2/23/2022

जब लड़की को प्यार होता है तब वो क्या करती है?

By:   Last Updated: in: ,

जब किसी लड़की को प्यार होता है तो वह क्या करती है?

हेलो दोस्तों ! आपका स्वागत है हमारे इस पोस्ट में, जहां हम प्यार और रिलेशनशिप से जुड़े कई बेहतरीन टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं। यदि आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप एक हेल्दी रिलेशनशिप बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज का यह पोस्ट बेहद ही खास और शानदार होने वाला है। इसलिए पोस्ट के लास्ट तक बने रहें क्योंकि हम बताने वाले हैं लड़कियों के बारे में जिसमें आप जानेंगे जब लड़की को प्यार होता है तो वो क्या-क्या करती है? लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो क्या क्या करती हैं? ladki jab pyar karti hai to kya karti hai, ladkiya pyar kaise karti hai, pyar me ladki kya karti hai. जानने के लिए बने रहें अंत तक।

दोस्तों ! प्यार एक ऐसी फीलिंग्स है जिसमें किसी भी इंसान को बदल देने की ताकत होती है, अब चाहे लड़का हो या लड़की प्यार में पड़ने पर यदि उनके आदतों पर गौर फरमाया जाए तो उनके आदतों में होने वाले बदलाव देखते ही बनते हैं। खासकर बात करें लड़कियों की तो लड़कियां यदि किसी से बेइंतहा प्यार करने लगती हैं, तो उनके पसंद नापसंद और व्यवहार में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि आप भी किसी के प्यार में हैं या इस बात को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज्ड हैं, तो यहां बताए जाने वाले टिप्स को अपनाकर आप आसानी से यह कंफर्म कर सकती हैं कि कहीं आपको भी प्यार तो नहीं हो गया। तो आइए अब बिना देर किए जानते हैं जब किसी लड़की को प्यार होता है तो उसके व्यवहार में क्या क्या बदलाव होते हैं और वह क्या करती है। जब किसी लड़की को प्यार होता हैं तो वह यह सब करती हैं--

1. खयालों में खोए रहना

अब प्यार तो प्यार ही होता है चाहे वह लड़के को हो या लड़की को लेकिन बात करें यदि लड़कियों की तो बता दें कि जब किसी लड़की को प्यार होता है तो वह अक्सर ख्यालों में खोई रहती है। यहां तक कि उसे किसी भी चीज का होश नहीं होता। वह उस लड़के के बारे में सोचती है जिससे उसे प्यार हो गया है। वह अपने ख्यालों में उसे अपने लाइफ पार्टनर की जगह पर देखती है। प्यार में पड़ने पर उसे एहसास नहीं होता कि वह कहां है, उसके सामने कौन बैठा है या कोई क्या कर रहा है, प्यार में पड़ने पर लड़कियां बस उन ख्यालों में ही खोई हुई दिखाई देती है।

2. रात रात भर नींद न आना 

लड़कियां काफी नरम दिल वाली और सेंसेटिव भी होती हैं। वह जिन्हें प्यार करती हैं, उन्हें दिलो जान से डूबकर प्यार करती हैं। अब ऐसे में यह स्वाभाविक है कि वह जिस लड़के से प्यार कर बैठी हैं, उनके बारे में ही सोचती रहती हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लड़कियों को प्यार हो जाने पर वह रात रात भर सो नहीं पाती हैं और देखते ही देखते कब सुबह हो जाता है यह पता ही नहीं चलता। यह भी देखा गया है कि लड़की जिससे प्यार करती है उसके साथ यदि दिन में रहती है या समय बिताती है तो रात रात भर उससे बातें करने के कारण भी उसे नींद नहीं आती।

3. अपने प्यार को बार-बार देखने की इच्छा करना 

सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होती, जो धोखा देने वालों में गिनी जाएं। कई लड़कियां सॉफ्ट हार्टेड और सच्चा प्यार करने वाली होती हैं। प्यार की तो कोई लिमिटेशंस ही नहीं होती है क्योंकि लड़का हो या लड़की जिसे भी प्यार होता है वह अपने प्यार को एक झलक देखने के लिए तड़प उठता है। लेकिन यहां हम बात करें लड़कियों की तो बता दें कि जब किसी लड़की को प्यार होता है तो वह उस लड़के को बार बार देखना चाहती है, जिससे वह प्यार करती है। अगर वह लड़का सामने न भी हो तो वह उसकी तस्वीर देख कर अपने मन को संतुष्ट कर लेती है।

4. बार-बार बहाने बनाना 

जैसा कि हमने बताया जब किसी लड़की को प्यार हो जाता है तो वह उस लड़के को देखना चाहती है, जिससे वह प्यार करती है। इसके लिए वह तरह-तरह के बहाने बनाती है और किसी न किसी वजह से उसे देख लेती है। कई बार यह भी देखा गया है कि लड़कियां अपने प्यार से मिलने के लिए अपने घर पर या सहेलियों के साथ बहाने बनाकर वहां से निकल जाती हैं और अपने प्यार को एक झलक देख लेती हैं। चाहे वह अपने प्यार से थोड़े समय के लिए ही बात करे या कुछ देर के लिए ही उससे मिले लेकिन उसका मन इतने में ही बाग बाग हो जाता है और अपने प्यार से फिर से मिलने की इच्छा में लग जाता है।

5. छोटे-छोटे झूठ बोलना 

वैसे तो लोग झूठ बोलना पसंद नहीं करते और कहीं ना कहीं ऐसे गलत आदत भी मानते हैं लेकिन जब बात हो अपने प्यार से मिलने या उसे देखने की, तो न जाने ऐसे छोटे-छोटे कितने झूठ लड़कियां बोल देती हैं, इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यदि कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है और वह उससे मिलने का मन बना लेती है तो उसे मिलने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि किसी ना किसी बहाने से या छोटे-मोटे झूठ बोलकर वह उस लड़के से मिलने चली ही जाती है, जिससे वह बेहद प्यार करती है। यह सोचकर हंसी तो खूब आती है लेकिन इस बात में सच्चाई है कि लड़कियां अपने प्यार को देखने और उससे मिलने के लिए झूठ का सहारा ले लिया करती है।

6. रोमांटिक गाने सुनना 

जब लड़कियां प्यार में पड़ जाती हैं तो उन्हें रोमांटिक गाने बहुत अच्छे लगने लगते हैं, यहां तक कि हम उन लड़कियों की भी बात कर सकते हैं जिन्हें कोई गाना याद भी नहीं रहता या कभी शौक से गाने सुनती ही नहीं हैं, उनमें भी ऐसे बदलाव देखने को मिलते हैं। प्यार में पड़ने वाली लड़कियों में अक्सर देखा जाता है कि वे अकेले में अपने मोबाइल पर गानों की प्ले लिस्ट बनाती है और समय निकालकर बिल्कुल फेलिंग्स के साथ उसे सुनती भी हैं। इतना ही नहीं प्यार में लड़कियां काम करते करते उन गानों को गुनगुनाती हैं, जो उन्हें एक अलग सी खुशी देता है।

7. खुद से ही बातें करना 

जैसा कि हमने आपको सबसे पहले ही बताया कि लड़की को जब प्यार हो जाता है तो वह खयालों में डूब जाती है लेकिन एक और सच्चाई यह भी है कि कहीं ना कहीं वह खुद से बातें भी किया करती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि यदि किसी लड़की को किसी लड़के से प्यार हो जाता है तो वह अपनी इमैजिनेशन में उस लड़के से बात करती है, जिसके साथ वह प्यार करने लगी है। ऐसे में यदि कोई उस लड़की को देखता है तो जाहिर सी बात है कि सामने वाले को ऐसा लगता है जैसे वह लड़की खुद से ही बातें कर रही है।

8. बार-बार अपना फोन चेक करना 

आजकल यंगस्टर्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ऐसे में बात करें लड़की की तो यदि किसी लड़की को किसी लड़की से प्यार हो जाता है और वह सोशल मीडिया में एक दूसरे से जुड़े हैं तो लड़की बार-बार अपना फोन चेक करती है। वह उस लड़के के मैसेज या कॉल का इंतजार करती है, जिससे वह प्यार करती है। उस लड़के का मैसेज आया या नहीं, इसे देखने के लिए वह बार-बार अपना फोन ऑन करती है।

9. अपने प्यार के मैसेज का तुरंत रिप्लाई करना 

लड़कियां जितनी सॉफ्ट हार्टेड होती हैं कहीं ना कहीं वह उतनी ही सुलझी और समझदार भी होती हैं। यदि लड़की किसी लड़के से प्यार कर बैठती है तो मैसेज आने पर तुरंत उसका रिप्लाई कर देती है, जबकि सभी लड़के के साथ उसका व्यवहार एक जैसा नहीं होता। यदि कोई लड़की किसी लड़के को पसंद नहीं करती है तो वह उसके मैसेज का जल्दी रिप्लाई नहीं करती है या उसे सीधा सीधा इग्नोर करती है लेकिन यदि कोई लड़का लड़की के मन को लुभा जाता है और उसे अट्रैक्ट करने लगता है, तो वह लड़की भी प्यार में आकर लड़की के बारे में कुछ ग़लत नहीं सोचती और उसके मैसेज का रिप्लाई झट से कर देती है।

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट बेहद इंटरेस्टिंग लगा होगा क्योंकि यहां हमने लड़कियों के उन व्यवहार के बारे में बताया है जब वह प्यार में पड़ने पर करती हैं। यदि आप लड़की हैं और आपको खुद में ऐसे बदलाव नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप भी प्यार में हैं। यदि आप किसी लड़के से सच्चा प्यार करती हैं तो आपको उस लड़के को अपने दिल की बात कह देना चाहिए। 

2 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।