4/23/2021

पारिस्थितिकी क्या है?

By:   Last Updated: in: ,

पारिस्थितिकी क्या है? 

जन्तुओं व वनस्पतियों दोनो पर ही पर्यावरण का एक विशेष प्रभाव पड़ता है, जन्तुओं व वनस्पतियों का आपस मे भी संबंध होता है अतः जीवों व वनस्पतियों का आपसी संबंध तथा उन पर पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन ही पारिस्थितिकी कहलाता है। पारिस्थितिकी मे जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों का अपने वातावरण के साथ पारस्परिक संबंध का अध्ययन किया जाता है। 

एक जाने-माने पारिस्थितिकी वैज्ञानिक ई. पी. ओडम के अनुसार," प्रकृति की संरचना व क्रिया का अध्ययन ही पारिस्थितिकी है। ईकोलाॅजी शब्द एक यूनानी शब्द 'ऑइकॉस', जिसका गृह या आवास है तथा 'लोगोस' जिसका अर्थ 'अध्ययन ' होता है, से बना है। इसका मूल अर्थ यह निकलता है कि जीवों का उनके आवास मे या प्राकृतिक घर मे ही अध्ययन करना।"

शायद यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।