7/15/2021

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते है? कैसे लड़के अच्छे लगते है?

By:   Last Updated:

लड़कियों को कैसे लड़के ज्यादा पसंद आते है? लड़की को कैसे लड़के अच्छे लगते है?

Ladkiyon ko kaise ladke jyada pasand aate Hain;नमस्कार मेरे दोस्तों! आज के इस नए आर्टिकल में हम आपका बेहद स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आप इस पोस्ट का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे थे। आज हम बहुत ही इंटरेस्टिंग बातें आपको बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप भी इस विषय के बारे में अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के ज्यादा पसंद आते है? लड़की को कैसे लड़के अच्छे लगते है? तो इसे जानने के लिए हमारे साथ हमारे ब्लॉग पर बने रहें।

दोस्तों आपने यह तो अक्सर सुना ही होगा कि दुनिया में सबसे अधिक मुश्किल काम लड़कियों को समझना है। लड़कियां कब क्या सोचती है, कब क्या करती है इसका अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है।

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते है? कैसे लड़के अच्छे लगते है?
लड़कियों को समझ पाना इतना आसान नहीं। वह अपने मन मुताबिक काम को करती हैं, जिसके कारण यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि लड़कियां किस प्रकार के लड़कों को अधिक पसंद करती है। यह काम तब और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब किसी लड़के को उसे प्रपोज करना हो। तो चलिए हम जानते हैं कि लड़कियां किस प्रकार के लड़के को अधिक पसंद करती हैं और किन-किन गुणों को लड़कियां, लड़कों में चाहती है--

1. फिट बॉडी वाले लड़के 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों को उस प्रकार के लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जिनकी बॉडी फिट होती है। हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर के पास सिक्स पैक्स हों या उसका बॉयफ्रेंड सलमान खान जैसा हो। जिस लड़के के पास सिक्स पैक्स वाले ऐब्स मौजूद हो ऐसे लड़कों पर लड़कियां अपना इंटरेस्ट दिखाती है।

2. तेज बुद्धि वाले लड़के 

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कुछ लड़कियां लड़कों की फिट बॉडी पर फिदा रहती है लेकिन दूसरी ओर बहुत सी लड़कियां ऐसी होती है जो बॉडी पर नहीं बल्कि लड़कों की तेज बुद्धि पर मरती है। कुछ लड़कियों को बुद्धिमान लड़के पसंद आते हैं क्योंकि बुद्धिमान लड़के हमेशा लड़कियों के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। वे हर काम में साथ देते हैं, सही या गलत समझते हैं और हर मुसीबत से दूर रखने की कोशिश करते हैं। लड़कियां जीवन भर खुश रहती है यदि पुरुष समझदार हो क्योंकि लड़कियों के लिए उनकी खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है तभी वह सोच समझकर किसी डिसीजन पर आगे बढ़ती है। यह बात वह सबसे ज्यादा तब सोचती है जब जीवनसाथी ढूंढने की बात हो। सब चाहते हैं कि मेरा जीवन साथी समझदार और बुद्धिमान हो।

3. नरम स्वभाव वाले लड़के 

लड़कियां नरम स्वभाव वाले लड़कों को भी पसंद करती है क्योंकि लड़कियां बहुत ही सॉफ्ट हार्ट की होती है। वैसे लड़के जो अपने गुस्से में काबू कर सके और बुरे से बुरे परिस्थिति में नरमी के साथ बात करें, लड़कियों को इस प्रकार के लड़के भी बहुत पसंद आते हैं। जो पुरुष बहुत ज्यादा गुस्सा करता है वैसे लड़के को लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। यदि लड़की और लड़के में झगड़ा होता है और लड़का गुस्सा वाला हो तो बात और ज्यादा अधिक बढ़ेगी और इससे एक दूसरे के संबंध भी खराब होने की संभावना हो सकती है। वहीं अगर दूसरी और हम नरम स्वभाव वाले व्यक्ति की बात करें तो वह हर बात को शांति से सुनकर समझेगा एवं यदि लड़की की गलती हो तो उससे झगड़ा करने के बजाय समझाएगा और कोशिश करेगा कि रिश्ता कभी भी ना टूटे।

4. साफ मन वाले लड़के  

जिन लड़कियों का मन साफ होता है, वह अपने जीवनसाथी के रूप में साफ मन वाले व्यक्ति को ही चाहती है। बहुत सारी लड़कियां साफ मन वाले व्यक्ति को इसलिए भी चाहती है कि जो भी बात उसके दिल मे होगी वह साफ-साफ अपने बातों को कह देगा, किसी को जज नहीं करेगा और न ही शक करेगा, क्योंकि संदेह व्यक्ति के मन में यदि एक बार जन्म ले ले तो वह जीवन भर समाप्त नहीं होती। कोई भी रिश्ता हो, इसकी शुरुआत विश्वास से ही होती है और जब तक विश्वास मजबूत रहता है, तब तक वो रिश्ता भी मजबूत रहता है। यदि दोनों लोगों का मन साफ हो तो संबंध आजीवन टिका रहेगा। अगर किसी का मन साफ ना हो तो वह कभी भी किसी रिश्ते को निभाने में सक्षम नहीं होंगे। यही कारण है कि लड़कियां भी साफ मन के लड़के को अधिक पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि साफ मन वाला लड़का कभी भी उनसे रिश्ता तोड़ने की बात नहीं करेगा।

5. गुड लुकिंग दिखने वाले लड़के 

लड़कियों को गुड लुकिंग दिखने वाले लड़के भी बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। जिस तरह लड़के लड़कियों की सीरत पर मर मिटने को तैयार रहते हैं, उसी प्रकार कुछ लड़कियां भी ऐसी होती है जिन्हें अट्रैक्टिव और हैंडसम लड़के बेहद पसंद होते हैं। अट्रैक्टिव कहने से मतलब है कि वह लड़के जो देखने में हैंडसम और सबसे अच्छे हो, जिनको सभी लड़कियां पसंद करती हो। इस प्रकार के लड़के भी बहुत सारी लड़कियों को पसंद आते हैं।

6. दूसरे लोगों से अलग सोच रखने वाले लड़के  

लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जो दूसरों से काफी अलग और कुछ हटकर सोचें, जिसके पास हर समस्या का हल हो। वे लड़के जो किसी भी कठिनाइयों का हल अच्छे से निकाल लें, वैसे लड़के से अपनी बातों को शेयर करने में लड़कियां ज्यादा इंटरेस्ट दिखाती है क्योंकि उन्हें भरोसा होता है कि यदि किसी समस्या का सामना करना पड़े तो वह इंसान उसका साथ देगा। सबसे हटकर और सही सोचने वाले लड़के लड़कियों को अट्रैक्ट करते हैं।

7. इज्जत और इंपॉर्टेंस देने वाले लड़के  

लड़कियों के लिए सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे अधिक इंपॉर्टेंट होता है और यही बात है कि ऐसे लड़के लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं जो उन्हें इज्जत और इंपॉर्टेंस दें। जिस तरह लड़कियां सभी का सम्मान करती हैं, वह भी चाहती हैं कि सभी कोई उनका भी उसी तरह सम्मान करें। लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर के रूप में ऐसे जीवन साथी को चुनना पसंद करती है जो हमेशा सम्मान दें। ऐसा पार्टनर मिलने पर लड़कियां अपने आपको बहुत खुशनसीब मानती है।

8. हमेशा साथ निभाने वाले लड़के 

रिश्ता निभाना कोई छोटी मोटी बात नहीं है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब भी कोई कठिनाई सामने आती है तो लड़के एक कदम पीछे ले लेते हैं और उस समस्या से भाग खड़े होते हैं जो उचित नहीं होता है। इस प्रकार के लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती जो उसके बुरे वक्त में साथ छोड़ दें। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हों। इस संबंध में कितने ही प्रॉब्लम क्यों ना आ जाए वह पीछे नहीं हटते और हमेशा अपने रिश्ते को बचाने में लगे रहते हैं। ऐसे रिश्ते हमेशा सक्सेस होते हैं। जो लड़के रिलेशनशिप को लेकर सीरियस होते हैं ऐसे लड़के लड़कियों को पसंद आती है। ऐसे लड़के लड़कियों का साथ कभी नहीं छोड़ते बल्कि उनके विपरीत परिस्थिति में भी उनका साथ देते हैं। कई लड़कियां ऐसी होती है जो अपने करियर को बनाने के लिए अपनी जी तोड़ मेहनत करती है और यही कारण है कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह ऐसे लड़के की तलाश करती है जो उनके मेहनत में उनका साथ दें और उनका सपोर्ट करें।

9. खाना बनाने में रुचि रखने वाले लड़के  

वैसे लड़के जो खाना बनाने में रुचि दिखाते हैं एवं खाना बनाने की इच्छा रखते हैं या खाना बनाते हैं वैसे लड़कों से लड़कियां जल्दी इंप्रेस एवं अट्रैक्ट हो जाती है। लड़कियों को यह अच्छा लगता है कि उनका पार्टनर भी उनके साथ खाना बनाने में हाथ बंटाएं। इसलिए वे चाहती हैं कि उनके पार्टनर को भी कुकिंग में थोड़ा बहुत इंटरेस्ट हो। लड़कियां ऐसा इसलिए चाहती हैं क्योंकि ऐसे जीवनसाथी भविष्य में बहुत मददगार साबित होते हैं। जब कभी पत्नी बीमार हो तो ऐसे समय में पति उनके जगह खुद खाना बना सकते हैं क्योंकि शादी के बाद सभी दायित्व को आपस में बांट लिया जाता है और यह बातें लड़कियों को अच्छे से पता होती है।

10. लड़कियों का ख्याल रखने वाले लड़के 

लड़कियां काफी नाजुक स्वभाव की होती है जिसके कारण उन्हें ऐसे लड़के से प्यार हो जाता है जो उनका काफी ध्यान रखते हैं और उनकी केयर करते हैं। यानी कि जो लड़के लड़कियों का हमेशा ख्याल रखते हैं ऐसे लड़कों से लड़कियां बहुत ज्यादा खुश रहती हैं। बहुत ही कम लड़कियां ऐसे खुश नसीब होती है जिनके पति या बॉयफ्रेंड ख्याल रखने वाले होते हैं। सभी को कैरिंग बॉयफ्रेंड या पति पसंद होते हैं।

11. रोमांस करने वाले लड़के 

लड़कियों को ऐसे लड़के भी बहुत पसंद होता है जो रोमांस करने में तेज होते हैं। रोमांस की बात करें तो इसका मतलब यह है कि वह अपने पार्टनर की बहुत तारीफ करते हैं और इंप्रेस करने के लिए इधर-उधर घुमाने भी ले जाते हैं, तो ऐसे लड़के लड़कियों को पसंद आते हैं। यही कारण है कि लड़कियों को रोमांटिक लड़के बेहद पसंद होते हैं। सभी लोग चाहते हैं कि उनके पति बेहद रोमांटिक हो और इसके लिए लड़कियां ऐसे लड़कों को ही पसंद करती है।

12. लॉयल रहने वाले लड़के 

आज के समय में हर कोई झूठ बोलता है लेकिन लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जो लड़कियों के साथ लॉयल रहे। जो भी रिलेशनशिप में झूठ बोलते हैं और धोखा देते हैं, ऐसे लड़के लड़कियों को पसंद नहीं होते। जो लड़के हमेशा सच बोलते हैं, उन पर लड़की भरोसा कर सकती है क्योंकि वह जानती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह उसे कभी भी धोखा नहीं देगा और न ही छोड़कर जाएगा।

13. करियर को लेकर पैशनेट रहने वाले लड़के 

लड़कियां ऐसे लड़कों को भी बहुत पसंद करती है जो अपने करियर को लेकर काफी पैशनेट होते हैं और वह अपने करियर पर बहुत ध्यान देते हैं जिसके कारण लड़कों की खूबियां होती है कि वह अपने वर्तमान में मेहनत करते हो। ऐसे लड़के को भी लड़कियां बेहद चाहती है। लड़कियां अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए ही ऐसी चाह रखती है क्योंकि कई लड़कियों को बाहर के काम या नौकरी में इंटरेस्ट नहीं होता है, जिसके वजह से वह अपने लिए ऐसा पार्टनर चाहती हैं जो अपने करियर पर फोकस करें और अपने लक्ष्य को पा सके।

14. ध्यान देने वाले लड़के 

एक महिला हमेशा अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहती है जबकि पुरुष इसे शानदार उपहारों से भरने की कोशिश करते हैं। आपकी उपस्थिति से उनके भावनात्मक ज्वार को अच्छी तरह से संभाला जा सकता है और इससे बहुत फर्क पड़ता है। उसके लिए, बस अपना सेल फोन नीचे रखें, टीवी बंद करें, सामने बैठें, सीधे आँख से संपर्क करें और सही मायने में उस पर पूरा ध्यान दें।

15. हंसी मजाक करने वाले लड़के 

लड़कियों को ऐसे लड़के भी बहुत पसंद होते हैं, जो बात बात पर मजा करें और उन्हें हंसा दिया करें। ऐसे लड़के लड़कियों को हमेशा खुश रख सकते हैं।

16. फ्लर्ट करने वाले लड़के 

शायद आप नहीं जानते होंगे कि लड़कियां ऐसे लड़कों से भी काफी जल्दी इंप्रेस होती है जो फ्लर्ट करते हैं। शुरुआत में तो लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं आते लेकिन धीरे धीरे उन्हें पसंद करने लगती है और उनकी हरकतों या आदतों पर खुश होने लगती है।

दोस्तों हमने इस ब्लॉग में इन तमाम बातों से आपका परिचय कराया कि किस प्रकार के लड़के को लड़कियां अधिक पसंद करती हैं। यदि आप यह जानना चाहते थे कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल गये होंगे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसमें कमेंट करने और इसे शेयर करना न भूलें। इसके अलावा आपके मन में किसी भी विषय को लेकर सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें जिसके संबंध में हम अपने नए ब्लॉग को लिख सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।