7/09/2021

लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये?

By:   Last Updated: in: ,

लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये?

Apni family ko Love Marriage ke liye kaise manaye;नमस्कार दोस्तों! आप सभी का बेहद स्वागत है हमारे इस ब्लॉग पर जहाँ  हम अक्सर आपके लिए लव लाइफ से जुड़े कई बेहतरीन टिप्स लेकर आते हैं। आज फिर हम हाजिर हुए हैं आपके लिए एक बेहतरीन आर्टिकल के साथ जिसमें हम आपको बताने वाले हैं लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये? अपनी लव लाइफ को सक्सेसफुल बनाने के लिए यहां दिए गए टिप्स आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे।

दोस्तों! आज के समय में हर एक लड़का या लड़की को एक अच्छे पार्टनर की जरूरत होती है, ताकि वह साथ में खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सके। जब हमें किसी से प्यार होता है तो इसका स्वागत दिल बड़े जोरों से करता है और फिर जब एक दूसरे के साथ हद से ज्यादा प्यार बढ़ जाता है तो एक दूसरे के बिना रह पाना मुश्किल हो जाता है। यह प्यार एक दूसरे को विवाह के करीब ले आता है और दोनों एक दूसरे से विवाह करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन प्रेम विवाह करना इतना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में परिवार की अनुमति काफी जरूरी होती है। क्योंकि कई लोग परिवार को बिना बताए शादी कर लेते हैं। जिसे समाज में हेय की नजरों से देखा जाता है। लव मैरिज के लिए अपने फैमिली वालों को मनाने के लिए बहुत सारे मुश्किलों से गुजरना पड़ता है । दोनों की रजामंदी होने के बावजूद भी कभी माता-पिता या कभी रिश्तेदार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। जिससे कि दोनों का विवाह हो पाना बहुत मुश्किल साबित हो जाता है। तो आइए जानते हैं, आप अपनी फैमिली वालों को प्रेम विवाह के लिए कैसे मना सकते हैं। ताकि आपका प्रेम विवाह सफल रहे और खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

1. एक दूसरे का साथ कभी ना छोड़ना

प्रेम विवाह करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह जीवन में एक दूसरे का साथ कभी ना छोड़ेंगे। फिर चाहे कितनी भी कठिनाई हो या कितनी ही मुश्किलों का सामना करना पड़े। लव मैरिज करना कोई आसान बात नहीं है इसके लिए माता पिता का राजी होना बहुत ज्यादा आवश्यक है। हर माता-पिता को अपनी संतान के अच्छे भविष्य की चिंता होती रहती है। लड़का या लड़की दोनों एक दूसरे के माता-पिता से अपने प्रेम विवाह के बारे में बात करने जाए तो उसे यह विश्वास दिलाएं कि दोनों एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। चाहे फिर कितनी भी मुश्किलें आ जाए, दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

2. आत्मविश्वास को बनाए रखें

प्रेम विवाह करने के लिए दोनों का आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। यही आत्मविश्वास आपके प्रेम को आगे बढ़ा सकता है। आप दोनों जब भी एक दूसरे के परिवार से मिले तब इतना आत्मविश्वास के साथ जाए। 

जब आप अपने बात को सामने रखे तो उनको अपनी बातों से विश्वास दिलाएं। आप दोनों को एक दूसरे के प्रति आत्मविश्वास को देखकर ही रिश्ते के लिए स्वीकारा जा सकता है। लड़की के माता-पिता को आप अपने बारे में बताइए कि आप क्या करते हैं? कौन सा काम करते हैं? कितने वेतन मिलती है? ताकि उनको विश्वास हो सके कि आप उनकी लड़की को बहुत खुश रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने अतीत के बारे में कोई गलत बात ना बता दें। जिससे उनको आपके प्रेम विवाह को स्वीकार करने में कोई दुविधा हो। 

आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना प्रस्ताव रखें, जिससे उनको आपके प्रेम विवाह को स्वीकार करने में कोई दुविधा ना हो।

3. अपने माता पिता को समझाये

सभी माता-पिता अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को दुख में नहीं देख सकते हैं। अगर आप अपने माता पिता को इस बात का विश्वास दिला देते हैं कि आप दोनों माता पिता की अनुमति के साथ ही शादी करेंगे तो ऐसे में बात बन सकती है। उनको यह एहसास दिला दीजिए कि आपका पार्टनर आपको बहुत ही खुश रखेगा और अपनी रिस्पांसिबिलिटी को बहुत अच्छे से निभाएगा। एक दूसरे के प्रति जो जिम्मेदारी है उसे पूरे ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। कभी भी एक दूसरे को धोखा नहीं देंगे ना कभी एक दूसरे को नीचा दिखाएंगे। आप अपनी बातों को उनके सामने पूरी विनम्रता के साथ रखिए ताकि वह आपके प्रेम को स्वीकार कर सके। आपकी भावनाओं को समझ सके आप दोनों एक दूसरे के प्रति कितने ईमानदार हो वह उन्हें बताइए ताकि वह आप दोनों के रिश्तो को स्वीकार करने में कोई संकोच ना करें। वह खुशी-खुशी आप दोनों की प्रेम विवाह के लिए सहमति दे।

4. अपने पार्टनर को समय रहते घरवालों से मिलाएं

अगर आप दोनों ने यह निश्चय कर लिया है कि आप दोनों एक दूसरे के साथ विवाह करने के लिए तैयार है, एक दूसरे के प्रति जो जिम्मेदारी है, उसे पूरा करने के लिए हर एक मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हैं तो आपको अपनी प्रेमीका को घरवालों से मिलवाना चाहिये। 

घर वालों को यह बताये की लड़की या लड़का कितना संस्कारी और समझदार है। ऐसे में आप अपने किसी करीबी का भी सहारा ले सकते हैं। इससे आपको माता-पिता के सामने प्रस्ताव रखने में कोई परेशानी न होगी। उनकी सहायता से अपने माता-पिता के सामने पार्टनर को मिलवाइए। जब आपकी प्रेमिका आपके माता-पिता से मिले तब आपकी प्रेमिका को उनकी चरण स्पर्श करना चाहिए। ऐसा करने से  आपके माता-पिता के दिल में एक अच्छी छवि बैठ जाती है। जिससे वह आप दोनों के प्रेम को समझ सकती है और आप दोनों के प्रेम विवाह को स्वीकार कर लेंगे।

5. अपने माता पिता के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखने में देर न करे

आज के समय में बहुत ऐसे प्रेमी युगल को देखा गया है कि माता पिता के डर से वह अपना प्रेम प्रस्ताव एक दूसरे के फैमिली के सामने नहीं रख पाते हैं। इस डर से कि वह कहीं ना बोल दे तो सब खत्म हो जाएगा। फिर यही गलती प्रेमी युगल करते हैं क्योंकि माता-पिता को पता नहीं रहता है कि मेरा पुत्र या पुत्री किसी प्रेमी या प्रेमिका के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहता है। माता-पिता भी ना जाने  समझे उनके विवाह कहीं और कर देते हैं जिसके कारण बाद में उन प्रेमी युगल को बाद में बहुत पछतावा होता है। जिससे वह बहुत दुखी हो जाते हैं। हर बात में सिर्फ यही सोचते रहते हैं कि काश एक बार कह दिया होता तो आज यह प्रॉब्लम नहीं होती इसलिए अपने माता-पिता के सामने अपने प्रेम प्रस्ताव को जरूर रखें। प्रस्ताव रखने के साथ आत्मविश्वास भी रखें ताकि वह उन को नकार ना सके। अगर आपके माता-पिता को आपके प्रेम के बारे में पता ही नहीं होगा तो वह कैसे आप दोनों के बारे में कुछ सोचेंगे या आप दोनों के विवाह के बारे में कुछ निर्णय ले पाएंगे। इससे अच्छा है कि एक बार कोशिश करें और अपने प्रेम के बारे में अपने माता पिता को बता दें। ताकि वह कुछ निर्णय ले सके और बाद में आपको किसी भी तरह का कोई प्रॉब्लम ना हो।

6. जीवन को लेकर आपके क्या विचार हैं यह अपने माता-पिता को बताएं 

आज के समय में प्रेम विवाह करना कुछ माता-पिता की आज्ञा से होती है तो वही जगह बहुत सारी प्रेम विवाह को माता-पिता स्वीकार नहीं करते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि प्रेम विवाह को माता-पिता या किसी और रिश्तेदार की तरफ से सही ना समझे जाने पर उसे नकार दिया जाता है और वह गलत साबित कर दिया जाता है। प्रेमी प्रेमिका के मन की बात जाने बगैर ही उसे नकार दिया जाता है। आपको अपने माता-पिता के सामने अपने विचार रखने चाहिए ताकि जीवन को लेकर एक दूसरे की सोच क्या है? जिंदगी किस तरह से जीना चाहते हैं? आपके आपके जीने का तरीका क्या है? आप दोनों एक दूसरे के लिए पर कितने इच्छुक हैं? जीवन एक बार ही मिलती है। इसे आप किस तरह जीना चाहते? किसके साथ जीना चाहते हैं? वह पार्टनर कैसा होना चाहिए। विवाह भी एक बार ही होती है इसलिए आवश्यकता है आप अपनी बातों को बहुत ही विनम्रता के साथ अपने माता-पिता को बताएं और उन्हें समझाएं कि मैं इसके साथ बहुत खुश रहूंगा। आपके प्रति भी सारे जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए तैयार है और इस तरह से हो सकता है कि आप अपने विचार अपने माता-पिता के सामने रखें ताकि आपके इस बात को समझे और आपकी प्रेम विवाह के लिए हां कर सकें।

7. लव मैरिज के उदाहरण दें

बहुत सारे लव मैरिज ऐसे हैं जो आज बहुत ही अच्छे से जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनका उदाहरण अपने माता पिता के सामने रखें। आज के समय में माता-पिता को लगता है कि बहुत सारे प्रेम विवाह ऐसे होते हैं जो बाद में जाकर एक दूसरे की नासमझी से वह रिश्ता टूट जाता है। असल में माता पिता को डर लगा रहता है कि शायद कहीं उनकी लड़की या लड़के के साथ भी यही घटना न हो। इसी डर के कारण माता पिता ऐसी जगह अपने संतान का विवाह कर देते हैं जहाँ उनका मन नहीं लगता है और जीवन भर पछताते रहते हैं। उन्हें समझाए की ऐसे बहुत सारे प्रेम विवाह है जो बहुत अच्छे से जीवन जी रहे हैं। अपने आस-पास के कोई प्रेम विवाह का कोई उदाहरण दें। जिससे उनके मन में कोई डर ना बैठे और लव मैरिज के फायदे भी उन्हें बताएं जैसे एक दूसरे की कमी के बारे में पहले से ही जानकार होना, एक दूसरे की समझ मिलना, एक दूसरे से प्यार होना, बहुत ही आवश्यक है। किसी भी रिश्ते को पूरे दिल से निभाने के लिए अगर प्यार करने से ही हो तो बाद में दिक्कतें कम आएंगी। जिससे जीवन में खुशियां ज्यादा हो सकती है इसी तरह आप अपने माता-पिता के सामने अपने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखे।

अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि अपने घरवालों को लव मैरिज के लिए कैसे मनाये? क्योंकि इस आर्टिकल में हमने लव लाइफ से जुड़े इस विषय पर सबसे शानदार और जबरदस्त लव लाइफ टिप्स दिया है। यदि आप यहां बताए गए बातों पर अमल करते हैं तो यकीन मानिए आप अपने लव मैरिज को सक्सेसफुल बना सकते हैं। यदि आप ऐसे ही बेहतरीन विषय पर पोस्ट पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। इतना ही नहीं यह पोस्ट आपको कैसी लगी यह भी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम और भी मजेदार टिप्स आपके लिए लेकर आ सकें।

3 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बेनामी12/11/22, 12:14 pm

    Sir mere nam vijay kumar hai aur mai apni life patner se bahut pyar karta hu aur wo bui mujhe utni hi jya pyar karti hai darasal bat yah hai ki sar mere ptnar ke ghar wale hamlogo ko ak sath dekhe hai log aur wo log hamdono se nraj ho gaye hai log Lekin hamdono ko ak dusre se sadi karna hai aise isthiti me ham log kya kare?

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी28/4/23, 10:27 am

    Family valo ko kese agry kre

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।