा असम्मान करेगा, मैं उससे तुम्हारे सम्मान के लिए लड़ पढूंगा। मेरा यह वादा है तुमसे। अब बताओ क्या तुम मेरी जीवन साथी बनोगी।" इस तरह के शब्द कहकर आप अपने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मना सकते हैं।

5. आप एक काबिल पति बन सकते हैं, यह यकीन दिलाएं

दुनिया का हर इंसान शादी का सपना देखता है। लड़कियां तो बचपन से ही अपने शादीशुदा जीवन के सपने को देखना आरंभ करती है। लड़कियां जिस तरह हर क्षेत्र में उन्नति करती हैं अपने सुनहरे भविष्य की कल्पना करते हैं, ठीक उसी तरीके से वह अपने जीवन में शादी को लेकर भी एक अलग सपना देखती है। उनका पति जो होगा वह समाज में एक काबिल व्यक्ति होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसका एक अपना वजूद होगा, अपना एक अस्तित्व होगा, जो अपने घर-परिवार, कामकाज के साथ उसका भी ध्यान रखेगा। ऐसे व्यक्ति लड़कियों को बहुत पसंद होते हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने से पहले सबसे पहले उसे इस बात का यकीन दिलवाए कि आप एक काबिल व्यक्ति हैं। एक ऐसे व्यक्ति है जो हर पल अपनी पत्नी का साथ देंगे यदि आपको लगता है कि आप एक काबिल नागरिक नहीं है, तो भूल से भी किसी लड़की को शादी के लिए प्रपोज ना करें क्योंकि बाद में आपका रिश्ता टूट सकता है। इसलिए सबसे पहले अपनी काबिलियत को साबित कीजिए फिर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कीजिए शादी के लिए।

अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिल्कुल भी टाइम पास ना करें- टाइम पास करना यानी की जब कोई कार्य ना हो तो किसी व्यक्ति को समय देना और अपने समय का सदुपयोग करना और सामने वाले के समय का दुरुपयोग करना। दोस्तों लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं है जो उनके साथ टाइम पास करते हो। लड़कियों को बात करते वह समझ में आ जाता है कि कौन लड़का उनसे  टाइमपास कर रहा है और कौन लड़का उनसे सीरियस होकर बात कर रहा है। लड़कियों का सेंस आफ़ ह्यूमर बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है और अपने इसी सेंसेशन के कारण लड़कियां झट से अपने साथ हो रहे सभी क्रियाकलापों को समझ जाती है एवं लड़कों के मामले में वह बहुत ज्यादा सचेतन होती हैं। कौन लड़का उनसे बिना टाइम पास किए बात कर रहा है और कौन लड़का टाइम पास कर रहा है यह सब वह झटपट जान जाती है और सच कहे तो लड़कियों को टाइम पास करने वाले व्यक्ति बिल्कुल दो आंख नहीं भांते हैं।

6. बिना टाइम पास किए अपनी गर्लफ्रेंड से बात करें 

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात करें तो बिना टाइम पास किए उनसे बात करें। उन्हें हर पल हर समय इस बात का ज्ञात करवाइए कि उनकी चिंता करने वाला कोई है जो हमेशा उनकी चिंता करता है। उनके अच्छे और बुरे का ख्याल रखता है। उन्हें हर पल ऐसा महसूस करवाइए कि आप उनके लिए सब कुछ हो। आपके दिल में उनके लिए बहुत बड़ी जगह है और इस जगह को कभी भी कोई दूसरा आकर नहीं ले सकता। उन्हें हर वक्त स्पेशल फील करवाइए और जब आप कंफोर्म हो जाएंगे की आपकी गर्लफ्रेंड आप से अच्छी तरीके से पट चुकी है तो बस समय का सदुपयोग करते हुए उनसे अपनी मन की बात कह कर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दीजिए।

दोस्तों यह थे वह तमाम उपाय जिनका उपयोग करके आप अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मना सकते हैं। यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसको शेयर एवं कमेंट अवश्य करें और अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मनाने का प्रयास भी जरूर करें। इसी तरह के औरआपको बेहतरीन पोस्ट के लिए आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आपके लिए और भी अलग-अलग पोस्ट ला सके जो आपके जीवन को पूरी तरह से खुशनुमा बनाए रखें।

क्या आप को पता हैं? हमारा एक  youtube channel 

भी हैं जिस पर हम हर दिन लव लाइफ से जुड़ी एक से बढ़कर एक रोचक और शानदार विडियों अपलोड करते हैं। इसलिए अभी आपको जो youtube बटन दिख रहा हैं, जिस पर love life लिखा हैं, उस पर क्लिक कर हमारे YouTube channel को सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी न भूले।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,
1

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।