2/23/2022

लड़की का घमंड कैसे तोड़े?

By:   Last Updated: in: ,

लड़की का घमंड कैसे तोड़े?

नमस्कार दोस्तों! आपका बेहद स्वागत है हमारे आज के इस पोस्ट में जहां हम आपकी जिंदगी से जुड़ी एक खास और जरूरी बात बताने जा रहे हैं। दोस्तों आज का समय एक ऐसा समय है, जहां लोगों को एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या, जलन की भावना रहती है और इस ईर्ष्या के कारण कई लोगों के मन में घमंड भी पैदा हो जाती है। हालांकि हम सभी जानते हैं कि घमंडी बनना या अपने मन में किसी भी तरह या चीज का घमंड रखना बहुत बुरी बात होती है।

ध्यान दें; हमारी इस पोस्ट का उद्देश्य किसी भी तरह से लड़कियाँ का अपना करना या उन्हें नीचा देखना नही हैं, यहाँ सिर्फ घमंडी लड़कियों की बात की गई हैं।

आज की हमारी ये पोस्ट ऐसे ही घमंडी लोगों खासकर लड़कियों के बारे में है जो अपनी किसी चीज पर इतराकर घमंड करती हैं। दोस्तों हमारे समाज में लड़कियों को बहुत ही ज्यादा इमोशनल माना जाता है और यह भी समझा जाता है कि लड़कियों के सोचने का तरीका भी अलग होता है। लड़कियों के व्यक्तित्व में एक बात जरूर होती है कि वह अपनी हर छोटी चीज और बातों का पूरा ध्यान रखती हैं चाहे वह उनके पैसों से जुड़ी हो या उनकी खूबसूरती से जुड़ी कोई बात हो।

लड़कियों की अपनी हर छोटी चीजों का ध्यान रखना और उसे अन्य लड़कियों के मुकाबले कम या ज्यादा समझना उनके अंदर घमंड या इर्ष्या पैदा कर देती है। हम अपने आसपास भी कई ऐसी लड़कियों को देखते हैं जो अपने पैसे, खूबसूरती या अपनी बुद्धि पर बहुत घमंड करती हैं तथा इन्हीं चीजों के लिए दूसरी लड़कियों से मुकाबला भी करती हैं। अन्य लड़कियों के मुकाबले अगर किसी लड़की के पास कोई चीज ज्यादा बेहतर और अच्छी तरीके से है तो वह खुद को बाकी लड़कियों के मुकाबले काफी खास समझने लगती हैं जिसके कारण उनके मन में घमंड जैसी भावना पैदा हो जाती है। हालांकि किसी व्यक्ति का घमंडी होना या उसके मन में अपने किसी चीज को लेकर घमंड पैदा करना उसके साथ साथ उसके आसपास के लोगों के लिए कई बार मुसीबत बन जाता है इसलिए यह हमारा फर्ज है कि हम अपने आसपास मौजूद व्यक्तियों के मन में पैदा हुए घमंड को खत्म करें।

हमने हमारे आज के इस पोस्ट में कुछ ऐसे टिप्स और तरीके बताए हैं जिसकी मदद से आप किसी भी लड़की का घमंड आसानी से तोड़ सकते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी लड़की को जानते हैं या आप के आस पास कोई ऐसी लड़की मौजूद है जिसे अपनी किसी चीज पर घमंड है और उसके घमंड के कारण लोगों को परेशानी होती है तो हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित तरीके उस लड़की के घमंड को तोड़ने के लिए आपकी काफी मदद कर सकते हैं। किसी लड़के घमंड को तोड़ने के तरिके निम्नलिखित हैं‌--

1. जानबूझकर घमंडी बने 

हर इंसान में ऐसी प्रवृत्ति होती है कि वह अपने सामने वाले व्यक्ति के किसी भी बात को बढ़ा चढ़ा कर बोलना पसंद नहीं करता है इसलिए किसी भी व्यक्ति का घमंड तोड़ने के लिए यह जरूरी है कि आप उसके सामने अपने किसी चीज या गुण को बढ़ा चढ़ाकर बोले। अगर किसी लड़की को अपने पैसे, खूबसूरती या किसी अन्य गुणों के कारण घमंड है तो आप उसके सामने अपने अंदर भी उसी चीज का घमंड दिखाना शुरू करें जिसके कारण उसे यह पता चल जाएगा कि उसके द्वारा दिखाए जा रहे घमंड के कारण लोगों को कितनी तकलीफ पहुंचती है और वह अपना घमंड कम करने की कोशिश जरूर करेगी।

2. उसकी कमी के बारे में बताएं 

दोस्तों! हम अक्सर देखते हैं कि अगर किसी लड़की को अपने किसी भी चीज पर घमंड होता है तो वह अपने अंदर की सभी कमियों को नजरअंदाज करना शुरू कर देती है और अपनी खास चीज पर इतराने लगती है। कोई भी लड़की या व्यक्ति अपने अंदर की कमियों को सुधारने और सही करने की राह में अक्सर अपने खास चीज के घमंड को भूल जाता है इसलिए यह हमारा फर्ज बनता है कि अगर हमारे आस पास कोई ऐसी लड़की है जो अपनी चीजों को लेकर घमंड दिखाती है तो उसे उसकी अन्य कमियों के बारे में भी एहसास कराएं। अपनी कमियों के बारे में जानकर वह लड़की जरूर ही अपने घमंड को कम करेगी और अपनी कमियों को सुधारने में ध्यान देने लगेगी। 

3. अच्छाई के बारे में समझाएं 

दोस्तों! आपने अपने आसपास कई ऐसी लड़कियां देखी होंगी जो अपनी चीजों को लेकर अपने दोस्तों या लोगों के सामने काफी घमंडी बन जाती है और हर बार अपनी बात को सही कहने के साथ-साथ लोगों को गलत और नीचा दिखाना शुरू कर देती हैं। वैसी घमंडी और हमेशा खुद को अच्छा और लोगों को बुरा कहने वाली लड़कियों को यह बताना जरूरी होता है कि अपने साथ-साथ सामने वाले की भी गुण और अच्छाई को समझना कितना जरूरी है। अगर आपकी कोई दोस्त या आसपास की लड़की दूसरों में बुराइयां निकाल रही हैं और खुद को अच्छा बता रही हैं तो आप कोशिश करें कि उसे उसकी कमियां बताने के साथ-साथ आसपास के लोगों की अच्छाइयां भी समझा सकें। जब तक वह लड़की दूसरों में अच्छाइयां देखना शुरु नहीं करेगी तब तक उसका घमंड कम होना काफी मुश्किल हो जाता है।

4. गलती का एहसास कराएं 

कई बार हमने अपने आसपास देखा है कि कोई लड़की अपने घमंड में आकर खुद को अच्छा बनाने के साथ-साथ लोगों को गलत समझने लगती है। अपने घमंड में आकर लड़कियां कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर देती है जिसके बारे में सोच कर बाद में उन्हें पछताना पड़ता है इसलिए हम उनके घमंड को खत्म करने के लिए उनकी गलतियों का अहसास उन्हें जल्द से जल्द कराएं।

5. उसे भाव ना दें 

दोस्तों, यह बात बड़ी ही साधारण है कि अगर किसी लड़की को अपनी चीजों पर घमंड है और आप उसी चीज की तारीफ हर बार करते रहते हैं तो उसका घमंड हर रोज बढ़ता ही जाता है इसलिए यह हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम किसी भी घमंडी लड़की की बातों को अनसुना करें और उसके घमंड पर भी ध्यान ना दें।

6. उसकी तारीफ करना बंद करें 

अगर हम किसी की भी तारीफ करते हैं तो उसके मन में अपने उस गुण को लेकर काफी आशाएं बन जाती हैं, ठीक उसी तरह अगर किसी घमंडी लड़की के किसी गुण की तारीफ हम करते हैं तो उसका घमंड कम होने की जगह और भी बढ़ जाता है इसलिए आप कोशिश करें कि आप उस घमंडी लड़की की कम से कम या बिलकुल भी तारीफ ना करें जिससे उनका घमंड आसानी से तोड़ा जा सकता है। 

7. उसे उसके घमंड से रूबरू कराएं 

अगर आपके आसपास कोई ऐसी लड़की है जो किसी चीज या अपने गुण को लेकर घमंड दिखा रही है तो आप कोशिश करें कि उसे उसके गुण और घमंड से रूबरू कराएं। जब तक किसी भी व्यक्ति को अपने द्वारा दिखाए जा रहे धमंड के बारे में पता नहीं चलेगा तब तक उसका घमंड खत्म करना नामुमकिन है इसलिए किसी भी लड़की का घमंड तोड़ने के लिए आप उसे इस बात का एहसास जरूर कराएं कि वह लोगों के सामने अपने गुण की तारीफ करने की वजह से उनकी नजरों में घमंडी बनती जा रही है।

8. लड़की को देखना कम कर दें 

कभी कभी लड़कियों को ज्यादा देखना, उन्हें देखकर मुस्कुराना आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करता है, कहने का मतलब है कि यदि आप किसी लड़की को देखते हैं या ज्यादा importance देते हैं तो हो सकता है वह घमंड में आ जाए। इसलिए लड़की का घमंड तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि लड़की को देखना कम कर दें।

9. लड़की के सामने झुकना छोड़ दें 

कई लड़कों की आदत होती है कि यदि वह किसी लड़की को पसंद करते हैं या उनसे प्यार करते हैं, तो उसे पलकों पर बिठा कर रखना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी लड़कियां इसका गलत फायदा उठाने लगती हैं। कभी कभी सिचुएशन हैंडल न होने पर लड़के उस लड़की को मनाने के लिए उनके सामने झुक जाते हैं पर छोड़िए, ये कोई बड़ी बात नहीं है, प्यार में कभी कबार ऐसा होता है लेकिन बार बार लड़की के सामने झुकना आपकी इमेज खराब कर देता है और इससे लड़की का घमंड भी बढ़ जाता है। तो इस बात का ध्यान रखें कि लड़की के सामने झुकना छोड़ दें। इससे उसका घमंड खुद ही टुट जाएगा।

दोस्तों! हम उम्मीद करते हैं कि लड़कियों का घमंड तोड़ने और उनके घमंड को दूर करने का हमारे द्वारा बताए गए ये तरीके आपको काफी पसंद आए होंगे। हम आशा करते हैं कि इन तरीकों की मदद से आप अपने किसी दोस्त या आसपास की लड़कियों का घमंड आसानी से तोड़ सकेंगे। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं, जिसकी मदद से अन्य लोग भी लड़कियों के घमंड को तोड़ने के तरीके को जानकर उसे अपना सके। 

3 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बेनामी12/8/22, 7:14 pm

    जो लड़की कुछ दिन बातें कर कर किसी व्यक्ति के अंदर का प्यार जगा कर उस व्यक्ति को छोड़ दें तो उस लड़की को कैसे भूलाया जा सकता है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी1/3/23, 11:23 am

      उसको एहसास कराए और न माने तो छोड़ दे

      हटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।