7/10/2023

कामकाजी हिंदी किसे कहते हैं?

By:   Last Updated: in: ,

कामकाजी हिंदी किसे कहते हैं? 

भाषा सामान्यतः संप्रेषण का माध्यम है। दो या दो से अधिक व्यक्ति जिस वर्ग के होते है, वहाँ भाषा का रूप बदल जाता है। एक तरह से भाषा तो वह साधन है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति अपने मनोभावों को दूसरे के समक्ष व्यक्त करता है। 'संवाद' की स्थिति भाषा द्वारा ही संभव है। हिन्दी के इसी संप्रेषण को दैनिक जीवन में उपयोग लेने के माध्यम को कामकाजी हिन्दी कहा जाता हैं। 

सरलतम शब्दों में हम कह सकते है कि," जीवन की जरूरतों की पूर्ति हेतु उपयोग में लाई जाने वाली हिन्दी ही कामकाजी हिन्दी है। इसके विभिन्न रूप हैं, जैसे-- प्रत्राचार, पत्रकारिता, भाषा कम्प्यूटिंग, मीडिया लेखन, अनुवाद इत्यादि।"

हिन्दी, भारतीय-आर्य भाषा परिवार की भाषा है। संस्कृत भाषा से लेकर पालि, प्राकृत, अपभ्रंश आदि सोपानों से गुजरती हुई हिन्दी आज समूचे भारत की संपर्क भाषा बन गई हैं। हिन्दी का विकास अन्तर्क्षेत्रीय भाषा, राष्ट्रभाषा, राजभाषा तथा अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में हो रहा है। हमारे जन-जीवन, सामाजिक-सम्प्रेषण, ज्ञान-विज्ञान और सृजनात्मक साहित्य की भाषा के रूप में विकसित हिन्दी हमारी ही नहीं वरन् पूरे विश्व की शिक्षा व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुकी है। इसी का परिणाम है कि हिन्दी अपने देश में मातृभाषा, प्रथम भाषा, द्वितीय भाषा आदि रूपों में पढ़ी-पढ़ाई जा रही है तथा यह भारत के बाहर अनेक देशों में भी अध्ययन अध्यापन का विषय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।