5/31/2021

कैसी लड़की से शादी करनी चाहिए, शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए

By:   Last Updated: in: ,

कैसी लड़की से शादी करनी चाहिए, शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए 

दोस्तों! आज के इस आर्टिकल में मैं Priya Burnwal आपका स्वागत करती हूं, जहां इस पोस्ट में मैं आपको यह बताऊंगी कि Kaisi ladki se shaadi karni chahie? shaadi ke liye ladki kaisi honi chahie? क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। एक लड़की होने के नाते मैं आपको आसानी से बता सकती हूं की कैसी लड़की आपके जीवन को एक नया रूप दे सकती है और यदि उस लड़की में ऐसे गुण न हों तो वह किस तरह से आपके घर को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं। यदि आप यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि शादी के लिए कैसी लड़की होनी चाहिए? तो यह समझिए कि अब आपकी तलाश खत्म हो गई क्योंकि यहां मैंने इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

कैसी लड़की से शादी करनी चाहिए? शादी के लिए लड़की कैसे होनी चाहिए

आप तो जानते ही होंगे कि शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें यदि कोई व्यक्ति एक बार बंध जाए तो पूरी जिंदगी उस लड़की के साथ अपने लाइफ गुजारनी पड़ती है। इसी वजह से सही तथा एक अच्छी लड़की से शादी करना काफी आवश्यक होता है, नहीं तो यदि कोई गलती हो जाए तो आपके पास कोई ऑप्शन नहीं होता है तथा जीवन में कई सारी परेशानियां आती है। इसी वजह से किसी भी लड़की से शादी करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें एवं अंत में एक सही फैसला लें। आज के इस पोस्ट में हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे। हम आपको यह बताएंगे कि कैसी लड़की से शादी करनी चाहिए? शादी करने के लिए कैसी लड़की होनी चाहिए? तथा उन में कौन-कौन से गुण होना आवश्यक है। अब जिस लड़की से शादी करना चाहते हैं उसमें आप निम्नलिखित गुण देख सकते हैं जो आपके आने वाले भविष्य एवं अच्छे लाइफ के लिए मददगार साबित होगी -

1. घरेलू लड़की

यदि हम किसी लड़के की बात करे तो आजकल के लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड की बात अलग होती है परंतु उन्हें ज्यादातर मॉडर्न लड़कियां ही पसंद आती है । फिर भी हम यह कहेंगे यदि हम बीवी की बात करें तो किसी लड़के के लिए घरेलू तथा संस्कारी बीवी का होना बहुत जरूरी होता है। यदि आप किसी घरेलू लड़की से शादी करने की सोच रहे हो तो यह बहुत ही अच्छा है क्योंकि एक अच्छी लड़की को ही यह पता होता है कि किसी घर को कैसे चलाया जाए तथा घर के कामकाज को कैसे संभाल कर रखा जाए।

यदि आप किसी मॉडर्न लड़की से शादी करते हैं, तो यह जरूरी नहीं होता है कि वह किसी घर को अच्छे से ना संभाल पाए या घर के काम ना कर पाए। परंतु ज्यादातर घरों में ऐसा ही देखने को मिलता है की जो लड़की घरेलू होती है उसे घर के कामकाज तथा किसी घर को संभालने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। यदि आप ऐसी लड़की से शादी करते हैं तो आप ही घर गृहस्थी अच्छे से चल सकती है।

2. पढ़ी लिखी और समझदार लड़की

एक वक्त था जब लड़के किसी भी तरह की लड़की से शादी कर लेते थे फिर चाहे वह पढ़ी लिखी हो या न हो परंतु आज के समय में जमाना बदल चुका है। इसी वजह से आपको हमेशा एक पढ़ी-लिखी लड़की से ही शादी करनी चाहिए क्योंकि आज के समय में किसी घर को चलाना कितना अधिक कठिन हो गया है यह तो आप सभी को अच्छे से पता है। किसी घर में केवल पति ही जॉब करे इससे घर का पूरा खर्च नहीं चल पाता है तो यदि आप किसी ऐसी लड़की से शादी करते हैं जो काफी पढ़ी लिखी हो जो किसी घर को संभालने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियों को भी उठा सके तो जरूरत पड़ने पर या फिर अपनी और आपकी मर्जी हो तो वह बाहर जॉब भी कर सकती हैं। इससे घर में पैसे ज्यादा आएंगे और आपका घर भी अच्छे से चल पाएगा।

दोस्तों किसी किसी लड़के की यह बहुत खराब मेंटालिटी होती है कि वह सोचते हैं कि उनकी बीवी केवल घर का काम करें और वह बाहर न जाए। ऐसे में वह अपनी बीवी को जॉब नहीं करने देते हैं। आजकल की इस महंगाई के जमाने में पत्नी तथा पति दोनों को घर चलाने के लिए काम करने की आवश्यकता होती है। तभी एक घर अच्छे से चल पाता है। यदि ऐसा होता है तो वह अपने भविष्य के लिए भी पैसों की बचत कर सकते हैं एवं अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य दे सकते हैं।

3. अच्छे चरित्र वाली लड़की

दोस्तों आजकल की लड़कियों के बारे में आपको यह तो पता होगा ही कि लड़कियां स्कूल में ही होती है कि उनको एक बॉयफ्रेंड बनाने का शौक हो जाता है और शादी होने तक ना जाने उनके कितने सारे बॉयफ्रेंड बन जाते हैं। आपको यह भी काफी ध्यान देना होगा की आप जिससे भी शादी करें वह एक अच्छे चरित्र वाली लड़की हो। चाहे वह लड़का हो या लड़की हर किसी की शादी कभी ना कभी तो पक्की होनी ही होती है परंतु अच्छी लड़की की पहचान करना काफी आवश्यक होता है।

आपको हमेशा एक सिंपल और अच्छी लड़की से ही शादी करनी चाहिए। यदि आपने किसी लड़की के बारे में कहीं से सुना हो कि वह लड़की अच्छी नहीं है तो उस लड़की से शादी ना करें तो ही बेहतर होगा, वरना बाद में शायद आपको पछतावे के सिवा और कुछ ना मिले। इसका दुष्परिणाम यह हो सकता है कि शादी के बाद भी वह अन्य लोगों के साथ अपने संबंध बना सकती हैं जिससे आप अपनी खुशहाल जिंदगी गंवा बैठोगे।

4. सिंपल या साधारण लड़की

एक पूरे घर में केवल एक बीवी ही होती है जो किसी घर को अच्छे से संभाल कर चलती है। यदि बीवी ही अच्छी ना हो तो पूरा परिवार ही बिखर जाता है। हम आपको यह भी नहीं कहेंगे कि बिल्कुल ही भोली भाली लड़की से शादी कर ले परंतु आपको हमेशा एक ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए जो परिवार की अहमियत को समझें तथा उनके पैर हमेशा जमीन पर ही हो। यदि आप सोच रहे हैं कि सिंपल या साधारण लड़की आपके लायक नहीं हो सकती है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता क्योंकि वह दिखने में भले ही सिंपल और साधारण होती है लेकिन वह काफी चरित्रवान लड़की होती है।

यह सब इसलिए जरूरी होता है क्योंकि कई ऐसी लड़कियां होती है जिनका ध्यान घर परिवार में काम तथा पैसे खर्च करने में तथा फैशन में अधिक होता है एवं जो लड़की सिंपल और साधारण होती है उसका फालतू चीजों की ओर ध्यान कम जाता है और वह अपने घर गृहस्थी पर अधिक ध्यान देती है।

5. अच्छे गुणों वाली लड़की

दोस्तों! आप जिस भी लड़की से शादी कर रहे हो आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक होता है कि उसके संस्कार और गुण कैसे हैं क्योंकि जिस लड़की के गुण तथा संस्कार अच्छे होते हैं उस लड़की को यह पता होता है कि 10 लोगों के बीच कैसे उठते बैठते हैं तथा उनसे कैसे बर्ताव करते हैं।

लड़की से शादी करने से पहले इस बात पर ध्यान जरूर दें कि उस लड़की के परिवार वाले जैसे मां-बाबा, भाई-बहन तथा अन्य सदस्य कैसे हैं उनका बर्ताव रहन सहन कैसा है। अब कई लोगों को यह सोचना है कि उन्हें उस लड़की के परिवार वालों से क्या करना है लेकिन दोस्तों शादी होने के बाद आपको यह खुद ही पता चल जाता है कि यह सब चीज देखना कितना आवश्यक होता है। किसी भी लड़की के बर्ताव तथा संस्कार उसे उसके परिवार से ही मिलते हैं। इसके अलावा आप लड़की के दोस्तों को भी देख सकते हैं कि उनका रहन-सहन कैसा है क्योंकि व्यक्ति जिसके संगत में रहता है उस पर उसी बातों का प्रभाव पड़ता है।

6. समझदार लड़की

दोस्तों! आज के समय में केवल लड़कों को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी समझदार होना बेहद जरूरी है। यह भी आवश्यक होता है कि अब जिस लड़की से शादी कर रहे हैं वह समझदार है या नहीं क्योंकि एक समझदार लड़की ही अपने घर परिवार अपने पति बच्चों सास ससुर तथा अन्य सदस्यों का अच्छे से ध्यान रख सकती है। एक समझदार पत्नी ही आपका हर कठिन परिस्थिति में आपका साथ निभाएगी और हमेशा आपको सही और गलत के बीच फर्क समझ आएगी। दोस्तों आज के समय में यह बेहद जरूरी नहीं होता है कि हर बात का डिसीजन केवल पति ही ले बल्कि एक समझदार बीवी का होना भी बहुत जरूरी है जो उनके किसी भी डिसीजन पर अपनी राय दे सके। आप जब भी किसी लड़की से बात करेंगे तो अच्छे से करें इससे आपको इस बात का थोड़ा बहुत अंदाजा लग ही जाता है कि वह लड़की कैसी है।

जैसा कि हमने आपको यहां पर बताया कि यदि आप इन गुणों वाली लड़कियों से शादी करते हैं तो आप अपने जिंदगी को और भी अच्छे से जी सकते हैं। यहां बताए गए सभी गुण ऐसे हैं जो लड़कियों में यदि हो तो आपकी जिंदगी बेहतरीन बन सकती है। यदि आप जिनसे शादी करना चाहते हैं या ऐसी लड़की देखते हैं जिसमें ऐसे गुण हैं तो उनसे जरूर शादी कर लीजिए।

दोस्तों मैं आशा करती हूं आज के इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि kaisi ladki se shaadi karna chahie तथा उसमें कौन-कौन से गुण होने चाहिए। इस बात को आप तक पहुंचाने में सक्षम हुए होंगे तथा आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। मेरे द्वारा बताए गए इस पोस्ट में आप को इस बात का पता चल गया होगा की शादी के लिए कैसी लड़की होनी चाहिए? आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें ताकि और भी लोगों तक यह जानकारी पहुंच सके। यदि आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह का सवाल हो तो उसे नीचे हमारे कमेंट बॉक्स के जरिए हम से पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे। इस पोस्ट से संबंधित यदि और भी जानकारी आपके पास हो तो उसे भी हमारे कमेंट बॉक्स पर हमसे शेयर कर सकते हैं, धन्यवाद।

यह भी पढ़ें; कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।